herzindagi
rujuta diwaker yoga article ()

रुजुता दिवेकर: योग से खुद को फिट, स्लिम और हेल्‍दी रख सकती हैं महिलाएं

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जानें कैसे महिलाएं योग से फिट, स्लिम और हेल्‍दी रह सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-02-18, 19:58 IST

क्‍या योग आपके लिए उपयोगी है? हां बहुत ज्‍यादा। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बिजी लाइफस्‍टाइल में योग के हेल्‍थ बेनिफिट्स को स्वीकार किया हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, महिलाएं फिट और हेल्‍दी रहने के लिए नेचुरल तरीकों का चयन कर रही हैं। रुजुता अभी 45 साल की है और लेकिन अभी भी वह दिखने में अपनी उम्र से बहुत छोटी लगती है। इसका श्रेय वह डाइट के साथ-साथ योग को देती हैं।

rujuta diwaker yoga article ()

इसे जरूर पढ़ें: Rujuta Diwekar: Get Fit, Slim And Healthy With Yoga

हाल ही में, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटा शेयर करके कैप्शन दिया: ''चीजों को देखने का अपना एक नजरिया होता है। अगर आप ऐसे तरीकों को देख रही हैं, जिनसे आप हेल्‍दी, फिट और स्किनी होना चाहती हो तो सिर्फ पैरों से लाइफ महसूस करने से नहीं होगा बल्कि आपको ब्रेन से भी हल्‍का महसूस करना होगा। फिट रहने का मेरा गुप्त मंत्र योग है।''

योग के फायदे

योग महत्वपूर्ण क्यों है? यह एक खुला सीक्रेट है; योग शांतिपूर्ण तरीके से शरीर और मन को पाने के लिए मानसिक और शारीरिक विषयों को जोड़ता है। यहां योग करने के कुछ स्वास्थ्य लाभ दिए गए हैं:

rujuta diwaker yoga article ()

  • आपके शरीर के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • योग मसल्‍स को मजबूत बनाने में हेल्‍प करता है।
  • कार्टिलेज और जोड़ों के टूटने को रोकने में मदद करने के लिए जरूरी है।
  • यह आपकी रीढ़ को अधिक लचीला और मजबूत बनाकर सुरक्षित रखता है।
  • ध्यान और एकाग्रता में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम

  • शरीर में स्‍ट्रेस और टेंशन कम कर पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्‍टम को एक्टिव करता है।
  • आपकी हड्डियों के हेल्‍थ और गुणवत्‍ता को बनाए रखता है।
  • योग आपके ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
  • आपकी इम्‍यूनिटी सिस्‍टम में सुधार करता है और एक अच्छा संतुलन बनाए रखता है।

यह विडियो भी देखें

rujuta diwaker yoga article ()

रुजुता के अनुसार, ''योग करने के लिए महिलाओं का अधिक एक्टिव होना बहुत जरूरी है। आप बिल्कुल भी आलसी नहीं हो सकते। क्‍योंकि अगर शरीर की प्रवृत्ति आलसी होने की है तो मन भी विचलित हो सकता है। इसलिए प्रकृति से प्रेरित होना बहुत जरूरी है, योग शरीर को एक्टिव करने और मन को स्थिर रखने में मदद करने के लिए बहुत जरूरी है।''

 



वह अक्सर अपने गुरु के साथ कड़े योग आसन करती देखी जाती हैं और ये सब उनके सोशल अकाउंट पर आसानी से देखा जा सकता है। जी हां वह समय-समय पर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट वह अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रुजुता का कहना हैं कि "मेरे योग शिक्षक सर्वोत्कृष्ट बावजी हैं, जो अभ्यास और साधना के बारे में बहुत गंभीर हैं, लेकिन इसके प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत अनोखा है। आज, @kobadvariava ने कक्षा में यह घोषित किया कि फिलॉस्पी विलॉस्पी केवल बकवास है, यह केवल अग्नि है। अग्नि आसन में है, फिलॉस्पी सिर्फ धुआं है। आग पर ध्यान दें, बाकि सब टाइमपास है, ”ये उन्‍होंने अपनी एक इंस्टाग्राम इमेज में लिखा है।

All Image Courtesy: rujuta.diwekar/Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।