herzindagi
ways to style red colour gown in hindi

रेड कलर के गाउन को स्टाइल करने के लिए ये टिप्स आएंगी काम, दिखेंगी ग्लैमरस

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको हर आउटफिट को अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही स्टाइल करना चाहिए। साथ ही इसके लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का ख्याल जरूर रखें।
Editorial
Updated:- 2023-04-19, 17:27 IST

हम सभी स्टाइलिश दिखने के लिए अपने वार्डरोब को कई तरह से कस्टमाइज करते हैं। वहीं आजकल हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए गाउन को कैरी किया जाना काफी पसंद किया जा रहा है। गाउन की भी काफी वैरायटी होती है, लेकिन प्लेन गाउन डिजाइन आजकल काफी चलन में है। 

वैसे तो आपको गाउन में कई कलर्स मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो रेड कलर बेस्ट रहेगा। वहीं ब्लड रेड कलर देखने में काफी क्लासी लुक भी देने में मदद करता है। कई बार हम अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के चक्कर में कुछ भी स्टाइल कर लेते हैं और अपना पूरा लुक ही बिगाड़ लेते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं कैसे आप रेड कलर के गाउन को स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स।

स्टाइलिश लुक देने के लिए 

stylish look red gown

गाउन को स्टाइलिश बनाने के लिए आप उसे कस्टमाइज करवा सकती हैं। इसके लिए आप इस तरह के बोल्ड नेक लाइन का चुनाव करें। साथ ही थाई-हाई स्लिट कट डिजाइन से आप अपने गाउन लुक को आकर्षक बना सकती हैं। इसके अलावा आप फिशटेल स्टाइल में भी गाउन को कस्टमाइज करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : ईद के मौके पर इस तरह बनाएं अपने बाल, लुक दिखेगा लाजवाब

फैब्रिक के लिए 

किसी भी तरह की आउटफिट के लिए सही फैब्रिक का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। बता दें कि गाउन को बनवाने के लिए आप साटन सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं या शाइन वाले किसी सॉफ्ट फैब्रिक को भी चुन सकती हैं।

red gown look

ऐसी चुनें एक्सेसरीज 

गाउन लुक अपनेआप में ही काफी स्टेटमेंट देने में मदद करता है। इसलिए आप गाउन के साथ मिनिमल एक्सेसरीज को ही स्टाइल करें। बता दें कि गाउन के साथ आप डायमंड या स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : कानों में पहनेंगी इयर कफ इयररिंग्स तो दिखेंगी आकर्षक

नेट का करें इस्तेमाल 

net gown in red

आजकल लुक को बोल्ड और आकर्षक बनाने के लिए आप नेट का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि इस तरह से आप गाउन के अन्दर नेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप स्किन फ्रेंडली फैब्रिक का ही इस्तेमाल करें।

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको रेड कलर के गाउन के स्टाइलिश डिजाइंस और उनसे जुड़े टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।