Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

मॉर्डन स्टाइल से परांदी वाली चोटी बनाएं और दिखें स्टाइलिश

परांदी लगाकर गिदा डालते हुए आपने पंजाबन लड़कियों को तो खूब देखा होगा लेकिन अब आप जींस, स्कर्ट या शॉर्ट के साथ परांदी लगाकर घूमती लड़कियों को भी देख सकती हैं। आइए आपको मॉर्डन परांदी वाले हेयरस्टाइल दिखाते हैं। 
Updated:- 2019-04-11, 12:27 IST
modern paranda hairstyle main

परांदी लगाकर गिदा डालते हुए आपने पंजाबन लड़कियों को तो खूब देखा होगा लेकिन अब आप जींस, स्कर्ट या शॉर्ट के साथ परांदी लगाकर घूमती लड़कियों को भी देख सकती हैं। मॉर्डन परांदी वाली चोटी  पहनकर हर मॉर्डन लड़की अब स्टाइलिश दिखने लगी है। फ्यूज़न के ज़माने में परांदी वाली चोटी वाला हेयरस्टाइल हर मॉर्डन लड़की की पहली पसंद बन गया है। मॉर्डन परांदी वाली चोटी पुरानी किसी भी परांदी से बनायी जा सकती है। परांदी कई रंगों में आती है जिसे मॉर्डन लड़कियां अपने आउटफिट के हिसाब से चुनकर अपने बालों में लगा सकती हैं। आप मॉर्डन परांदी वाली चोटी बनाकर किस तरह के हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं आइए आपको बताते हैं।

paranda braid bun modern

आप इस तरह के हेयरस्टाइल बनाकर आराम से कहीं भी घूमने जा सकती हैं। जिस तरह से हमने मॉर्डन कल्चर को अपना लिया है उसी तरह से मॉर्डन कल्चर ने भी हमारे ट्रेडिशनल कल्चर को अपना लिया है। अगर आपको मॉर्डन परांदी वाली चोटी बनानी आती है तो ये हेयरस्टाइल आपको और भी स्टाइलिश बना देगा। 

आप परांदा लगाकर पहले चोटी बना लें फिर आप उसी चोटी को रोल करके उसका जुड़ा बना लें और उसमें कोई भी फैंसी जुड़ा पिन लगाकर उसे और भी स्टाइलिस बना लगें। आप परांदी का रंग अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से चुन सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड हिरोइन्स के वो लेटेस्ट हेयरस्टाइल जो इन गर्मियों में हो रहे हैं पॉपुलर

paranda braid modern

मॉर्डन परांदी वाली चोटी के हेयरस्टाइल मुश्किल नहीं हैं जिस तरह से आप कोई भी चोटी बनाती हैं उसी तरह से आप चोटी बनाएं और उसमें परांदी लगाएं फिर आपको जैसा भी हेयरस्टाइल पसंद हो उस चोटी से उसे वैसा ही बना लें। आप चोटी में परांदी लगाकर अगर उसे यूं ही छोड़ देंगी तो ये हेयरस्टाइल भी काफी कूल और मॉर्डन लगेगा। फ्यूज़न का फैशन इसलिए पॉपुलर हो रहा है कि आप इंडियन और वेस्टर्न लुक को एक साथ आराम से कैरी करके और भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

इसे जरुर पढ़ें: गर्मियों में बनाइए ये स्टाइलिश चोटी जिसमें सब आपको देखते रह जाएंगे

paranda braid modern hairstyle

बालों में रंग-बिरंगी परांदी लगाकर आप कोई भी स्टाइलिश हेयरस्टाइल बना सकती हैं। आप सिर्फ एक ही रंग नहीं बल्कि एक साथ 2-3 रंगों की परांदी भी अपनी चोटी में लगा सकती हैं। हेयरबैंड से लेकर जुड़ा, चोटी या जैसा भी हेयरस्टाइल आपको पसंद हो आप परांदी से वैसा ही  हेयरस्टाइल ना सकती हैं। मार्केट में कई नए डिज़ाइन की परांदी भी आ चुकी हैं तो अब इन गर्मियों में आप ये सबसे कूल स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाकर दिखें मॉर्डन और स्टाइलिश।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।