World Ethnic Day 2022 : छोटी हाइट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये साड़ियां

कम हाइट वाली महिलाओं के लिए बेस्ट साड़ी कौन-सी होगी, आइए आपको इस आर्टिकल में हम बताएं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-06-17, 12:09 IST
best saree types for short height girl

साड़ी एक ऐसा अटायर है जिसमें हर महिला बहुत सुंदर लगती है। आप इसमें पारंपरिक और मॉर्डन दोनों लुक कैरी कर सकते हैं। यह इतने रंगों में, इतने पैटर्न और स्टाइल्स में आती हैं कि खूबसूरत साड़ियां चुनना मुश्किल हो जाता है। वहीं बात जब कम हाइट वाली महिलाओं की आती है, तो साड़ी पहनने में इसलिए हिचकिचाती हैं, क्योंकि साड़ी वह ज्यादा छोटी लगती हैं।

लेकिन ऐसा है नहीं, अगर आप सही साड़ी चुनेंगी और उसे सही ढंग से साड़ी पहनेंगी तो आप भी साड़ी में गॉर्जियस और लंबी दिखेंगी। जब आप अपने लिए साड़ी चुनें तो उसका फैब्रिक, रंग, पैटर्न और स्टाइल को बहुत ध्यान से चुनना चाहिए। आइए आज आपको हम बताते हैं कि छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट साड़ी कौन-सी हैं।

कम हाइट वाली महिलाओं के लिए किस तरह की साड़ी बेस्ट है?

इसमें कोई संदेह नहीं है कि साड़ी एक महिला की अलमारी में सबसे ग्लैमरस पोशाक होती। इस छह गज के कपड़े को आप अपने फिगर पर कैसे पहनते हैं, यह आपके हाथों में है। हां यह भी है कि साड़ियों को अच्छी तरह से पहनना और स्टाइल करना किसी आर्ट से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें : कम हाइट की लड़कियों को ऐसे पहनने चाहिए साड़ी, दिखेंगी लंबी

साड़ी में लंबा और पतला या छोटा और भारी दिखना आपके हाथ में है। साड़ी पहन कर आप कैसी दिखेंगी? साड़ी के कपड़े, ड्रेपिंग और एक्सेसराइजिंग पर निर्भर करता है। हम किसी पार्टी में साड़ी पहनकर जाएं या वैसे ही इसे पहनें, हम हमेशा इसमें खूबसूरत दिखना चाहते हैं। छोटी लड़कियों के लिए जॉर्जेट, शिफॉन और लाइटवेट सिल्क की साड़ियां बेस्ट चॉइस हैं। लेकिन यह फैब्रिक ही क्यों बेस्ट हैं, आइए विस्तार से जानें।

लाइटवेट सिल्क साड़ी

lightweight silk saree

बनारसी सिल्क, आर्ट सिल्क और असम सिल्क साड़ियां आपकी अलमारी में सबसे ग्लैमरस पीस में से एक हो सकती हैं। लेकिन अगर आप अपनी अपीयरेंस के बारे में सोच रही हैं, तो फिर यह हैवीवेट सिल्क की साड़ियां आपके लिए अच्छी नहीं हैं। ऐसी साड़ियां आपको हैवी और छोटा दिखाती हैं, वहीं लाइटवेट सिल्क साड़ियां आपके शरीर पर कसकर बैठती हैं और आपको स्लिमर और लंबी दिखती हैं। आप पेपर सिल्क, मूगा, बोमकाई आदि लाइटवेट साड़ियों को चुन सकती हैं (पुरानी हैवी साड़ियों से ऐसे बनाएं गाउन)।

शिफॉन साड़ी

chiffon saree

शिफॉन फैब्रिक भी बहुत लाइट होता है और यह साड़ियां आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए। यह आपके फिगर से चिपके रहता है और अगर आप हैवी हैं और हाइट छोटी है, तो फिर यह फैब्रिक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। शिफॉन साड़ी गर्मियों के लिए भी एकदम परफेक्ट है, क्योंकि यह हल्का और काफी एयरी होता है।

इसे भी पढ़ें : कमर के पास से साड़ी को बांधने का सबसे आसान हैक, पतला दिखेगा पेट

जॉर्जेट साड़ी

georgette saree

अगर आप शिफॉन साड़ी में उतना कंफर्टेबल न महसूस करें तो फिर आपको जॉर्जेट की साड़ियों के लिए जाना चाहिए। यह साड़ी ऐसी महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकती हैं, जो ज्यादा हैवी और कम हाइट की होती हैं। जॉर्जेट की साड़ी शिफॉन की साड़ी की तुलना में अधिक सही तरीके से फिट होती हैं, यह कर्व को खूबसूरत तरीके से दर्शाती और भारी दिखने का कोई इल्यूजन न क्रिएट करते हुए आपको लंबा दिखाने में मदद करती है। यह भी गर्मियों के लिए बेहतर चॉइस है और सही मायनों में शिफॉन से ज्यादा ड्यूरेबल होती है।

अगर आप छोटे कद की हैं और अपने लिए परफेक्ट साड़ी अब तक नहीं ढूंढ पाई हैं, तो हमें उम्मीद है यह आर्टिकल पढ़कर आप सही साड़ी चुन पाएंगी। आपको यह लेख कैसा लगा हमें जरूर बताएं और अगर आप ऐसे ही रोचक लेख पढ़ते रहना चाहते हैं, तो पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit : Amazon, Instagram@konkonasensharma, shopify

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।