डाउनवर्ड फेसिंग डॉग स्ट्रेचेज (Downward Facing Dog Streches)
- सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- अब आपको दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाना है।
- इसके बाद जमीन की तरफ झुकें।
- ऐसा करते हुए अपने घुटनों को सीधा रखें और हाथों को भी न मोड़ें।
- अब पैरों की पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।
- हाथों की आगे की तरफ ले जाएं।
- ऐसा करते हुए अपने तलवों को ऊपर की ओर उठाएं।
- अब कूल्हों को ऊपर उठाएं।
- हाथों की पूरी तरह से जमीन पर टिका दें।
- सिर को दोनों हाथों के बीच में ले जाएं।
- अब इस पोजिशन को कुछ सेकेंड होल्ड करें।
- फिर पैरों के तलवों को ऊपर उठाते हुए हाथों पर दवाब डालकर बॉडी को आगे की तरफ ले जाएं।
- आपको पुश अप वाली पोजिशन में आते हुए बॉडी को स्ट्रेच करना है।
- इसी तरह इस प्रोसेस को दोहराएं।
- इससे बेली फैट कम होगा।
- इससे चेहरे पर निखार भी आता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
सीजर किक्स (Scissor Kicks)
इसे करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर लेट जाएं।
- आप इसे किसी सपाट बिस्तर पर लेटकर भी कर सकती हैं।
- हाथों को शरीर से सटाकर रखें।
- आप हाथों को पीठ के नीचे भी रख सकती हैं।
- अब दोनों पैरों को एक एक करके जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।
- आपको यह थोड़ा प्रेशर की तरह करना है।
- इस समय पर आपका बाकी शरीर मजबूती से मैट पर टिका होना चाहिए।
- एक पैर को ऊपर और दूसरा पैर नीचे ले जाएं।
- फिर जल्दी से पैरों को अदल-बदल करें, जैसे कि आप कैंची चला रहे हों।
- इसे आपको लगातार करना है।
- आप 15-20 बार ऐसा 2-3 सेट में करें।
- कमर को जमीन से न उठने दें।
- गर्दन की पोजिशन सही रखें।
- इसे करने से पेट, कमर और हिप्स की चर्बी कम होती है।
- यह पैरों की चर्बी को भी कम करती है।
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आप इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों