Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

सिल्वर ज्वेलरी से अपने लुक को बनाना चाहती हैं आकर्षक तो इन एक्ट्रेसेस से लें टिप्स

ब्लैक मेटल सिल्वर ज्वैलरी महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसे में आप भी इसे ट्राई करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस से आइडिया ले सकती हैं।
Updated:- 2020-12-02, 19:20 IST
style metal black jewellery

ब्लैक मेटल सिल्वर ज्वैलरी का ट्रेंड काफी चलन में हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इस ज्वैलरी में नजर आ चुकी हैं, खास बात यह है कि इसे एथनिक आउटफिट के साथ खूब पसंद किया जाता है। ब्लैक मेटल रिंग्स, नेकलेस, या फिर ईयररिंग्स काफी पॉपुलर हैं। अलग-अलग डिजाइन्स और पैटर्न में ये ज्वैलरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है।

गोल्ड और अन्य ज्वैलरी की तुलना में यह अधिक महँगी नहीं है, इसे आप आसानी से खरीद सकती हैं। अगर आप भी ब्लैक मेटल सिल्वर ज्वैलरी ट्राई करना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से टिप्स ले सकती हैं।

मेटल ज्वैलरी में विद्या बालन

vidya balan jewellery

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस विद्या बालन अक्सर ब्लैक मेटल ज्वैलरी में नजर आती हैं। साड़ी हो या फिर कोई सूट इस लुक के साथ वह ब्लैक मेटल को पेयर करती नजर आती हैं। सामने आई उनकी तस्वीरों से साफ है कि एक्ट्रेस ब्लैक मेटल ज्वैलरी का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं। यहां उन्होंने ब्लू और येलो कलर की साड़ी के साथ ईयररिंग्स पहनी है। इसके साथ ही ब्लैक मेटल ब्रासलेट और रिंग भी पहन रखी है। अगर आप चाहें तो विद्या के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं सिंपल होने के साथ-साथ आप एलिगेंट भी दिखेंगी।

मेटल ईयररिंग्स में अदिति राव हैदरी

Aditi Rao Hydari

विद्या बालन की तरह अदिती राव हैदरी भी ब्लैक मेटल सिल्वर ज्वैलरी का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर उनकी तस्वीरों में एक्ट्रेस को ब्लैक मेटल ज्वैलरी में देखा सकता है। अगर आप अधिक ज्वैलरी कैरी नहीं करना चाहती हैं तो आप अदिति राव हैदरी की तरह सिर्फ ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं, यह आपको एलिगेंट लुक देंगे। वहीं सिंपल मेकअप के साथ अदिति बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

लॉन्ग मेटल नेकलेस में चित्रागंदा सिंह

chitrangda singh

ब्लैक मेटल ज्वैलरी में अलग-अलग पैटर्न में नेकलेस उपलब्ध हैं। लेकिन लॉन्ग सिल्वर नेकलेस काफी स्टाइलिश लगता है। वहीं चित्रागंदा सिंह ने अपने इस लुक को काफी सिंपल रखा है। येलो कलर की साड़ी के साथ उन्होंने लॉन्ग मेटल नेकलेस कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथों में रिंग भी पहन रखी है। सिंपल लुक में भी एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही हैं। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश और सिंपल रखना चाहती हैं तो इस तरह लॉन्ग मेटल नेकलेस ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन के इन ब्लाउज डिजाइन से अपने लुक को बनाएं परफेक्ट

 

चोकर स्टाइल नेकलेस में सोनम कपूर

sonam kapoor chokar

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने साड़ी लुक में ब्लैक मेटल ज्वैलरी कैरी की हुई है। हैवी ईयररिंग्स के साथ गले में चोकर स्टाइल नेकलेस पहना है। इसके अलावा उन्होंने मेटल रिंग भी पहना है और अपने लुक को रॉयल टच देने के लिए छोटा सा पर्स भी कैरी कर रखा है। विंग आईलाइनर और लाइट मेकअप उनके लुक को और भी निखार रहा है। पार्टी या फिर शादी में आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह आप भी ट्राई करें लेदर स्कर्ट, सर्दियों में अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश

हैवी मेटल ईयररिंग्स में मौनी रॉय

mauni roy jewellery

फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय इस तस्वीर में ब्लैक सूट के साथ हैवी मेटल झुमका कैरी किये हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक हाथ में मेटल बैंगल भी पहन रखा है। अपने बालों को सेट करने के लिए हेयर बैंड लगाया है। आप चाहें तो मौनी रॉय के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।