व्हाइट शर्ट में दिखना चाहती हैं अट्रैक्टिव तो दीपिका पादुकोण के इन लुक से लें इंस्पिरेशन

कुछ फैशन एवरग्रीन होते हैं, जिसे लड़कियां अलग-अलग तरीके से एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। उन्हीं में से एक है व्हाइट शर्ट जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। खास बात है कि इस शर्ट को अलग-अलग तरीके से कैरी किया जा सकता हैं। यह लड़कियों की ऑलटाइम सबसे फेवरेट शर्ट है, जिसे वह अपने वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाती हैं। व्हाइट शर्ट आप कैजुअल से लेकर पार्टी वियर लुक तक के लिए भी कैरी कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि व्हाइट शर्ट को किसके साथ पेयर किया जाए या फिर कैरी किया जाए तो दीपिका पादुकोण के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस को व्हाइट शर्ट से काफी प्रेम है। वह अक्सर व्हाइट शर्ट को अलग-अलग तरीके से कैरी करना पसंद करती हैं। आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकती हैं कि कैसे दीपिका ने व्हाइट शर्ट को अलग और स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है।
कोरसेट के साथ व्हाइट शर्ट

दीपिका पादुकोण इस तस्वीर में व्हाइट शर्ट और ओवर साइज ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे डिफ्रेंट लुक देने के लिए व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लैक कोरसेट पहना हुआ है। उन्होंने कोरसेट के नीचे शर्ट के बटन्स खुले रखे हैं और शर्ट का कॉलर एक तरफ से ऊपर किया हुआ है। अपने इस लुक के साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स पहनी हैं, जिस पर बो बना हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इस लुक में दीपिका काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
व्हाइट शर्ट और वाइड डेनिम जींस

ओवर साइज व्हाइट शर्ट को स्टाइलिश लुक देना दीपिका पादुकोण को बखूबी आता है। इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि उन्होंने ओवर साइज व्हाइट शर्ट के लिए वाइड डेनिम जींस को कैरी किया है। अपने इस स्पोर्टी लुक के साथ उन्होंने हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल रखा है। अगर आपके पास ओवर साइज व्हाइट शर्ट है तो आप भी दीपिका के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
स्वेटर के साथ व्हाइट शर्ट

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में अपने सिंपल लुक में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं व्हाइट शर्ट परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप चाहें तो स्वेटर के ऊपर कॉलर वाली व्हाइट शर्ट पहन सकती हैं, बिल्कुल वैसे ही जिस तरह दीपिका पादुकोण ने कैरी किया है। ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट में एक्ट्रेस काफी जंच रही हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन नाइट सूट को आप भी कर सकती हैं ट्राई, अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश
बॉयफ्रेंड जींस के साथ व्हाइट शर्ट

इस तस्वीर में दीपिका ने व्हाइट शर्ट को लाइट बॉयफ्रेंड जींस के साथ कैरी किया है। उन्होंने शर्ट राउंड नेक वन-ऑफ शोल्डर स्टाइल में पहनी है। शर्ट के साथ उन्होंने हाई वेस्ट जींस में शर्ट को टक कर के कैरी किया है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमम मेकअप के साथ हाई पोनी टेल बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स भी पहने हुए हैं। इस लुक में उन्होंने रेड कलर की हील्स पहनी है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इस तरह पहनें स्कार्फ
व्हाइट शर्ट के साथ स्कर्ट

ऐसा जरूरी नहीं कि आप व्हाइट शर्ट को सिर्फ जींस के साथ ही पेयर कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे स्कर्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं, जिस तरह दीपिका ने इस तस्वीर में किया है। पार्टी वियर के तौर पर कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो दीपिका के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट कलर की शर्ट और नी तक की इस स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शर्ट को स्कर्ट के अंदर टक किया हुआ है और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने फ्लोरल व्हाइट कलर के ईयररिंग पहने हुए हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।