Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

अपनी फेवरेट बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की तरह सेक्‍सी दिखना चाहती हैं तो अपनाएं उनके फिटनेस टिप्‍स

आपकी फेवेरट बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए कौन से टिप्‍स अपनाती हैं, आइए जानें।
Updated:- 2018-10-24, 13:37 IST
bollywood actress fitness tips main

वह दिन चले गए जब स्‍किनी होना अच्‍छा माना जाता था। लेकिन इंडियन एक्‍ट्रेसेस इस धारणा को बदल रही हैं, जिनमें कई बहुत ज्‍यादा पतली दिखने की बजाय स्‍ट्रॉग होना ज्‍यादा पसंद कर रही हैं। वे फिट और हेल्‍दी होने पर ज्‍यादा फोकस कर रही हैं। करीना कपूर के वर्कआउट वीडियो से लेकर अमृता अरोड़ा का बेस्‍ट लुक या परिणिती चोपड़ा का जरूरत से ज्‍यादा फिट होना, ज्‍यादा से ज्‍यादा एक्‍ट्रेसेस फिट होने के महत्‍व पर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल कर रही हैं। आइए जानें आपकी फेवेरट बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए कौन से टिप्‍स अपनाती हैं।

नर्गिस फाखरी की 'जूस क्लिंज डाइट'

नर्गिस फाखरी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 10,000 स्‍टेप चलती हैं, 2-3 लीटर पानी पीती हैं और ज्‍यादा से ज्‍यादा सब्जियां खाती हैं। काम के दौरान उनका फिटनेस मंत्र बहुत मजेदार होता है। अगर आपको जिम उबाऊ लगता है तो आप जुम्‍बा, डांस या किसी भी स्‍पोर्ट्स को आजमा सकती हैं। उनकी 'जूस क्लिंज डाइट' बहुत ही फेमस है। वे 6 दिन जूस डाइट को फॉलो करती हैं।

Read more: अमेरिकन नरगिस फाखरी के मोस्ट ग्लैमरस इंडियन लुक्स

नई माओं के लिए शिल्पा शेट्टी का योग

शिल्पा का कहना हैं कि नई बनी मां के लिए हफ्ते में 4 से 5 दिन कम से कम 1 घंटे की एक्‍सरसाइज और शेप में वापिस आने के लिए सही डाइट होनी चाहिए। योग के अलावा, उन्‍हें हफ्ते में 1 या 2 दिन स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो को कुछ समय देना चाहिए। इसके अलावा वह अपनी बॉडी को शांत करने के लिए रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करती हैं। 

bollywood actress fitness tips inside

मल्लिका शेरावत की वेगन डाइट

मल्लिका एक वेजीटेरियन हैं जिसक मतलब है कि डाइट में डेयरी, अंडे, चिकन और मीट की कोई जगह नहीं है बल्कि इसकी बजाय उनकी डाइट में ढेर सारे फल, सब्जियां और हरे रंग के जूस शामिल हैं जो फाइबर से भरपूर होते हैं।

 

दीपिका पादुकोण कहती हैं, "फिटनेस को लाइफ का हिस्‍सा बनाएं"

दीपिका के फिटनेस रूटीन में पिलेट्स, कार्डियो, स्‍ट्रेंथ और वेट ट्रेनिंग शामिल है। वह योग में सूर्य नमस्‍कार और अन्‍य योगासन करती हैं। इसके अलावा, वह अपने मन को शांत करने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन भी करती हैं। जब वह शूटिंग में बिजी होती हैं, वह रनिंग, स्‍वीमिंग और सिर्फ वाकिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटी करती हैं। यही कारण है कि एक्टिव रहती हैं जिससे उन्‍हें टोन बॉडी पाने में हेल्‍प मिलती है। उनके फिटनेस रूटीन में डांस भी शामिल है जो उन्‍हें एक्‍सट्रा कैलोरी बर्न करने में हेल्‍प करता है।

 

bollywood actress fitness tips inside

टोनिंग के लिए बिपाशा बसु की मसल्‍स ट्रेनिंग

आपको इस बात का डर हो सकता है कि वेट ट्रेनिंग आपको बल्‍की बना सकता है लेकिन बोन डेन्सिटी को मजबूत बनाने के लिए इसे अपनी फिटनेस रूटीन में जोड़ना जरूरी हो जाता है। यह उस हिस्‍से की टोनिंग में हेल्‍प करता है जो टाइट नहीं है बल्कि लटका हुआ है। 

मलाइका अरोड़ा खान के लिए जरूरी है हाइड्रेटेड रहना

मलाइका खुद को हाइड्रेटेड रखने में विश्वास करती हैं और नींबू और शहद के गुनगुने पानी के 1 गिलास के साथ अपने दिन से शुरूआत करती हैं। इसके बाद वह एक लीटर पानी पीती हैं। वह खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, ग्रीन टी और हेल्‍दी जूस भी पीती हैं।

Read more: तैमूर के होने के बाद करीना कपूर ने रुजुता दिवेकर के टिप्स अपनाकर देसी तरीके से घटाया वजन

करीना कपूर का पावर योग

करीना रोजाना कम से कम दो घंटे योग करती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी बिजी हैं। वह पॉवर योग करना पसंद करती हैं जिसमें सूर्य नमस्कार, भुजंगसान, वीरभद्र और बिक्रम योग शामिल हैं।

bollywood actress fitness tips inside

सोनाक्षी सिन्हा की हाई प्रोटीन डाइट

सोनाक्षी हाई प्रोटीन और लो कार्ब डाइट लेती हैं जो बिना कैलोरी बढ़ाए इन्टेन्स वर्कआउट रूटीन में हेल्‍प करता है। जी हां ये राइजिंग स्‍टार खुद को फिट रखने के लिए 1 दिन में लगभग 3 कप ग्रीन टी पीती हैं और हर कुछ घंटों में कुछ ना कुछ खाती हैं।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस के इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप भी खुद को फिट रख सकती हैं। तो देर किस बात की आज से ही फॉलो करें ये टिप्‍स और खुद को फिट बनाएं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।