Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

आखिर क्यों बढ़ता है weight और कैसे करें इसे control, जानें

बढ़ा हुआ वजन कम करना आसान नहीं होता लेकिन अगर सही समय पर कुछ जरुरी कदम उठाये जाएं तो आप आसानी से वजन कम कर सकती है और बन सकती है फिट।
Updated:- 2017-12-04, 19:34 IST
weight loss fitness health artcile

आजकल ज्‍यादातर महिलाएं बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तभी तो वह वजन घटाने की कोशिशें करती है। महिलाएं जिम से लेकर supplements तक हर वो कोशिश करती हैं जिससे वजन कम हो जाए। लेकिन वजन घटने का नाम ही नहीं लेता। इसमें आपका कोई दोष नहीं है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि पुरुषों का वजन महिलाओं के मुताबिक ज्यादा तेजी और आसानी से कम हो जाता है, जबकि महिलाओं को weight loss के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन फिर भी नतीजा मन- मुताबिक नहीं मिल पाता। पुरुषों के body में महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा मसल्‍स होती है। जिसकी वजह से पुरुषों को ज्यादा energy की जरूरत होती है और इसी वजह से पुरुषों के बॉडी में कैलोरी ज्यादा खर्च होती है।

इसके अलावा कुछ ऐसे कारण भी होते हैं जिनकी वजह से महिलाओं में तेजी से वजन बढता है, लेकिन उसे कम करने में बहुत समय लगता है। लेकिन आप परेशान ना हो क्‍योंकि कुछ उपायों को अपनाकर आप इस समस्‍या का हल पा सकती हैं।

रोजमर्रा घर का काम करके आप आपकी फिटनेस को नहीं बनाए रख सकती हैं। बल्कि हर 1 घंटे बैठने के बाद आपको कम से कम 10 मिनट तक चलना चाहिए जिससे आपके बॉडी में आलस ना आये। ये है कुछ कारण है जिसकी वजह से महिलाओं का वजन पुरुषों से ज्यादा बढ़ता है।

weight loss fitness health inside

कम नींद लेना

महिलाओं को घर के साथ- साथ बाहर के काम की भी पूरी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के dinner तक महिलाएं सब कुछ संभालती है और हर रोज इसी वजह से वह देर रात तक सोती है। देर रात तक सोने की वजह से cotrisol नाम का हॉर्मोन एक्टिवेट हो जाता है जिसके कारण थायरॉयड, पीसीओडी और डायबिटीज जैसी बीमारियां पैदा होती है और weight बढ़ने लगता है।

मेनोपॉज का असर

महिलाओं का weight मेनोपॉज की वजह से भी तेजी से बढ़ता है। इस अवस्था में body में एस्ट्रोजन का स्तर काफी कम हो जाता है जो weight कम करने वाले मेटाबॉलिक रेट को बहुत कम कर देता है। इस कारण महिलाओं के body स्टार्च और शुगर को एनर्जी के बजाये fat में बदल देता है। आमतौर पर महिलाएं इस पर ध्यान नहीं देती और बाद में बढ़ते हुए weight को देखकर परेशान रहती है। जिससे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

बेवक्त खाना -पीना 

इतनी जिम्मेदारियों के बाद महिलाएं अपना ख्याल नहीं रख पाती जिसके कारण वह समय पर खाना नहीं खा पाती और बेवक्त खाना खाने की वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है और वह खाना उन्हें एनर्जी देने के बजाये चर्बी बन जाता है जो कि पेट और कमर के चारों और इक्कट्ठा हो जाता है।

अगर आप भी उन्हीं ladies में से एक है जो बढ़ते weight से परेशान हैं तो आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए ये कुछ टिप्स जरूर पढ़े। Weight को control करने के लिए सबसे पहले तो आप pizza-बर्गर जैसे जंक food को हटाकर fruit और ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में add करें।

weight loss fitness health inside

देसी घी है फायदेमंद

अक्सर महिलाएं weight कम करने के लिए सबसे पहले अपने खाने में से देसी घी को अलग कर देती है जबकि देसी घी body के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि देसी घी में ऐसे fat की मात्रा ज्यादा मौजूद होती है जो body को जरुरी पोषण देती है साथ ही weight कंट्रोल करती है। घी कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में help करता है साथ ही जोड़ों के लिए आवश्यक चिकनाहट भी body में बनाये रखता है।

समय पर खाना खाये

महिलाएं बेहद बिजी रहने की वजह से समय पर खाना नहीं खा पाती। ना कोई नाश्ते का समय होता है, ना ही दोपहर के खाने का और इसी तरह रात को भी खाना समय पर नहीं खा पाती। लेकिन वजन को कम या कंट्रोल करने के लिए समय पर सही भोजन करना बेहद जरुरी होता है। हमारे शरीर को सुबह उठते ही एनर्जी की जरूरत होती है। और कम से कम दिन में 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए। ऐसा करने से खाना खाने से energy मिलेगी। लेकिन अगर आप सही समय पर खाना नहीं खाती है तो वही खाना energy के बदले fat में बदल जायेगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।