herzindagi

पहले कभी नहीं किया योगा तो शुरुआत में करें ये 9 योगासन

आजकल की खराब लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र की महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खानपान की बुरी आदतों के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से महिलाओं को कमर में दर्द, मांसपेशियों के दर्द आदि का सामना करना पड़ता है। इसलिए एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए शरीर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। आप एक अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ कुछ योगासनों को भी अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।क्योंकि कई योगासन असरदार होते हैं और जिन्‍हें रेगुलर करने से आपकी शरीर मजबूत होने के साथ-साथ आपको और भी कई तरह के हेल्‍थ बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन अगर आप योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो आइए जानें कौन-से योगासन आपके लिए बेस्ट हैं। 

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 10 Dec 2021, 16:12 IST

वृक्षासन 

Create Image :

वृक्षासन दो शब्द मिलकर बना है 'वृक्ष' का अर्थ पेड़ और आसन योग मुद्रा की और दर्शाता है। इस आसन की अंतिम मुद्रा एकदम अटल होती है, जो वृक्ष की आकृति की लगती है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। इस योग को करने पेड़ की तरह तनकर खड़े होकर किया जाता है। 

त्रिकोणासन

Create Image :

त्रिकोण' का अर्थ होता है त्रिभुज और आसन का अर्थ योग है। इसका मतलब यह हुआ कि इस आसन में शरीर त्रिकोण की आकृति का हो जाता है, इसलिए इसका नाम त्रिकोणासन रखा गया है। इस आसन को करने से आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकती हैं। इसके अलावा इस योग को करने से कमर दर्द को कम करने और मोटापा कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है। 

वीरभद्रासन

Create Image :

अंग्रेजी में वीरभद्रासन को वॉरियर पोज कहा गया है। इस आसन का जुड़ाव भगवान शिव जी से है। इस आसन का नाम ही भगवान शिव के एक अवतार ‘वीरभद्र’ के नामपर पड़ा है। अगर आप योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो ये आसान आपके लिए एकदम सही है।

सुखासन 

Create Image :

इन योगासनों के अलावा सुखासन भी सिंपल योगासनों में से एक है। अगर आप योग करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप अपनी लिस्ट में इसे शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। खासकर अगर आपको पेट खराब रहता है। क्योंकि यह योग आपका खाना अच्छे से तो पचता ही है। साथ ही, इससे आपकी कई और बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- 14 दिन 14 आसन चैलेंज में मलाइका के साथ आज वृक्षासन करें

ताड़ासन 

Create Image :

ताड़ासन शरीर का लचीलापन ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि इसे करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और शरीर के पोस्चर में भी सुधार होने लगता है। इसका रिजल्ट पाने के लिए आप रोज नियमित रूप से ताड़ासन कर सकती हैं। इसके अलावा, यह बॉडी को वार्म-अप करने का भी काम करता है। 

अधोमुखश्वानासन

Create Image :

यह सबसे लोकप्रिय योग आसनों में से एक है। इस आसन को दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। इसे करने से आपके बाउल मूवमेंट्स में सुधार होता है और यह पेट को प्रभावित करता है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है।

 

चाइल्ड पोज 

Create Image :

ये एक्सरसाइज शरीर को आराम देने का काम करता है। अगर आप योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसको नियमित रूप से करने से शरीर का सारा दर्द खत्म हो जाता है। साथ ही, ये आसन उन महिलाओं या लोगों के लिए भी बेस्ट है, जो अधिक समय तक बैठकर काम करते हैं।

उत्तानासन

Create Image :

वैसे तो उत्तानासन बहुत कॉमन योगासन है। इसे रोजाना करने से रीढ़, हैमस्ट्रिंग, और ग्लूट्स से तनाव रिलीज होता है। यह हिप और पैरों को भी स्ट्रेच करता है। इस एक्सरसाइज में स्ट्रेच करते वक्त आपकी बैक साइड पूरी तरह से खुल जाएगी।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

भुजंगासन

Create Image :

भुजंगासन एक ऐसा योग है जिसे नियमित रूप से करने से बॉडी का पोस्चर ठीक होने लगता है। इसके कई शारीरिक फायदे भी हैं, जिसे कई लोग कोबरा पोज़ के नाम से भी जानते हैं। आप कोबरा पोज को भी शुरुआत में अपनी एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे लाइक और शेयर करें और फिटनेस से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)