वजन कम करना है तो रोज सुबह उठ कर आजमाएं ये नुस्खा, हो जाएंगी स्लिम-ट्रिम

पतला होने की चाहत सभी को होती है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है क्योंकि मोटापा एक बीमारी है। विडंबना यह है कि इस बीमारी वर्तमान ज्यादातर लोग ग्रसित हैं। कई लोग मोटापे से बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते रहते हैं। कोई गरम पानी पी कर पतला होने की कोशिश करता है तो कोई कसरत करके। मगर आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह केवल लहसुन और शहद मिश्रण को पीकर पतली हो सकती हैं।
आपने लहसुन और शहद के कई फायदे सुने होंगे। कुछ लोग लहसुन को पानी के साथ कच्चा निगल जाते हैं तो कुछ लोग लहसुन को भून कर खाते हैं। दरअसल लहसुन पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या, पाचन क्रिया, ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेशन जैसी समस्या दूर हो जाती हैं। मगर शहद और लहसुन के कॉम्बीनेशन से वजन कम हो जाता है।

कैसे बनाएं लहसुन और शहद का मिश्रण
लहसुन और शहद का मिश्रण बनाना बेहद आसान है। बेस्ट बात तो यह है कि इस मिश्रण को आप बना कर एक जार में भर कर रख सकती हैं।
सबसे पहले लहसुन लें और उसे छील लें। इसके बाद इसमें शहद डालें। ध्यान रखें कि शहद की मात्रा इतनी हो कि लहसुन उसमें डूब जाएं। इसके बाद जार को महीन कॉटन के कपड़े से ढकें और फिर कस के बंद कर दें। इसके बाद लहसुन को रात भर शहद में भीगा रहने दें। इससे लहसुन के गुण शहद में आ जाते हैं। इसके बाद आ रोज एक लहसुन जार से निकाले और चाकू से काट कर खाली पेट खा जाएं। इससे आपको वेट जल्दी लूज हो जाएगा।

कच्चे लहसुन के फायदे
- कच्चा लहसुन कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ के बारे में हम आपको बताते हैं।
- कच्चा लहसुन पके लहसुन के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो आपको रोज ही कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए।
- अगर आपको जल्दी-जल्दी कोल्ड हो जाता है तो आपको रोज कच्चा लहसुन पानी के साथ फांकना चाहिए यह आपको कोल्ड और फ्लू से बचाता है।
- अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो भी आपको कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए यह आपकी इस समस्या को कम कर देता है।
- कच्चा लहसुन खाने आपकी बॉडी डीटॉक्स हो जाती है और आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ जाती है।
शहद के फायदे
- शहद फैट फ्री होता है। इसमे नेचुरल मिठास होती है। अगर सुबह खाली पेट एक चम्मच लिया जाए तो यह कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- जिन लोगों को ज्यादा भूख लगती है उन लोगों को गरम पानी के साथ शहद पीना चाहिए यह भूख को शांत कर देता है और शरीर में ताकत लाता है।
- शहद ब्लड प्योरीफायर भी होता है और एंटी बैक्टीरियल भी। अगर आप इसका रोज सेवन करती हैं तो आपको इसका बहुत फायदा मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।