रोजाना 10 मिनट करेंगी ये 4 योग तो बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा

आंखें आत्मा की खिड़कियां है। जी हां जिंदगी में सबसे खूबसूरत चीजें हमें आंखों से ही दिखाई देती है, जैसे खिड़की पर बैठी चिडि़यां, अपनी पूरी चमक बिखेरता चंद्रमा, सड़क पर तेजी से दौड़ती कारें। इसके अलावा अन्य हैरतअंगेज चीजें भी हम आंखों से ही देखते हैं। पर जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ रही हैं, मनोरंजन हमारे मोबाइल फोन पर सिमटता जा रहा है। हम दिन के ज्यादातर समय अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर देखते रहते हैं। अब हम अपनी आंखों पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं, लेकिन हम उनकी केयर बहुत कम करते हैं। आज ज्यादातर बच्चों की आंखे कमजोर हो गई हैं, क्योंकि अब बच्चे मैदान में खेलने की जगह वीडियो गेम्स और टैबलेट में वीडियो देखने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर पाना चाहती हैं आकर्षक आंखें तो आजमाएं ये 5 टिप्स
हालांकि कुछ महिलाएं अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहती हैं और अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट तरीकों और बेहतर लाइफस्टाइल का चुनाव करती हैं, जिनमें मिठाइयां खाना छोड़ना, जिम जाना, स्वच्छ भोजन आदि शामिल है, लेकिन इन सबके बावजूद वह अपनी सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक यानि आंखों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह रहती हैं और आंखों की रोशनी को तेज बनाए रखने की कोई कोशिश नहीं करती।
सर्वा योगा, माइंडफुलनेस एंड बियोंड के को फाउंडर श्री सर्वेश शशि का कहना हैं कि ''अगर कोई व्यक्ति रोजाना केवल कुछ मिनट के लिए समर्पित भाव से योग या आसन करें, तो वह अपनी आंखों की रोशनी में सुधार के साथ आंखों की मसल्स को आराम दे सकता है और उन्हें तनाव से मुक्त कर सकता है।'' आइए ऐसे ही कुछ योग के बारे में जानें, जिन्हें सिर्फ 10 मिनट करने से आप अपनी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकती हैं।
आंखों की पुतलियों को साइड में घुमाना
यह आंखों की मसल्स को स्ट्रेच और मजबूत करने का बेहतरीन तरीका है।
स्टेप 1- अपनी आंखों को धीरे-धीरे एक साइड से दूसरी साइड में घुमाएं।
स्टेप 2- इसके बाद गोलाई में अपनी आंखें घुमाना शुरू कीजिए।
स्टेप 3- यह सुनिश्चित कीजिए कि इस प्रक्रिया में आपकी गर्दन न घूमें।
स्टेप 4- इस तरह से 20 बार आंखों को घुमाइए।
हथेलियों को आपस में रगड़ना
![yoga for eyes INSIDE]()
यह एक्सरसाइज आंखों की मसल्स को आराम पहुंचाने के लिए अच्छा है। दिन-भर के काम के बाद आंखों को दोबारा चुस्त-दुरूस्त करने का यह बेहतरीन तरीका है।
स्टेप 1- हथेलियों को आपस में तब तक रगडि़ए, जब तक यह गर्म न हो जाएं।
स्टेप 2- फिर अपनी दोनों हथेलियों को आंखों पर तब तक रखिए, जब तक उनमें गर्मी महसूस हो।
स्टेप 3- जब हथेलियों की गर्मी खत्म हो जाए तो आंखों से हाथों को हटा लीजिए और इस क्रिया को फिर से दोहराएं।
एकाग्रता बनाए रखना
यह एक्सरसाइज आंखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने और एकाग्रता बनाए रखने के लिए बेहतरीन है।
स्टेप 1- अपनी एक बांह को अपने सामने फैलाइए।
स्टेप 2- ढीली मुट्ठी बनाइए, जिसमें आपका अंगूठा ऊपर की तरफ हो (थम्स अप की तरह)
स्टेप 3- अपने अंगूठे पर ध्यान लगाने की कोशिश कीजिए।
स्टेप 4- अपना ध्यान अंगूठे पर रखिए और अपने अंगूठे से नाक के पास से उस बिंदु तक तब तक घुमाइए, जब अंगूठा फोकस से गायब न हो जाए।
स्टेप 5- अपनी बांहों को वापस अपनी मूल स्थिति में ले आइए।
स्टेप 6- 10 से 12 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
पलक झपकाना
![yoga for eyes INSIDE]()
यह अपनी नजर सुधारने का सबसे आसान तरीका है। आप इस एक्सरसाइज को ट्रेवल करते हुए भी कर सकती हैं या आप अपनी बिजी रूटीन में कॉफी ब्रेक के दौरान भी आंखों की पलकों को झपका कर इस योग को कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आजमाएंगी ये 5 टिप्स तो आंखों की रोशनी और खूबसूरती रहेगी बरकरार
स्टेप 1- सबसे पहले अपनी आंखें खोलकर आरामदायक स्थिति में बैठिए।
स्टेप 2- अपनी आंखों की पलकों को 10-15 बार जल्दी-जल्दी झपकाइए।
स्टेप 3- केवल कुछ सेकंड्स के लिए अपनी आंखें बंद कीजिए और अपनी सांसों पर ध्यान लगाइए।
स्टेप 4- इस एक्सरसाइज को 5 से 10 बार दोहराएं।
10-15 मिनट के लिए ये एक्सरसाइज आंखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने में आपकी मदद करेंगे और इससे आपके देखने की क्षमता में सुधार आएगा और नजर अच्छी होगी।
Image courtesy: freepik.com & scienceabc.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

