कपड़ों पर लगाने के लिए नहीं, इस काम के लिए बनाया था बटन, जानें इतिहास

रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता। ऐसी ही एक साधारण लेकिन जरूरी चीज है बटन। शर्ट, पैंट या फिर ब्लाउज को बंद करने के लिए बटन का होना बहुत जरूरी है। मगर क्या आपको पता है कि इसका उपयोग आप रोजाना करती हैं। उसे कभी कपड़ों पर लगाने के लिए बनाया ही नहीं गया था। साथ ही, दूर-दूर तक इसका कपड़ों से कोई लेना-देना ही नहीं था। हो सकता है कि आपको यह पढ़कर अजीब या हैरानी हो, लेकिन यह सच है। आज के इस लेख में हम आपको बटन के दिलचस्प कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।
गहने के लिए बटन का किया जाता था इस्तेमाल
बटन का आविष्कार लगभग 5000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता में हुआ था। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की खुदाई के समय मिट्टी, सीप और हड्डियों से बने कई बटन मिले थे। उस समय बटन का इस्तेमाल कपड़ों के बजाय सजावट और गहने के लिए किया जाता था।

इसे भी पढ़ें- GK Questions: दुनिया का पहला न्यूजपेपर किसने बनाया था? इन 11 सवालों के जवाब हर किसी को होने चाहिए पता
महंगे बटन स्टेटस सिंबल का होते थे प्रतीक
शुरुआती दौर में बटन हर किसी के पास नहीं होते थे। यह अमीर लोगों, राजा-महाराजाओं और ऊंचे पद पर बैठे लोगों की शान हुआ करता था। लोग समाज में अपनी ताकत, धन और रुतबा दिखाने के लिए कीमती पत्थरों, सोने, चांदी और हाथी दांत से बने बटन पहनते थे। जिसके कपड़ों पर जितने महंगे बटन होते थे, उसे उतना ही अमीर माना जाता था। अब सवाल आता है कि फिर उस समय लोग कपड़े को बांधने के लिए किसी चीज इस्तेमाल करते थे? बता दें कि उस समय लोग कपड़ों को कसने के लिए धागे, पिन या बेल्ट का इस्तेमाल करते थे।
कपड़े पर बटन का कब किया गया इस्तेमाल?
अब सवाल आता है कि जब बटन का कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं था। फिर इसका इस्तेमाल कपड़े पर कब और क्यों हुआ? बता दें कि कपड़ों को आपस में जोड़ने या बंद करने के लिए बटन का इस्तेमाल कभी लंबे समय के बाद हुआ।

13वीं शताब्दी के आस-पास जर्मनी और यूरोप में पहली बार बटन के साथ काज यानी बटनहोल का आविष्कार हुआ। काज बनने के बाद ही बटन का इस्तेमाल कपड़ों को फिटिंग देने और उन्हें बंद करने के लिए किया जाने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे फैक्ट्रियों में प्लास्टिक और लकड़ी के सस्ते बटन बनने लगे, जिससे यह राजाओं के महलों से निकलकर आम आदमी की शर्ट तक पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है बैग, जूते और कपड़े को चिपकाने वाली पट्टी वेल्क्रो कहां से आई ?
अगली बार जब आप अपनी शर्ट या कोट का बटन बंद करें, तो यह जरूर याद रखिएगा कि आपकी उंगलियों में फंसा यह छोटा सा बटन कभी एक आलीशान गहना हुआ करता था। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।