अगर आप भी गर्मियों में साइट कलर्स पहनना पसंद करती हैं, तो व्हाइट कलर उनमें सबसे ऊपर हो सकता है। व्हाइट कलर महिलाओं के फेस पर एक अलग ग्लो लाता है और इसे वॉरड्रोब में शामिल करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। टीवी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक सभी व्हाइट कलर को एक डिफ्रेंट तरीके से स्टाइल करती हैं। साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस सभी को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करने के लिए आप एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। व्हाइट कलर सिल्वर और गोल्डन के साथ तो चलता ही है, बल्कि यहां आप ब्राइट कलर के साथ इसे स्टाइल करने की टिप्स जान सकती हैं।
मोनोक्रोम व्हाइट लुक
नुसरत भरूचा ने व्हाइट टॉप के साथ मैचिंग प्लाजो पहना है, जो उन्हें एक परफेक्ट आउटिंग लुक दे रहा है। अगर आप भी ऑफिस या आउटिंग लुक को डिफ्रेंट बनाना चाहती हैं, तो एंब्रॉयडरी क्रॉप, ऑफ-शोल्डर या वन शोल्डर टॉप के साथ प्लाजो पहन सकती हैं। जरूरी नहीं कि व्हाइट कलर में एंब्रॉयडरी हो, आप सिंपल लुक भी कैरी कर सकती हैं। व्हाइट मोनोक्रोम लुक के साथ लाइट पर्पल, पिंक या पीच कलर की आईशैडो और लिपस्टिक परफेक्ट दिखेगी।
इसे जरूर पढ़ें: अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में इस तरह करें दूध को शामिल
व्हाइट शर्ट विद लेदर स्कर्ट
सुरभी ने व्हाइट शर्ट के साथ रेड लेदर स्कर्ट कैरी की है, जो उन्हें परफेक्ट पार्टी लुक दे रही है। अगर आप व्हाइट कलर के साथ लेदर स्कर्ट या पेंट पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो रेड या ब्लैक कलर चुन सकती हैं। रेड एंड व्हाइट के साथ आप रेड लिपस्टिक कैरी कर सकती हैं और कर्ली हेयरस्टाइल बना सकती हैं। कोशिश करें कि आप डार्क आई मेकअप न करें, क्योंकि रेड स्कर्ट पहले ही ब्राइट दिखती है। गोल्डन लेयर्ड नेकपीस और ईयरिंग के साथ आप अपने पार्टी लुक को पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के ये लुक्स आपको भी आएंगे पसंद
व्हाइट नेट साड़ी लुक
अगर आपको ट्रेडिशनल ड्रेस बेहद पसंद है और व्हाइट कलर शामिल करना है, तो हैली शाह का यह लुक आपको इंस्पायर कर सकता है। हैली शाह ने व्हाइट नेट डिजाइन ब्लाउज के साथ नेट साड़ी कैरी की है, आप ऑफ-शोल्डर या बैल स्लीव्स ब्लाउज बनवा सकती हैं। अगर आपको हमेशा लाइट मेकअप पसंद है, तो आप न्यूड पिंक लिपस्टिक और आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं। स्लीक पोनीटेल, साइड बन या ओपन हेयरस्टाइल व्हाइट साड़ी के साथ परफेक्ट दिखेगा। ज्वेलरी में आप सिल्वर बैंगल्स और इयरिंग स्टाइल कर सकती हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस
बर्थडे या गेट टू गेदर जैसी पार्टी के लिए आप सुरवीन के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। अगर आप व्हाइट कलर की ड्रेस खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो ऊपर की ओर ब्लैक डॉट्स या स्टार वाला डिजाइन चुन सकती हैं। फ्लेयर ड्रेस के साथ आपको मेकअप पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। व्हाइट ड्रेस के साथ आप डार्क ब्राउन स्मोकी आई लुक और ब्राउन लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं। अगर आपको रेड कलर की लिपस्टिक बेहद पसंद है, तो उसके साथ लाइट आई मेकअप कर सकती हैं। हाई पोनीटेल या मिडल पार्टिंग के साथ हूप स्टाइल इयरिंग परफेक्ट दिखेंगे।
व्हाइट एंड सिल्वर ज्वेलरी
व्हाइट कलर के साथ सिल्वर ज्वेलरी आजकल महिलाओं को काफी पसंद आती है। संदीपा धर ने व्हाइट एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी कैरी की है, अगर आप चाहें तो होली पर इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। होली पार्टी में अधिकतर महिलाएं व्हाइट ड्रेस पहनती हैं, जिनके साथ सिल्वर ज्वेलरी और ब्राउन स्मोकी आई लुक गॉर्जियस दिखता है। व्हाइट साड़ी के साथ आप मैसी बन बना सकती हैं और ब्लैक बिंदी लगा सकती हैं। इसके अलावा व्हाइट पर रेड, पिंक और पीच कलर की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत दिखती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: instagram