Anti Ageing Yoga: गले की झुर्रियां दूर करेगा ये योगा और मसाज

अगर आपकी गर्दन पर बढ़ती उम्र की रेखाएं नजर आने लगी हैं तो आपको इन्हें दूर करने के लिए योगा और मसाज का सहारा लेना चाहिए। 
Updated:- 2019-07-03, 11:49 IST
yoga for neck and shoulder pain relief

अमूमन महिलाएं केवल चेहरे की सुंदरता को ही खूबसूरती का पैमाना मान बैठती हैं। जबकी चेहरे की खूबसूरती के साथ गर्दन की सुंदरता का भी गहरा रिश्ता है। अगर चेहरा सुंदर है और गर्दन पर झुर्रियां पड़ी हुई हैं तो शायद यह आपकी सुंदरता पर धब्बे जैसा होगा। आपको बता दें कि गर्दन शरीर का वह हिस्सा है जहां सबसे पहले झुर्रियां नजर आती हैं क्योंकि इसकी ग्लैंड्स बहुत ही नाजुक होती हैं। इसके साथ ही यहां पर बहुत आसानी से फैट जमा हो जाता है। यह आपकी सुंदरता को बिगाड़ता भी है और दूसरी परेशानियों से ग्रसित भी करता है। इसलिए अपनी गर्दन के देखभाल आपको बिलकुल वैसे ही करनी चाहिए जैसे आप अपने चेहरे की करती हैं। इसके लिए आपको घर पर ही खास गर्दन के लिए बनाए गए योगासन करने चाहिए। योगा के साथ ही आपको अपनी गर्दन की मसाज भी करनी चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: अपने Zodiac Sign के अनुसार करें Yoga

पिंच योगा 

अपने दोनों हाथों से गले के चारों ओर पिंच करें। इससे गर्दन ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है। अगर आप ये योगा 2 मिनट तक रोज करेंगी तो अपके गले का एक्सट्रा फैट अपने आप कम होने लगेगा। पिंच योगा करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए आपको हल्के से अपने गले की त्वचा पर चुटकी नोचनी है। ध्यान रखें धीरे से ही करें। वरना आपको लग भी सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: कब्ज और जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ‘मलासन योगा’

किस इन द एयर 

इस योगासन को करने के लिए अपनी गर्दन को पीछे की ओर मोड़ना है और फिर होंठों को गोल करके हवा में किस करना है। इससे आपकी गर्दन में खिचाव आएगा और एक्सट्रा फैट कम होगा। यह एक्सरसाइज आपको बेहद सावधानी के साथ करनी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो अपकी गदर्न की नसों में तकलीफ हो सकती है। आपको धीरे से गर्दन को पीछे करना होगा। इस एक्सरसाइज से आपकी गर्दन की त्वचा पर कसाव भी आएगा। आपको यह एक्सरसाइज दिन में 2 बार 10 के सेट में करनी चाहिए। 

 

होंठों को बाहर की ओर निकालें 

अगर आपको गर्दन के साथ-साथ अपनी जॉव लाइन को भी टोनअप करना है तो आपको गर्दन को पीछे की ओर करके होठों को आगे की ओर स्ट्रेच करना होगा। इससे आपको तीन फायदे होंगे। पहली बात की आपकी गर्दन का एक्स्ट्रा फैट कम होगा। दूसरा आपकी जॉव लाइन टोनआप होगा और होंठों का शेप भी अच्छा हो जाएगा। आपको यह एक्सरसाइज दिन में 2 बार 10 के सेट में करनी चाहिए। 

yoga for neck pain and headaches

सर्कुलेशन मोशन में उंगलियों को घुमाए 

यह योगासन काफी फायदेमंद है। इसमें आपको अपने दोनों हाथों की बीच की 2 उंगलियों से गर्दन की सर्कुलेशन मोशन में मसाज करनी होगी। इससे ब्लड सर्कुलेशन तो अच्छा होगा ही। साथ ही आपकी गर्दन पर जमा एक्सट्रा फैट भी कम होगा और आपकी गर्दन टोनअप हो जाएगी। आपको यह योगासन दिन में एक बार 5 मिनट के लिए करना चाहिए। 

गर्दन को क्लॉक वाइस और एंटी क्लॉक वाइस घुमाएं

गर्दन को स्ट्रेच करने के लिए उसे क्लॉक वाइस और एंटी क्लॉक वाइस घुमाना भी बहुत अच्छा योगासन है। इस योगासन में आपको 10 बार क्लॉक वाइस और 10 बार एंटी क्लॉक वाइस गर्दन को घुमाना होगा। इससे आपकी गर्दन की मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होंगी। इतना ही नहीं यह आपके कंधों को भी मजबूत बनाएगी। आपका यह योगासन सावधानी के साथ करना होगा क्योंकि यदि आप इसे जल्दबाजी में करेंगी तो आपकी गर्दन की मसल्स में परेशानी हो सकती है। 

 

गर्दन की मसाज 

जिस तरह चेहरे की मसाज जरूरी होती है उसी तरह नारियल और ऑलिव ऑयल से यदि आप गर्दन की मसाज करती हैं तो आपकी गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होंगी और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा। मसाज करते वक्त ध्यान रखें कि आपको अपने हाथों को चेहरे की दिशा की ओर चलाना है। आप सर्कुलेशन मोशन में भी गर्दन की मसाज कर सकती है। आपको कान के पीछे, जॉव लाइन और वोकल कॉर्ड के सेंटर पर मौजूद प्रेशर प्वॉइंट्स को दबाना चाहिए इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।