herzindagi

ऊंची हील वाली सैंडल की शेप देखकर जानें उनके सही नाम

अगर आप हील्स पहनना पसंद करती हैं और सभी सैंडल को सिर्फ हील वाली सैंडल कहती हैं तो आप हील की शेप के सही नाम जान लें। अगर आप सही टाइम पर यानि किसी भी ड्रेस के साथ सही हील्स पहनेंगी तो आपका लुक ग्लैमरस हो जाएगा और आप स्टाइलिश ही दिखेंगी। इवेंट से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस का हर लुक उनका स्टाइलिस्ट ही तय करता है क्योंकि वो ये बात अच्छे से जानते हैं किस ड्रेस के साथ क्या पहनना चाहिए तो आप अपनी स्टाइलिस्ट खुद ही बन सकती हैं जानिए आपको किस तरह की ड्रेस के साथ कैसे फुटवियर पहनने चाहिए।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 25 Sep 2018, 13:09 IST

स्लिंग बैक हील्स

Create Image :

स्लिंग बैक हील्स बहुत ही ग्लैमरस लुक देती हैं लेकिन आप इसे तभी पहन सकती हैं जब आप कोई ऐसी वेस्टर्न ड्रेस पहनें जिसमें लैग्स दिख रही हों यानी फ्लोर लेंथ वाली ड्रेस के साथ आप स्लिंग बैक हिल्स ना पहनें। आप इसे क्यूलेट्, केप्री, स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। 

पम्प हील्स

Create Image :

पम्प हील्स फॉर्मल लुक देती हैं। इस तरह की हील्स वैसे तो सिर्फ आप ऑफिशियल मीटिंग के लिए ही नहीं पहन सकती लेकिन ये साड़ी और सूट के साथ भी जचती है। अगर आप एलीगेंट लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के फुटवियर पहन सकती हैं। 

प्लेटफॉर्म हील्स

Create Image :

प्लेटफॉर्म हील्स ज्यादातर वही लड़कियां पहनती हैं जिनकी हाइट काफी कम होती है और उन्हें दिनभर हील्स पहनने की जरुरत होती है। ये पहनने में काफी आरामदायक होती है लेकिन ये प्लेटफॉर्म हील्स इंडियन से ज्यादा वेस्टर्न अटायर के साथ जचती हैं। 

पीप टो हील्स

Create Image :

पीप टो हील्स में आगे से पैर की उंगलियां नज़र आती हैं इसलिए आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आपके पैर अच्छे से पेडिक्योर हों और उन पर नेल पेंट भी लगा हों। आप इसे फॉर्मल पैंट, स्कर्ट, साड़ी या सूट किसी के साथ भी पहन सकती हैं। वैसे कई लड़कियां अपनी शादी के लहंगे के साथ भी पीप टो हील्स पहनने पसंद करती हैं ये काफी कम्फर्टेबल फुटवियर है और मॉर्डन लुक देता है।

म्यूल हील्स

Create Image :

म्यूल हील्स तरह के साइज़ में आती हैं। अगर आप ज्यादा देर तक खड़े रहने वाली किसी पार्टी या मीटिंग में जा रही हैं तो आप म्यूल हील्स पहनकर जा सकती हैं। इसे पहनकर हर लड़की कॉन्फीडेंट फील करती है। इसे आप फ्लोर लेंथ गाउन के साथ भी पहन सकती हैं। ये अनारकली सूट या पैंट के साथ भी अच्छी लगती है।

फ्रेंच हील्स

Create Image :

फ्रेंच हील्स ज्यादातर प्रोफेशनल लड़कियां पहनती हैं जो डांस करती हैं। ये फुटवियर वैसे तो आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं लेकिन जब आप किसी इंग्लिश पार्टी में जा रही हों जहां ड्रेस कोड हो वहां पर फ्रेंच हील्स पहनकर जाया जा सकता है। वैसे इस तरह की हील्स इंडियन फैशन के साथ कम ही मैच होती है। 

कोन हील्स

Create Image :

कोन हील्स तो ज्यादातर लड़कियों के पास होती है ये आपको ग्लैमरस लुक तो देती ही है लेकिन ये पहनने में भी आरामदायक होती है। कोन हील्स कोन की शेप की तरह ही होती है जो ऊपर से मोटी और नीचे से पतली होती जाती है। इसे आप साड़ी और लहंगे जैसे इंडियन आउटफिट से लेकर गाउन, शॉर्ट ड्रेस या पैंट किसी के साथ भी पहन सकती हैं। 

बॉलरूम हील्स

Create Image :

बॉलरूम हील्स तो स्पेशली डांस के समय पहनी जाती हैं। इस हील में बैलेंस करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन जो लड़कियां प्रोफेशनल डांसकर होती हैं वो इसे खास परफोर्मेंस के समय जरुर पहनती हैं। इस हील को पहनने के बाद कमर की शेप भी बन जाती है। 

अगर आप हील्स पहनने की दीवानी हैं और आपके पास सिर्फ एक दो तरह की हील्स ही हैं तो अब आप इस तरह के हील्स भी पहन सकती हैं। पैंसिल हील से लेकर प्लेटफॉर्म हील्स, कोन हील्स सभी लड़कियों की फेवरेट हील्स होती हैं। तो आप भी अगर बार अपने ड्रेस के हिसाब से परफेक्ट हील पहनकर परफेक्ट लुक के साथ ही किसी पार्टी में जाएं।