Thu Sep 17, 2026 | Updated 07:59 AM IST

PM Modi's 76th Birthday: उम्र को मात देने वाली पीएम मोदी की फिटनेस का राज हैं ये आदतें, आप भी करें फॉलो

PM Modi आज (17 सितंबर) को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री इस उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं। इसके पीछे की वजह उनकी हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है, जिससे आप भी प्रेरणा ले सकते हैं।
Updated:- 2026-09-17, 05:04 IST
image

कहते हैं "Age is just a number"...हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को पूरी तरह सच साबित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस, उनका जोश और एक्टिव लाइफस्टाइल युवाओं को भी मात देता है। आज के वक्त में जहां 40-45 की उम्र में ही लोग थकान महसूस करने लगते हैं और कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, वहीं पीएम मोदी बिना रूके और थके लगातार काम करते हैं। उनकी फिटेनस का राज असल में उनकी नियमित जीवनशैली और खान-पान की अच्छी आदतों में छुपा है। वह कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए अपनी डाइट और योग रूटीन के बारे में बता चुके हैं। चलिए जानते हैं कि उम्र को मात देने के लिए पीएम मोदी किस तरह की डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। आप भी इससे प्रेरणा लेकर सेहतमंद रह सकते हैं।

योग से करते हैं दिन की शुरुआत

पीएम मोदी कई इंटरव्यू में योग की अहमियत पर बात कर चुके हैं। वह हेल्दी रहने के लिए योग को बहुत जरूरी मानते हैं और यही वजह है कि अपने रूटीन में सूर्य नमस्कार और योग निद्रा को शामिल करते हैं। जहां सूर्य नमस्कार कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है, वहीं योग निद्रा मानसिक थकान को दूर करके नींद की कमी को पूरा करती है। हमने योग एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर से सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसके कई फायदे बताए।

  • यह मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है।
  • इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
  • यह शरीर को लचीला बनाता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है।
  • नर्वस सिस्टम को शांत करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

इस मॉर्निंग रूटीन को करते हैं फॉलो

पीएम मोदी दूरदर्शन के साथ एक इंटरव्यू में जिक्र कर चुके हैं कि वह प्रकृति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और अक्सर सूर्योदय से पहले उठकर मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार करते हैं। पीएम मोदी बहुत ही अनुशासित जीवनशैली को फॉलो करते हैं।

डाइट में शामिल करते हैं हेल्दी चीजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट में इस बात का जिक्र किया था कि वह अपनी डाइट में सहजन का पराठा जरूर शामिल करते हैं। बता दें कि सहजन एक सुपरफूड है। हमने इसके फायदों के बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल से जानने की कोशिश की, तो उन्होंने बताया कि सहजन में विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्, और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह डाइजेशन को सुधारता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है, डायबिटीज से बचाता है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

pm modi diet

सूर्यास्त से पहले कर लेते हैं डिनर

पीएम मोदी ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि वह शाम के बाद खाना-पानी अवॉइड करते हैं। जल्दी डिनर करना और फिर नाश्ते तक फास्टिंग करना न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
पीएम मोदी का जन्म कहां हुआ था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर नामक में 17 सितंबर, 1950 को हुआ था।
मोदी के माता-पिता का क्या नाम है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है।
प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम क्या है?
नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।