अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में इस तरह करें दूध को शामिल

चेहरे की त्वचा को चमकदार, बेदाग, स्मूद और फ्रेश बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप उसे साफ रखें। सुबह उठने के साथ ही जिस तरह आप अपने दांतों को साफ करती हैं, उसी तरह यह जरूरी है कि आप अपने चेहरे को साफ करें। मगर केवल पानी से चेहरे को साफ कर लेना काफी नहीं होता है। आपका एक प्रॉपर मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन होना चाहिए।
मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन के 3 स्टेप्स होते हैं। इन स्टेप्स में चेहरे की क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग की जाती है। वैसे तो आपको बाजार में अच्छा टोनर और मॉइश्चराइजर मिल जाएगा। आप अपनी त्वचा के अनुसार बाजार से किसी भी अच्छी ब्रांड के प्रोडक्ट्स को खरीद कर अपनी मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। मगर यदि आप चेहरे पर नेचुरल चमक और निखार लाना चाहती हैं तो आपको दूध को अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
आप दूध से कैसे चेहरे की क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग कर सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं-

मिल्क क्लीनजिंग
अगर आपके स्किन पोर्स खुले हुए हैं तो आपको सुबह उठते ही अपने चेहरे को ठंडे पानी से वॉश करना चाहिए। दरअसल रात में सोते वक्त त्वचा डिहाइड्रेटेड हो जाती है। इसलिए सुबह उठकर पानी पीना और पानी से चेहरे को वॉश करना बेहद जरूर होता है। लेकिन चेहरे को पानी से वॉश करने से पहले उसे क्लीन करें। इसके लिए आपको यह विधि अपनानी चाहिए-
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल
विधि
- दूध में गुलाब जल को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से चेहरे की 5 मिनट मसाज करें।
- इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर लें।
- इस विधि को नियमित रूप से अपनाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Milk Facial: मिल्क फेशियल से दूर करें चेहरे के डार्क स्पॉट्स
मिल्क टोनर
चेहरे को साफ करने के बाद टॉवल से चेहरे को डैप करके पोछ लें। ध्यान रखें आपको चेहरे को रगड़ना नहीं। इसके बाद जब आपको चेहरा 90% सूख जाए तो चेहरे की टोनिंग करें। टोनिंग करने से त्वचा के ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं। इसके लिए आप घर पर ही बने होममेड मिल्क टोनर का यूज कर सकती हैं-
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- कॉटन पैड्स
विधि
- सबसे पहले पानी में ग्रीन टी को उबाल लें।
- अब इस पानी को छान कर ठंडा होने दें।
- आप इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकती हैं।
- फिर इसमें दूध डालें। अगर दूध कच्चा होगा तो इसके ज्यादा फायदे होंगे।
- अब इस मिश्रण में कॉटन पैड को डिप करें और चेहरे को साफ करें।
- 2 मिनट तक चेहरे की टोनिंग नियमित रूप से रोज करें।
- आपको बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जहां त्वचा को हाइड्रेटेड करते हैं वहीं दूध से त्वचा मॉइश्चराइज होती है।
इसे जरूर पढ़ें: टमाटर के साथ सिर्फ ये चीज़ मिलाकर लगाने से दूर होगी चेहरे की टैनिंग, 5 मिनट में असर करेगी ये ट्रिक
मिल्क मॉइश्चराइजर
त्वचा की टोनिंग करने के बाद उसकी मॉइश्चराइजिंग करना भी बेहद जरूरी है, इससे त्वचा में चमक और स्मूदनेस आती है। आप चेहरे की मॉइश्चराइजिंग करने के लिए भी दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 छोटा चम्मच दूध
- 5 ड्रॉप्स नींबू का रस
विधि
- एक बाउल लें और इसमें एलोवेरा जैल डालें।
- एलोवेरा जैल में दूध और नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण से चेहरे की अच्छे से मसाज करें।
- इसे आप चेहरे पर लगा हुआ भी छोड़ सकती हैं।
- यदि आप चाहें तो 1 घंटे बाद चेहरे को पानी से वॉश कर सकती हैं।
इस आसान मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन को अपना कर आप भी चमकती-दमकती त्वचा पा सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।