Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

अगर डिफरेंट स्टाइल में पहननी है ओवरसाइज्ड शर्ट तो देखें टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस के यह लुक्स

अगर आप ओवरसाइज्ड शर्ट को अपने वार्डरोब व लुक्स का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Updated:- 2020-12-15, 12:34 IST
over sized shirt main

कुछ समय पहले तक शर्ट केवल लड़कों के वार्डरोब का हिस्सा होती थी, लेकिन अब लड़कियां भी इसे पहनने लगी हैं। इतना ही नहीं, लड़कियां शर्ट को सिर्फ जींस या पैंट के साथ ही टीमअप नहीं करती हैं, बल्कि ओवरसाइज्ड शर्ट को कई डिफरेंट तरीके से कैरी करती हैं, जिससे एक ही शर्ट के जरिए वह बेहद आसानी से अलग-अलग लुक्स क्रिएट कर पाती हैं। हो सकता है कि आपको ओवरसाइज्ड शर्ट पहनना थोड़ा अजीब लगे, लेकिन कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस इसे अपने लुक्स का हिस्सा बना चुकी हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस का ओवरसाइज्ड शर्ट पहनने का तरीका काफी स्टाइलिश होता है। ऐसे में अगर आप अपने लुक्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं या फिर एक न्यू लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के ओवरसाइज्ड शर्ट लुक को देख सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन ओवरसाइज्ड शर्ट लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कई बार ओवरसाइज्ड शर्ट लुक में नजर आ चुकी हैं। वह अक्सर एयरपोर्ट लुक में इस स्टाइल को चुनती है। इस लुक में भी दीपिका ने व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जींस और ब्लू डेनिम जैकेट को टीमअप किया है। अपने इस लुक में दीपिका ने रेड पम्पस, ओवरसाइज्ड गॉगल्स को कैरी किया है। मेकअप में उन्होंने रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर लुक रखा है।

इसे जरूर पढ़ें: व्हाइट आउटफिट पहनते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

आलिया भट्ट

 over sized shirt inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का स्टाइल यंग गर्ल्स के लिए एक इंस्पिरेशन है। इस लुक में आलिया ने व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट पैंट को टीमअप किया है। अपने लुक में कलर्स एड करने के लिए आलिया ने बेहद ही खूबसूरती के साथ लेयरिंग की है। इस ओवरसाइज्ड शर्ट के उपर आलिया ने पिंक कलर का कोरसेट कैरी किया है। उनका यह लुक बेहद ही यूनिक व स्टाइलिश नजर आ रहा है। इस लुक के साथ आलिया ने बेहद लाइट मेकअप किया है और नो एसेसरीज लुक रखा है।

श्रद्धा कपूर

 over sized shirt inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ओवरसाइज्ड शर्ट को एक बेहद ही स्टाइलिश ट्विस्ट के साथ पहना है। इस लुक में श्रद्धा ने danielleguizio ब्रांड के आउटफिट को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। इस व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ श्रद्धा ने व्हाइट कोरसेट बेल्ट को टीमअप किया है। इसके साथ श्रद्धा ने ट्रांसपेरेंट फुटवियर को कैरी किया है। लाइट मेकअप और हाई बन लुक में श्रद्धा बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही हैं। श्रद्धा के इस लुक को stylebyami ने स्टाइल किया है।

इसे जरूर पढ़ें: आपके गाउन लुक को और भी खास बनाएंगे यह हेयरस्टाइल

 

सोनाक्षी सिन्हा

 over sized shirt inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के ओवरसाइज्ड शर्ट स्टाइल की बात की जाए तो यह काफी यूनिक व इंस्पायरिंग है। इस लुक में सोनाक्षी ने डेनिम ओवरसाइज्ड शर्ट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। जिसके साथ उन्होंने डार्क ब्लू कलर की थिक डेनिम बेल्ट को स्टाइल किया है। वहीं डेनिम लॉन्ग फुटवियर उनके लुक को और भी ज्यादा स्पाइसअप कर रहे हैं। मेकअप को सोनाक्षी ने सटल रखा है और हेयर्स को लो पोनीटेल लुक दिया है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।