अगर किसी भी महिला से उसकी विशेज के बारे में पूछा जाए, तो फ्लैट टमी और पतली कमर उनमें जरूर शामिल होगी। कम से कम मुझे तो ऐसा ही लगता है। पतली कमर और परफेक्ट फिगर हर महिला की चाहत हो सकती है। लेकिन, दिक्कत यह है कि एक बार मोटापा बढ़ जाने के बाद उसे कम करना आसान नहीं होता है। खासकर, पेट की जिद्दी चर्बी अगर बढ़ जाए, तो उसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। पेट, कमर और हिप्स के फैट को कम करने के लिए, एक्सरसाइज और योगा को रूटीन में शामिल करना जरूरी है। अगर आपकी तोंद लटक रही है, कमर मोटी हो रही है और हिप्स पर चर्बी जमती जा रही है, तो इसे कम करने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे बेली फैट और हिप्स फैट कम होगा। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
एक्सरसाइज 1 (रिवर्स क्रंचेज)
- यह आसन बेली फैट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- इससे पेट की निचली मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
- सबसे पहले एक योगा मैट पर लेट जाएं।
- दोनों हाथों को शरीर के किनारे रखें।
- हथेलियों को नीचे की ओर रखें।
- घुटनों को मोड़कर, पैरों को ऊपर उठाएं।
- थाई को फ्लोर के 90 डिग्री के एंगल पर रखें।
- अब कोर मसल्स को टाइट करें।
- घुटनों को छाती की और खींचते हुए हिप्स को हल्का ऊपर उठाएं।
- कुछ सेकेंड रुके।
- अब पैरों को वापिस पहले जैसी स्थिति में ले आएं।
- इससे बेली फैट कम होता है।
- यह एक्सरसाइज पेट के साथ कमर और हिप्स की चर्बी को भी कम करता है।
- इसके साथ साइकिल क्रंच करने से भी मदद मिलती है।
- इसे 10-15 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
एक्सरसाइज 2 (गारलैंड पोज वॉक)
- इसके लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाए।
- दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें।
- अब आपको स्क्वाट की पोजिशन में आना है।
- घुटनों को मोड़े और हिप्स को जमीन पर लेकर जाएं।
- आपको रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखना है।
- इस पोजिशन में हथेलियों को एक-दूसरे से जोड़ लें।
- अब पैर को आगे बढ़ाएं।
- धीरे-धीरे इस पोजिशन में आगे की तरफ चलें और फिर पीछे की तरफ आएं।
- ऐसा आपको कुछ सेकेंड्स तक करना है।
- आप अपनी क्षमता के अनुसार समय बढ़ा सकती हैं।
- इससे बेली फैट, कमर का फैट और हिप्स का फैट कम होगा।
- यह डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: जिद्दी से जिद्दी पेट की चर्बी भी मोम की तरह पिघलेगी, बस सही तरीके से कर लीजिए इन 2 मसालों का इस्तेमाल
पेट, कमर और हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए, इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों