Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:43 PM IST

Bindi Designs: सिंपल सूट को भी रॉयल बना देंगी बिंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शन

Bindi Unique Designs: अगर आप भी उनमें से हैं जि‍न्‍हें सजने-संवरने का शौक है, तो आप जानती होंगी कि एक छोटी सी बिंदी भी पूरे लुक को बदल सकती है। कई बार हम बहुत महंगा और हैवी सूट खरीदकर पहन लेते हैं, लेकिन अगर सही बि‍ंदी न लगाएं तो हमारा लुक अधूरा सा लगता है। ऐसे में हम आपको लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस की ब‍िंदी द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-04-16, 18:09 IST
bindi designs for suit

हमारे यहां भारत में हर महिला और लड़कियों को सजने संवरने का काफी शौक होता है। जब तक वो मेकअप न कर लें, उनका लुक ही नहीं पूरा होता है। काजल, लाली-लिपस्टिक, ब्लश, आईलाइनर, मस्कारा और न जाने किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं, तो चाहे जितना मेकअप क्यों न कर लें, बिना बिंदी के आपकी खूबसूरती अधूरी सी लगती है।

लड़कियां या महिलाएं जब सूट पहनती हैं तो ज़्यादातर गोल बिंदी ही लगा लेती हैं। गोल बिंदी भी काफी अच्छी लगती है, लेकिन अगर आप कुछ अलग डिजाइन की बिंदी देख रही हैं, तो हम आपको लेटेस्ट ऑप्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं-

वर्टिकल आर्टिस्टिक बिंदी

bindi designs for suit

अगर आप सिंपल सूट में भी एलिगेंट और क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो ये वर्टिकली लंबी बिंदी आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसका बारीक और बारीक नक्काशी वाला डिजाइन आपके माथे को एक खूबसूरत लुक देगा, जिसे आप हैवी सूट या कैजुअल वियर दोनों के साथ ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bindi Designs: गोल चेहरे वाली लड़कियों पर जचेंगे बिंदी के ये डिजाइंस, आप भी लें आइडिया

Image Credit- amazon

चांद बिंदी डिजाइन

bindi designs for suit (1)

ये चांद वाली बिंदी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इसके नीचे लगा छोटा सा सफेद नग इसे स्टाइलिश और रॉयल लुक दे रहा है। अगर आप अपने सिंपल सूट के साथ थोड़ा ट्रेडिशनल और यूनिक लुक चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके चेहरे की रौनक बढ़ा देगा।

यह भी पढ़ें- Bindi Designs For Dandiya Night: लुक में लगाना चाहती हैं चार चांद तो डांडिया नाइट के मौके पर लगाएं ये बिंदी, देखें डिजाइंस

Image Credit- Comet Busters

आर्टिस्टिक बिंदी

bindi designs for suit (2)

अगर आप गोल बिंदी से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह की आर्टिस्टिक डिजाइन वाली बिंदी बेस्ट है। जैसा कि आप देख रही हैं कि इसमें नीचे की तरफ एक छोटा सा गोला और ऊपर की ओर बारीक पत्ती जैसा डिजाइन बना हुआ है। ये बिंदी आपके कैजुअल और ऑफिस वियर सूट को भी एक मॉडर्न और बोल्ड लुक देगा।

यह भी पढ़ें- माथे पर बिंदी लगाने से जुड़ी ये 3 बातें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जरूर जानें ज्योतिष के नियम

Image Credit- Comet Busters

Geometric बिंदी

bindi designs for suit (3)

ये डायमंड शेप वाली बिंदी भी दिखने में काफी यूनिक और ट्रेंडी लग रही है। इसके ऊपर और नीचे लगे छोटे डॉट्स से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। अगर आप इंडो-वेस्टर्न सूट या कॉटन सूट पहन रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम सही है।

Image Credit- Pinterest/nano mahawar

तिलक बिंदी

bindi designs for suit (4)

ये मैरून कलर की लंबी बिंदी कुमकुम से बनाई गई है। ये देखने में भी काफी रॉयल लगती है। इसके नीचे सफेद डॉट्स से बना छोटा सा फूल वाला डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है। अगर आप किसी फेस्टिवल या फंक्शन पर सिल्क या बनारसी सूट पहन रही हैं, तो ये बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

यह भी पढ़ें- DIY Bindi Hacks: काजल हो या लिपस्टिक अब लगेगी एकदम परफेक्ट बिंदी, जानें सेफ्टी पिन वाला ये आसान हैक्स

Image Credit- Pinterest/Style & Form Studio

तो अगर आप भी सिंपल सूट में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इससे हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/bollychaandani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।