Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Latest Hair Style for Eid: ईद के मौके पर इस तरह बनाएं अपने बाल, लुक दिखेगा लाजवाब

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको अपने लुक को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से कस्टमाइज करना चाहिए। साथ ही हेयर स्टाइल को चुनने के लिए आपको अपने फेस शेप का भी खास ख्याल रखना चाहिए।
Updated:- 2023-04-20, 17:18 IST
latest hair styles for eid in hindi

हम सभी स्टाइलिश दिखना पसंद करते हैं और इसके लिए हम आए दिन लेटेस्ट फैशन में चल रही लगभग सभी चीजों को कई तरह से स्टाइल भी करते हैं। वहीं कई बार हम जल्दबाजी के कारण हम आउटफिट और एक्सेसरीज तो चुन लेते हैं, लेकिन लुक के हिसाब से परफेक्ट हेयर स्टाइल नहीं ढूंढ पाते हैं।

ईद आने वाली है और इस मौके पर हम सभी खासकर ट्रेडिशनल वियर को पहनना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे स्टाइलिश और ट्रेंडी हेयर स्टाइल जिसे आप ईद के लिए चुन सकती हैं। साथ ही बताएंगे उन हेयर स्टाइल से जुड़े कुछ खास टिप्स।

मेसी बन हेयर स्टाइल 

messy bun hair style for eid

मेसी बन आजकल काफी चलन में है। वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को हेयर टूल की मदद से कर्ल करें। इसके बाद आप यू-पिंस की मदद से जुदा बना सकती हैं। साथ ही फिनिशिंग देने के लिए आप गजरे को स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : बबल ब्रेड हेयर स्टाइल के ये लेटेस्ट डिजाइंस वेडिंग के लिए कर सकती हैं ट्राई

ट्विस्टिंग हेयर स्टाइल 

twisting braid hair style for eid

वहीं अगर आप बालों को ओपन रखना चाहती हैं तो इस तरह से ट्विस्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसे आकर्षक लुक देने के लिए आप फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज को बालों में लगा सकती हैं। बता दें कि ये हेयर स्टाइल आपका काफी समय बचा सकता है।

स्लीक बन हेयर स्टाइल

sleek bun hair style for eid

स्लीक बन हेयर स्टाइल देखने में काफी क्लासी नजर आता है। वहीं इस तरह के हेयर लुक को आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के लिए आप गजरे या लाल रंग के गुलाब के फूलों की सहायता भी ले सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें :  दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल

फ्रंट स्टाइलिंग के लिए 

front hair style for eid

अगर आप फ्रंट के लिए बालों को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह से फ्रेंच ब्रेड बना सकती हैं। ब्रेड को आप बोक पिंस की मदद से पिन-अप कर सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के लिए बीड्स क इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा बचे बालों को आप कर्ल्स कर सकती हैं। 

 

 

अगर आपको ईद के लिए लेटेस्ट हेयर स्टाइल्स और उनसे जुड़े टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।