लाल रंग की लिपस्टिक यकीनन बोल्ड और ब्यूटिफुल की कैटेगरी में आती है। पर हर स्किन टोन के लिए अलग-अलग तरह की लिपस्टिक सही लगती हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी बॉलीवुड डीवाज़ कोई न कोई रेड लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के लुक को ही देख लीजिए। उनपर रेड लिपस्टिक कितनी खिल रही है। कई रेड शेड ऐसे होते हैं जो सभी स्किन टोन को सूट करते हैं। ये न सिर्फ दातों को चमकदार दिखाती हैं बल्कि स्किन को भी ग्लोइंग दिखाती हैं। रेड लिपस्टिक की खासियत ही यही है कि इससे चेहरे पर अलग तरह का ग्लो दिखता है और आपके फीचर्स काफी ज्यादा हाईलाइटेड दिखते हैं। तो अगर आप सोच रही हैं कि कौन सा परफेक्ट शेड अपने लिए चुना जाए तो हम आपको पांच ऐसे यूनीक शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस लिपस्टिक का Amsterdam शेड आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। हर स्किन टोन पर सूट करने वाली लिपस्टिक में से एक ये भी है।
ये रोज़ रेड शेड है। इसमें ब्लू अंडर टोन दी गई हैं। इसे आप दिन या रात किसी भी वक्त लगाएंगी तो चलेगा। इसकी फिनिश काफी अच्छी है और ये सॉफ्ट मैट लुक देती है यानी ये आपके होठों को ज्यादा ड्राई नहीं करेगी। अगर आप सेल्फी लेते समय पाउट बनाने के मूड में रहती हैं तो ये लिपस्टिक काफी अच्छी साबित होगी। ये हर स्किन टोन के लिए अच्छी है।
इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
इसे जरूर पढ़ें- कॉस्मेटिक ब्रांड ज़ारा ने लॉन्च की 1000 रुपये से कम के कई लिपिस्टिक शेड्स
अगर आप मैक कॉस्मेटिक की महंगी रूबी रेड लिपस्टिक नहीं खरीदना चाहती हैं तो आप शुगर की ये लिपस्टिक जरूर ले सकती हैं। ये ब्लू अंडर टोन वाली रेड लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक का अगर आपको रिव्यू देखना है तो आप यहां क्लिक कर सकती हैं। ये काफी अच्छा फॉर्मूला है और आपके होंठ ड्राई नहीं होंगे इससे। इसके अलावा, ये काफी देर तक आपके होंठों पर टिकी रहती है। इसे आप जरूर पसंद करेंगी। सबसे अच्छी बात ये है कि इस लिपस्टिक को लगाने से पहले आपको होंठों पर लिप बाम लगाने की भी जरूरत नहीं है।
इस लिपस्पिट को 799 रुपए के दाम में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
ये काफी अनोखा रेड रंग है जो लाइट से लेकर डार्क सभी तरह की स्किन टोन्स के लिए है। यकीन मानिए इसे खरीद कर आप निराश नहीं होंगी। एक बात ये ध्यान रखिएगा कि ये काफी बोल्ड रेड है यानी शुगर के स्कार्लेट ओ हारा लिपस्टिक से भी ज्यादा बोल्ड। इसका मतलब आपके होंठ ज्यादा पिगमेंटेड रहेंगे। लेकिन अगर 5 मिनट में मेकअप करना है और कोई बोल्ड स्टेटमेंट देना है तो ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
इसके साथ दिक्कत ये है कि ये लिपस्टिक थोड़ी महंगी है, लेकिन यकीनन आप इसे पसंद जरूर करेंगी। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में Bollywood Divas जैसी रखनी है त्वचा? तो फॉलो करें ये मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन
जहां भी लाल रंग की लिपस्टिक की बात आती है वहां मैक की रूबी वू लिपस्टिक का नाम जरूर आता है। ये प्योर ब्लड रेड रंग है। इसमें ब्लू या ऑरेंज अंडरटोन नहीं हैं। आपको ये यकीनन काफी अच्छी लगेगी। मैक की ये लिपस्टिक काफी लोगों की फेवरेट है। ये इंटेंस मैट लिपस्टिक आपको काफी अच्छा रंग देती है और इसे ठीक से ईवन स्किन टोन पर रखने के लिए आपको एक दो कोट लगाने होंगे। ये ये लिपस्टिक स्किन टोन को ब्राइट दिखाती है और भले ही आपकी स्किन टोन का रंग कुछ भी हो ये काफी अच्छी लगेगी।
इस लिपस्टिक को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर आप रोज़ाना ऑफिस जाने के लिए कोई खास लिपस्टिक ढूंढ रही हैं तो आप इस लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। ये लिपस्टिक सस्ती है और साथ ही साथ ये ऑफिस से लेकर पार्टी किसी भी मौके पर सही लग सकती है। इस लिपस्टिक की खासियत ये है कि ये बेहतर मैट लिप शेड देती है और साथ ही साथ ये लंबे समय तक टिकी भी रहती है।
इस लिपस्टिक को डिस्काउंट दाम में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।