क्या हर वक्त पेट फूला-फूला सा लगता है? एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे बहुत काम

What Reduces Bloating Quickly: खराब जीवन शैली के चलते आज कल सबसे ज्यादा डाइजेशन से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है। कुछ लोग तो जरा भी खाते हैं तो पेट फूल कर गुब्बारा हो जाता है। ऐसा महसूस होता है कि अब बस पेट फट जाएगा। इसके कारण पेट में दर्द, बार-बार गैसी महसूस होना लगा रहता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खाना देर से खाना, जरूरत से ज्यादा खाना, हेवी खाना वगैराह वगैराह। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ ऐसे तरीके हैं जिसे अपनाकर इस समस्या से झट से राहत पा सकते हैं। इस बारे में जानते हैं योगा एक्सपर्ट डॉ. नुपूर रोहतगी से।
वायु मुद्रा से दूर करें ब्लोटिंग की समस्या (Vayu Mudra To Improve Digestion And Bloating)

एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लोटिंग या अपच होने पर वायु मुद्रा करने से आराम मिल सकता है। ये मुद्रा शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। वायु मुद्रा शरीर में वायु को संतुलित करने का काम करती है। ये मुद्रा करने से आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त हवा निकल जाती है । ये गैस और अपच की समस्याओं से तुरंत राहत दिला सकती है। आइए जानते हैं वायु मुद्रा करने का तरीका क्या है?
कैसे करें वायु मुद्रा? ( How To Practice Vayu Mudra)
View this post on Instagram
- वायु मुद्रा करने के लिए आप शांत वातावरण में सुखासन में बैठ जाएं।
- खुद को रिलैक्स करें, कंधे को ढीला करें और दिमाग को शांत रखें।
- अब अपनी आंखों को बंद कर लें और गहरी गहरी सांस लें।
- इस दौरान आपका ध्यान सांसों पर केंद्रित होना चाहिए।
यह भी पढ़ें-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस पानी से मिलेगा आराम
- अब अपने दोनों हाथों को जांघों पर टिका कर हथेली को सीधा खोल लें।
- अब इंडेक्स फिंगर को मोड़ कर अंगूठे के पास ले जाएं।
- इंडेक्स फिंगर को अंगूठे की मदद से जोर डालते हुए दबाएं।
- अपनी बाकी उंगलियों को सीधा रखें।
- हर रोज इस मुद्रा को 15 मिनट करें, आपको खुद में ही फायदा नजर आएगा।
यह भी पढ़ें-इन आयुर्वेदिक नुस्खों से नहीं होगी ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।