माथे की बिंदी का हब कहा जाता है यूपी का यह शहर, क्या आप जानती हैं नाम?

भारतीय संस्कृति में बिंदी का बेहद खास महत्व है। लड़कियां सूट-साड़ी और अन्य पारंपरिक परिधान पहनने पर अपने माथे पर इसे सजाती हैं। साधारण सी दिखने वाली बिंदी को लगाते ही महिला का पूरा रूप बदल जाता है। आज बाजार में अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन और आकार में बिंदियां मिलती हैं। हम में से अधिकतर महिलाएं इसका रोजाना इस्तेमाल करती हैं। मगर क्या आपको पता है कि यह बिंदी सबसे ज्यादा देश के किस शहर में बनाई जाती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मशहूर जगह उत्तर प्रदेश में स्थित है। नीचे दिए गए लेख में बिंदी का हब कहां है?
बलिया शहर को कहा जाता है बिंदी का हब
जिस बिंदी को लगाकर हम अपने चेहरे की शोभा बढ़ाते हैं। उसका हब कहीं और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का बलिया शहर है। बलिया की बिंदी जिसे टिकुली भी कहा जाता है। यह इस शहर का लोकप्रिय हस्तशिल्प आभूषण है जिसका व्यापक सांस्कृतिक महत्व है। विभिन्न डिजाइनों, रंगों और आकारों में उपलब्ध बिंदी को माथे पर सौंदर्य चिह्न के रूप में लगाया जा सकता है। यह हुनर वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना में शामिल है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है बैग, जूते और कपड़े को चिपकाने वाली पट्टी वेल्क्रो कहां से आई ?
बहुत पुराना है बलिया में बिंदी का काम
अगर आपको यह लग रहा है कि बिंदी का काम बलिया में हाल ही में शुरू हुआ है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यहां पर सदियों से बिंदी बनाने का काम चल रहा है। पीढ़ी-दर-दर पारंपरिक टिकुली का काम चलता चला आ रहा है। पहले हाथों की मदद से बिंदी की डिजाइन बनाई जाती थी। हालांकि, वर्तमान में अब मशीन से इसे बनाया जाता है।
बलिया में किस जगह बनाई जाती है बिंदी?
बलिया के मनिहर में बिंदी बनाई जाती है। इस जगह को बिंदी का मायका भी कहा जाता है। मनियर के साथ-साथ आस-पास के लगभग 40 किलोमीटर की दूरी में घर-घर बिंदी बनाई जाती है। इसके अलावा नगरा, गड़वार, सुखपुरा, खड़सरा, खेजुरी और बेल्थरा रोड जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिंदी बनाई जाती हैं।

बलिया में किस-किस तरह की बिंदी बनाई जाती है?
पहले जहां केवल गोल आकार की बिंदियां बनाई जाती थी। वहीं अब पारंपरिक मखमली लाल-मैरून गोल बिंदियों के साथ आधुनिक डिजाइनर बिंदियां बनाई जाती हैं। इसमें शादी-विवाह के लिए नग, रंग-बिरंगे स्टोन, मोती, कुंदन और चमकीले सितारों से सजी भारी बिंदियां शामिल हैं। साथ ही,बारीक सिंगल-डॉट, त्रिकोणीय और कस्टमाइज्ड ज्योमैट्रिक शेप्स वाली फैंसी बिंदियों भी तैयार की जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों पर लगाने के लिए नहीं, इस काम के लिए बनाया था बटन, जानें इतिहास
अगर आपने यह आर्टिकल पढ़ा, तो अगली बार जब भी आप माथे पर बिंदी लगाएंगी, तो आपको बलिया जरूर याद आएगा। साथ ही, अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific, ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।