52 की उम्र में भी कैसे फिट दिखती हैं करिश्मा कपूर? ऋजुता ने बताया सीक्रेट, फिटनेस के लिए आज से करें ये काम

Karishma Kapoor Fitness Secret: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना या शरीर में बदलाव होना आम बात है, लेकिन कुछ लोग उम्र के हर पड़ाव पर अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 52 साल की उम्र में एक्ट्रेस की फिटनेस और खूबसूरती एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में वह ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 के प्रीमियर एपिसोड में नजर आई थीं। इसके बाद से ही लोग उनकी उम्र और फिगर को देख हैरान हैं। सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फिटनेस का सिक्रेट बताया है। आइए जानते हैं कि क्या है सिक्रेट?
करिश्मा कपूर की फिटनेस का क्या है राज?
सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि करिश्मा कपूर की फिटनेस के पीछे किसी एक चीज का हाथ नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से अपनाई जा रही अच्छी आदतें हैं। लोगों को लगता है कि उनकी फिटनेस का राज दही-चावल है, लेकिन सच कुछ और है।
30 की उम्र के बाद शरीर में होने लगते हैं हार्मोनल बदलाव
30 की उम्र के बाद शरीर में काफी बदलाव होते हैं। इस उम्र से ही अपनी सेहत पर ध्यान देने से आगे चलकर फिट और एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है। 20 की उम्र में कई लोगों के लिए फिट रहना आसान हो सकता है, लेकिन 30 की उम्र में पहुंचने के बाद शरीर में धीरे-धीरे हार्मोनल बदलाव आने लगते हैं। कुछ महिलाओं को वजन बढ़ने, कमर के आसपास चर्बी जमा होने या शरीर की बनावट में अंतर महसूस हो सकता है।
image credit-magnific
वजन घटाने के बजाय हफ्ते में करें यह काम
रुजुता ने महिलाओं को सलाह दी कि 30 की उम्र में केवल वजन कम करने को ही अपना लक्ष्य न बनाएं। इसके बजाय शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखने पर ध्यान दें। इसके लिए उन्होंने हर हफ्ते कम से कम तीन घंटे एक्सरसाइज करने की सलाह दी।
नियमित व्यायाम हड्डियों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। तेज चलना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अपनी क्षमता के अनुसार दूसरी शारीरिक गतिविधियां दिनचर्या का हिस्सा बनाई जा सकती हैं।
30 की उम्र में इन चीजों को खाना बंद न करें
फिट रहने के लिए कई महिलाएं अपनी डाइट से चावल, रोटी, कार्बोहाइड्रेट या चीनी जैसी चीजें हटाने लगती हैं। कुछ महिलाएं वजन घटाने के लिए रात का खाना भी छोड़ देती हैं, लेकिन बिना जरूरत खानपान पर बहुत ज्यादा पाबंदियां लगाने से बचना चाहिए।
image credit-magnific
ऐसा नहीं करना चाहिए कि चावल छोड़ दिया, कार्बोहाइड्रेट छोड़ दिया, चीनी छोड़ दी या रात का खाना छोड़ दिया। सब कुछ खाना चाहिए, क्योंकि अगर इस उम्र में खाने का आनंद खत्म हो गया, तो जिंदगी से भी खुशी दूर होने लगेगी। इससे विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन और कैल्शियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
अगर आपको भी 52 साल में करिश्मा कपूर जैसा फिगर चाहिए, तो आज से फॉलों करें ऊपर बताई गईं बातें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (karishma kapoor)
- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद कितनी देर सोना चाहिए?
- आमतौर पर वयस्कों को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। पर्याप्त नींद शरीर की रिकवरी, ऊर्जा और सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
- क्या 30 की उम्र के बाद भी मसल मजबूत बनाई जा सकती हैं?
- हां, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पर्याप्त प्रोटीन और संतुलित खानपान की मदद से 30 की उम्र के बाद भी मसल की ताकत बढ़ाई जा सकती है। शुरुआत अपनी क्षमता के अनुसार करनी चाहिए।
- महिलाओं को हड्डियों की सेहत की जांच कब करानी चाहिए?
- हड्डियों की जांच की जरूरत उम्र, पारिवारिक इतिहास, मेनोपॉज और अन्य जोखिम कारकों पर निर्भर करती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।