100 Crunches के बाद भी पेट नहीं हो रहा अंदर? यह 1 एक्सरसाइज करेगी मदद

आजकल हर लड़की चाहती है कि पेट बाहर न दिखे। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करती है, लेकिन फिर भी पेट अंदर नहीं जाता। टैंक टॉप पहनने का सपना अधूरा ही रह जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो गलती आपकी एक्सरसाइज में नहीं, बल्कि आपके सोचने के तरीके में है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर के मुताबिक, पेट की चर्बी कम न होने का कारण एक्सरसाइज नहीं बल्कि कमजोर पैर और अकड़ी हुई कमर है। जब हमारे पैरों में ताकत नहीं होती और पीठ में जकड़न होती है, तो हमारा हिप आगे की तरफ झुक जाता है। ऐसे में आप कितने भी पतले हों, पेट बाहर की ओर निकला हुआ ही दिखता है। इसलिए, आज हम आपको प्रोन ग्लूट स्क्वीज एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो सीधे इसी जड़ पर काम करेगी। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं।
प्रोन ग्लूट स्क्वीज एक्सरसाइज के फायदे
प्रोन ग्लूट स्क्वीज एक्सरसाइज से सिर्फ पेट ही अंदर नहीं होता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।
- डाइजेशन ठीक होगा।
- गैस नहीं बनेगी।
- ब्लोटिंग की समस्या खत्म होगी।
- पैरों का दर्द कम होगा।
- रात में नींद भी अच्छी आएगी।
ऐसे करें ये जादुई एक्सरसाइज
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेटना है।
स्टेप 2: अपने पैरों के नीचे एक तकिया या बोल्स्टर रख लें।
स्टेप 3: अब अपने दोनों हाथों को चेस्ट के साइड में रखें, जैसे आप पुशअप के लिए रखते हैं।
स्टेप 4: अब अपने हिप्स को टाइट करें यानी स्क्वीज करें और उन्हें जमीन की तरफ पुश करें। इसी के साथ अपनी जांघों को यानी क्वाड्स को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें।
स्टेप 5: इस पोजीशन में आपके शोल्डर ब्लेड्स आपके हिप्स की तरफ जाएंगे, हिप आपके एंकल की तरफ और एंकल दीवार की तरफ पुश होगा। इस पोजीशन को 10 सेकेंड तक होल्ड करें।

रोजाना 5-6 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
यह भी पढ़ें- बिना एक्सरसाइज के भी कम हो सकता है वजन, महिलाएं फॉलो करें यह आसान डाइट चार्ट
यह एक्सरसाइज काम कैसे करती है?
जब आप हिप को स्क्वीज करते हैं, तो इससे आपकी पीठ की जकड़न यानी बैक की स्टिफनेस कम होती है। असल में हमारे हिप में स्ट्रेंथ नहीं होती इसीलिए हिप आगे की तरफ निकल जाता है और पेट बाहर दिखता है। जब हिप अपनी सही जगह पर आएगा तो आपका पोश्चर सुधरेगा और पेट अपने आप फ्लैट दिखने लगेगा।
यह एक्सरसाइज आपकी रीढ़ को सीधा करती है, जिससे पेट पर दबाव नहीं पड़ता और खाना अच्छे से पचता है। इसलिए, अगर आप सच में फ्लैट टमी चाहती हैं तो क्रंचेज छोड़कर अपनी लेग्स और बैक को मजबूत करने पर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- जिम जाने का वक्त नहीं? घर पर ही करें बॉल एक्सरसाइज, ब्रेन रहेगा यंग और एक्टिव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- 100 क्रंचेज करने के बाद भी पेट अंदर क्यों नहीं जाता?
- सिर्फ क्रंचेज करने से पेट फ्लैट नहीं होता, अगर पैरों में कमजोरी है और पीठ में जकड़न है तो हिप आगे झुक जाता है जिससे पेट हमेशा बाहर निकला हुआ दिखता है।
- पेट फ्लैट करने वाली इस एक्सरसाइज को कितनी देर करनी चाहिए?
- इस एक्सरसाइज में पेट के बल लेटकर हिप्स को टाइट करके 10 सेकेंड तक होल्ड करना है, इसे रोज 5-6 बार दोहराने से फायदा मिलता है।
- क्या ये एक्सरसाइज पाचन के लिए भी फायदेमंद है?
- हां, ये एक्सरसाइज पोश्चर सुधारती है और रीढ़ पर दबाव कम करती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और गैस-ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।