श्रृद्धा कपूर जिम जाने से पहली पीती हैं ये जूस, यही है उनके फिटनेस का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रृद्धा कपूर का पर्फेक्ट बॉडी शेप देख कर हर महिलाए उनके जैसा होना चाहती हैं। मगर, श्रृदधा जैसा दिखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप श्रृद्धा कपूर जैसी डाइट भी फॉलो करें। वैसे श्रृद्धा बहुत ज्यादा फूडी हैं और खाने-पीने के मामले में वह कभी पीछे नहीं हटतीं मगर खाने-पीने के साथ ही वह वर्कआउट भी अच्छी तरह करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रृद्धा कपूर जिम जाने से पहले एक खास तरह का जूस पीती है। इस बात को श्रृद्धा ने हालही में शेयर भी किया। श्रृद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाल रंग के जूस की तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा कि वह यह जूस रोज पीती हैं और तब जिम जाती हैं। दरअसल जो जूस श्रृद्धा रोज पीती हैं वह कोकम फल का जूस है। यह जूस कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कोकम जूस पीने के क्या फायदे हैं।

क्या है कोकम फल
कोकम एक तरह का फल है। और यह ज्यादातर की कोंकण प्रांत में उगता है। यह फल गहरा बैंगनी रंग का होता है और जब इसका जूस बनाया जाता है तो यह लाल दिखने लगता है। इसका जूस बहुत ही अलग तरह से बनाया जाता है। कोकम को पहले सुखाया जाता है और फिर उसके बात उसे पानी में भिगो दिया जाता है। यह फल काटा नहीं जाता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।
Read more: रात में केले खाना चाहिए या नहीं? इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो जानिए
हार्ट के लिए फायदेमंद
कोकम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसलिए यह हार्ट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। कोकम में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट भी बिल्कुल नहीं होता है। विटामिन सी की मात्रा भी इसमें भरपूर होती है। कोकम एंटीआक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत होता है। कोकम में मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, और मैंगनीज पाया जाता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।

वजन कम करता है
अगर आप श्रृद्धा कपूर की तरह पतली दिखना चाहती हैं तो आपको रोज कोकम का जूस पीना चाहिए। क्योंकि इसमें हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक एजेंट पाया जाता है। यह एजेंट कैलोरीज को फैट में बदलने वाले एंजाइम्स की क्रियाशीलता को कम करता है। अगर आप 400 ग्राम कोकम को 4 लीटर पानी में उबालें। और जब पानी एक चौथाई यानी 1 लीटर बच जाये तो इसे छान कर सुबह-शाम 100 मिली. सेवन करने तो आपका वजन शर्तिया घट जाएगा।
पेट के लिए होता है अच्छा
अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है तो आपको कोकम का जूस पीना चाहिए। और अगर आप जूस नहीं पीना चाहती हैं तो आपको इसे सुखा कर इसका चूरन बना लेना चाहिए और रोज ठंडे दूध के साथ इसे फांक लेना चाहिए। इससे आपका पेट हमेशा सही बना रहेगा।
बढ़ाता है मेमोरी
कई बार ज्यादा स्ट्रेस होने के कारण भूलने की बीमारी हो जाती हैं। ऐसे में शरीर में रेडिकल्स भी बढ़ जाते हैं और दिमाग कमजोर हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो आपको भी रोज कोकम का जूस पीना चाहिए। इससे आपके दिमाग को निष्क्रीय करने वाले तत्वों का नाश होता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है
कोकम एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इनफ्लेमैटरी एंजेट का अच्छा स्रोत होता है। यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। कोकम मे मौजूद एंटी- कार्सिनजेनिक तत्व गार्निकॉल, कैंसर के प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन जींस के उत्पादन को कम करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।