न जिम, न डाइटिंग, सिर्फ जापानी वेट लॉस ट्रिक से दूर करें वजन की फिक्र

वजन कम करने के लिए आपने तमाम तरह की तकनीक अपनाई होगी, लेकिन क्‍या उसका कोई रिजल्‍ट मिला आपको? अगर आपका जवाब न है, तो हम आपके लिए एक जापानी तकनीक लेकर आए हैं।
Updated:- 2017-10-05, 12:35 IST
bhumi weight loss article image

आज पूरी दुनिया अपनी फिटनेस को लेकर दीवानी है और हो भी क्‍यों ना? यह खुद को बेहतर बनाने का अच्‍छा जरिया है! शायद आपने भी वेट लॉस के आसान और जल्‍द उपाय जानने के लिए google पर घंटों बिताये होगें, लेकिन इतनी रिसर्च करने के बावजूद शायद आपके हाथ निराशा ही लगी होगी।

जी हां वेट लॉस के लिए आपने तमाम तरह की तकनीक अपनाई होगी, लेकिन क्‍या उसका कोई रिजल्‍ट मिला आपको? अगर आपका जवाब न है, तो हम आपके लिए एक जापानी तकनीक लेकर आए हैं, जिसमें आपको न डाइट करने की जरूरत है और न ही किसी जिम में जाकर पसीना बहाने की।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए हम आपको एक छोटी सी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसे एक जापानी फिजिशियन, Toshiki Fukutsudzi ने बताया है। यह बेहद ही सरल किन्‍तु जादुई एक्‍सरसाइज है, जो पॉश्‍चर इम्‍प्रूव करने के साथ ही पीठ के दर्द को दूर करने में हेल्‍प करती है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह प्रभावी रूप से वेट लॉस करने में भी हेल्‍प करती है। इसके लिए आपको बस एक टॉवल की जरूरत होती है। 

अब आप सोच रहे होगी कि कैसे सिर्फ टॉवल के रोल पर लेटकर (जी हां, एक टॉवल का रोल) आप अपना फैट कम कर सकते है?

लेकिन इसके पीछे साइंस है! चिकित्सक ने पाया है कि पेट के चारों ओर जमा फैट वास्तव में आपके पेल्विस के गलत जगह पर होने के कारण होता है। और यह एक्‍सरसाइज पेल्विस प्लेसमेंट को ठीक करने का दावा करती है, जो automatically आपकी कमर लाइन को कम करती है surprised? हम भी थे!

Japnai inside image

Image Source : superadrianme.com

कैसे करें एक्‍सरसाइज?

1. लगभग 15 इंच लंबे और 4 इंच चौड़े टॉवेल को बेलनाकार में फोल्‍ड कर लें।
2. इसके बाद आप किसी साफ जगह फर्श पर लेट जाएं और टॉवेल को नीचे रख लें।
3. पीठ के बल लेटें और अपने कमर के पास टॉवेल को कुछ यूं रखें कि वो आपकी नाभि के समानांतर हो।
4. अपने पैरों को कंधों की चौड़ाई तक खोलें, पैरों की उंगलियां आपस में जुड़ीं होनी चाहिए।
5. हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों की छोटी उंगलियां भी आपस में जुड़ीं होनी चाहिए।
6. इस पोजीशन में 5 मिनट तक लेटे रहें।
7. इसके बाद धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आ जाए और एक्‍सरसाइज़ को समाप्‍त करें। 

इस टेक्निक को रोज तीन बार पांच-पांच मिनट करने से कुछ हर दिनों में आप में खुद में बदलाव महसूस करने लगेगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।