Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

शादी के शुरुआती साल सबसे मुश्किल क्यों होते हैं? हर कपल को जानना चाहिए

शादी के शुरुआती साल एक्सपेक्टेशन और रियलिटी के कारण मुश्किल हो जाते हैं, जहां जिम्मेदारियां और तालमेल बिठाना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं कि इन मुश्किलों से कैसे निपटा जा सकता है?
Updated:- 2026-07-07, 15:50 IST
image

शादी वह सफर होता है जो स्पेशल भी होता है और थोड़ा चुनौती भरा भी होता है, लेकिन इसके शुरुआती कुछ साल में हमें सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अक्सर कपल्स को लगता है कि शादी के तुरंत बाद सब कुछ किसी रोमांटिक फिल्म जैसा होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। असल में यह समय दो अलग-अलग बैकग्राउंड, आदतों और सोच वाले व्यक्तियों के एक साथ तालमेल बिठाने का होता है। यही कारण होता है कि इस दौर में छोटी-छोटी बातें भी झगड़े का रूप ले लेती हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर कैसे इस रिश्ते को बचाए रखें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि शादी के शुरुआती साल इतने मुश्किल क्यों होते हैं, इनसे कैसे निपटा जाए?इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

आखिर क्यों मुश्किल होते हैं शादी के शुरुआती साल?

शादी के शुरुआती सालों के मुश्किल होने की सबसे बड़ी वजह एक्सपेक्टेशन और रियलिटी के बीच का अंतर है। शादी से पहले कपल्स एक-दूसरे का केवल सबसे अच्छी साइड देखते हैं, लेकिन एक ही छत के नीचे रहने पर रोजमर्रा की आदतें, कमियां और स्वभाव के अंतर सामने आने लगते हैं। 

1 - 2026-07-07T151428.500

इसके अलावा, अचानक जिम्मेदारियां, फाइनेंशियल बैलेंस और एक-दूसरे के रिश्तेदारों के साथ एडजस्ट करने का दबाव आ जाता है। अपनी पर्सनल फ्रीडम और स्पेस में आई कमी से गलतफहमियां और टकराव होना आम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- जब अपनी बात रखने पर भी पति समझे 'क्लेश', तो बदलें बातचीत का तरीका

इन शुरुआती मुश्किलों से कैसे निपटें?

  • किसी भी गलतफहमी को मन में दबाकर न रखें बल्कि आपस में शांति से बात करें। 
  • यह समझने की कोशिश करें कि आपका पार्टनर एक अलग माहौल से आया है। उनकी छोटी-मोटी आदतों को लेकर तुरंत जज करने के बजाय उन्हें ढलने का समय दें।
  • शादी का मतलब यह नहीं है कि आपकी अपनी पर्सनल लाइफ खत्म हो गई है। अपने पार्टनर को उनके दोस्तों, शौक और काम के लिए समय और स्पेस दें।

2 - 2026-07-07T151432.701

एक्सपर्ट की राय

किसी भी बहस में ये न साबित करें कि मैं सही हूं बल्कि 'हमारे रिश्ते के लिए क्या सही है' इस पर ध्यान दें। गलती होने पर माफी मांगने में देरी न करें। पार्टनर या शादी की तुलना सोशल मीडिया पर दिखने वाले कपल्स या दूसरों की लाइफस्टाइल से कभी न करें। 

यह भी पढ़ें- पिछले 'Toxic Relationship' के डर से बाहर निकलकर आगे कैसे बढ़ें?

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।