टीवी सीरियल नागिन में अवंतिका का किरदार निभाने वाली और बिग बॉस फेम आशका गोराडिया टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आशका खुद को फिट रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में भी रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट योग और फिटनेस की फोटोज और वीडियोज से भरा हुआ है। हाल में आशका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई फोटो शेयर की हैं जिसमें वह टॉपलेस होकर शीर्षासन करती हुई दिखाई दे रही हैं। आशका गोराडिया का ये नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके इस बोल्ड अंदाज को टीवी सेलेब्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। आशका का ये नया योगा पोज न्यूड योगा गर्ल से इंस्पायर है।
इसे जरूर पढ़ें: आशका गोराडिया का फिटनेस मंत्र है स्ट्रेचिंग, डांस और योग
आशका गोराडिया ने इस फोटो के कैप्शन में भारतीय महिलाओं के सेक्सुअलाइजेशन से लेकर ऑब्जेक्टेशन तक पर बात की है। उन्होंने महिलाओं के पहनावे, साड़ी से लेकर बिकनी तक पर कुछ सवाल पूछे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने मध्यप्रदेश के खजुराहो के मंदिरों की मूर्तियों की भी चर्चा की है। आशका गोराडिया ने इस पोस्ट में महिलाओं को भगवान की सबसे खूबसूरत क्रिएटिवी बताया है और अपनी बात को बखूबी रखा है।
आशका का कहना है कि फिट रहकर ही आप अंदर से खुश रह सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी है। आशका ने कहा कि वो पहले इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती थीं लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने आप में बहुत सारे बदलाव महसूस किए हैं और इसके बाद वो ज्यादा खुश और कॉन्फिडेंट फील करती हैं। आइए उनकी फिटनेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हेल्दी रहने और फिट रहने के लिए वह रोजाना योग करती है। इसे आसानी से शुरू किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार जैसे आसन से वह अपने दिन की शुरुआत करती हैं। रेगलुर इसे करने से आपको अपनी बॉडी लाइट महसूस होती है।
इसके अलावा वह हेड-स्टैंड भी करती हैं। शुरुआत में उन्हें इसे करने में मुश्किल होती थी लेकिन इसमें उनके पति ब्रेंट ने पूरा बहुत साथ दिया। उनका कहना हैं कि अब हेड-स्टैंड की उन्हें आदत हो गई है और यह मुझे बहुत पसंद है।
View this post on Instagram
योग करते रहने से शरीर धीरे-धीरे लचीला होने लगेगा और योग अच्छी तरह करने के लिए आपको स्ट्रेचिंग भी सीखनी चाहिए।
स्ट्रेचिंग से आपके मसल्स एक्टिव होते हैं और स्ट्रेच होने की वजह से आपकी बॉडी हल्का फील करेगी। आशका को लगता है स्ट्रेचिंग और योग दोस्त हैं, जो एक दूसरे की ताकत हैं।
View this post on Instagram
आशका पहली बार टीवी सीरियल 'कुसुम' में नजर आई थीं। सीरियल में उन्होंने कुमुद का रोल प्ले किया था। बाद में वो सीरियल 'लागी तुझसे लगन' में नजर आईं। आशका ने दिसंबर 2017 में विदेशी बॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब से शादी की थी। आशका बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा बनने के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों