Wedding Fashion Trends: वेडिंग सीजन में ट्रेंड किया ये फैशन, फोटो देखकर आप भी करें ट्राई

 हर बार इवेंट के हिसाब से फैशन का ट्रेंड चेंज होता है। इसकी वजह से लोगों के आउटफिट स्टाइल का तरीका भी बदला हुआ नजर आता है। वेडिंग सीजन के लिए हर कोई अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करता है। आप भी कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं।
image
image

शादी में कपड़ों का फैशन लगातार चेंज होता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा हमें साल 2024 में होने वाली शादियों को देखकर लग रहा है। हर कोई ऐसे कपड़ों को स्टाइल करता नजर आ रहा है, जो कम पैसों के साथ-साथ पारंपरिक चीजों को दर्शाता हो। इसकी जानकारी प्रीतम कुमार (Preetam Kumar Co founder Silchic) ने हमारे साथ शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि किस तरह के फैशन ट्रेंड को आजकल लोग पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह का फैशन वेडिंग सीजन में ट्रेंड कर रहा है।

सस्टेनेबल फैशन के किया गया पसंद

Fashion style

2024 में शादी के फैशन में सबसे ज्यादा लोगों ने सस्टेनेबल फैशन को पसंद किया। ऐसा इसलिए हर कोई अपने पर्यायवण को बचाना चाहता है। कई सारे ऐसे डिजाइनर हैं, जिन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए कपड़ों को डिजाइन किया है, ताकि इसे दोबारा भी इस्तेमाल में लाया जा सके। दुल्हनों के लिए ऐसे गाउन को डिजाइन किया गया, जिसे दोबारा किसी आउटफिट की तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे हम फैशन ट्रेंड को भी फॉलो कर पाते हैं। साथ ही, सस्टेनेबल फैशन ट्रेंड को भी नहीं तोड़ते हैं।

डार्क कलर को किया गया पसंद

Fashion look

साल 2024 की दुल्हनों ने लाइट कलर की जगह इस बार गहरे रंगों को सबसे ज्यादा पसंद किया। इसमें नीला, पन्ना हरा और लाल रंग सबसे ज्यादा ट्रेंड किए। वहीं दुल्हनों ने गाउन के लिए लैवेंडर, लाइम ग्रीन और पेस्टल कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया। इससे उनका लुक भी अच्छा नजर आया।

इसे भी पढ़ें: Gotta Work Lehenga: फैशन ट्रेंड को करें फॉलो और स्टाइल करें गोटा वर्क लहंगा, शादी मे लुक लगेगा अच्छा

ब्राइडल केप और जैकेट

Bridal cape jacket

ब्राइडल केप और जैकेट को भी इस बार शादियों में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। ये उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो अपने लिए कट स्लीव्स आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसे रिसेप्शन में भी काफी पसंद किया। इससे लुक भी स्टाइलिश नजर आया। साथ ही, हर कोई खूबसूरत दिखाई दिया। इस तरह के आउटफिट की मार्केट में डिमांड भी काफी देखी गई।

इसे भी पढ़ें:Suit Designs: Lohri फंक्शन में लगेंगी गजब की सुंदर, जब स्टाइल करेंगी ये पंजाबी सूट, देखें डिजाइंस

इस तरह के फैशन ट्रेंड को आप भी ट्राई कर सकती हैं। आने वाले शादी फंक्शन में या अपनी शादी में कलर और सस्टेनेबल फैशन को फॉलो कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Expert

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP