Gotta Work Lehenga: फैशन ट्रेंड को करें फॉलो और स्टाइल करें गोटा वर्क लहंगा, शादी मे लुक लगेगा अच्छा

फैशन ट्रेंड को बदलने के साथ-साथ आउटफिट पहनने का तरीका चेंज हो जाता है। लेकिन आउटफिट तभी अच्छे लगते हैं, जब हम इन्हें सही तरीके से स्टाइल करते है। इसके लिए आपको भी लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए।
image

सीजन के साथ-साथ हर बार फैशन ट्रेंड भी बदलता रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक में कई सारे बदलाव आते हैं। इससे हम अच्छे नजर आते हैं। शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में भी हर साल कुछ नया ट्रेंड फॉलो होता है। इससे लुक तो अट्रैक्टिव लगता ही है। साथ ही, कुछ अलग ट्राई करने को मिलता है। आप भी इस वेडिंग सीजन नए ट्रेंड को फॉलो करें। इससे लुक अच्छा लगेगा। आप गोटा वर्क वाले लहंगे को वियर करें। ये पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

बांधनी प्रिंट के साथ गोटा वर्क वाला लहंगा

Bandhani print gotta lehenga

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बांधनी प्रिंट के साथ लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। गोटा वर्क वाला लंहगा पहनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इससे लुक सिंपल के साथ-साथ सबसे अलग नजर आता है। इस तरह के लहंगे में आपको प्रिंट का डिजाइन मिल जाएगा। लेकिन इसके साथ ब्लाउज सिंपल मिलेगा। वहीं दुपट्टे के बॉर्डर पर बांधनी प्रिंट का डिजाइन मिलेगा। इससे लहंगा लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के लहंगे आपको रेडीमेड डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे आप 10,000 से 20,000 रुपये में खरी सकती हैं।

एम्ब्राइडरी गोटा वर्क वाला लहंगा

embrodery work lehenga

लहंगा लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा। जब आप एम्ब्राइडरी वर्क वाले लहंगे को स्टाइल करेंगी। इसमें आपको लहंगे के नीचे वाले हिस्से पर गोटा वर्क मिलेगा। साथ ही, दुपट्टे पर भी आपको हैवी एम्ब्राइडरी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। इससे लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको मिल जाएंगे। लेकिन इसमें गोटा वर्क आप अपनी पसंद का करा सकते हैं। इसे स्टाइल करने के बाद आप पूरी शादी में सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Pink Lehenga Designs: लाल की जगह गुलाबी लहंगा पहनकर पाएं परफेक्‍ट ब्राइडल लुक, इन डिजाइंस को आप भी करा सकती हैं री-क्रिएट

गोटा पैच वर्क डिजाइन वाला लहंगा

Gotta patch work lehenga

सुंदर दिखने के लिए आप हैवी पैच वर्क वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको हर जगह आसानी से नहीं मिलेंगे। इसमें आपको बीच-बीच में पैच वर्क मिलेगा। इसके साथ ही, दुपट्टा आपको प्रिंट डिजाइन में मिलेगा। इसमें भी बॉर्डर पर गोटा वर्क किया गया होता है। इससे लुक और भी सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे के लिए आपको 15,000 से 20,000 रुपये देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: मेहंदी फंक्शन में चाहती हैं ब्यूटीफुल लुक तो स्टाइल करें ये लाइट कलर के लहंगे

इस बार कुछ अलग ट्राई करें और खरीदें गोटा वर्क वाले लहंगे। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP