Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

जूतों के फीते बांधने के स्टाइलिश तरीके

अगर आप जूते के फीतों को थोड़ा फंकी स्टाइल में बांधना चाहती हैं तो ये तरीके करेंगे आपकी मदद।
Updated:- 2022-04-29, 15:17 IST
Best way to tie shoelaces Main

महज कपड़े ही नहीं बल्कि सही शूज भी आपकी पर्सनालिटी को काफी हद तक उभारने का काम करते हैं। कहा जाता है कि जेंटलमैन की पहचान उसके जूतों से होती है। लेकिन अब पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी पूरे स्वैग से स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स और बूट्स जैसे जूते पहन रही हैं। शायद इसीलिए अब केवल जूतों में ही नहीं बल्कि शू लेस बांधने के तरीकों भी काफी बदलाव और क्रिएटिविटी आई है। अगर आप शूज पहनना पसंद करती हैं तो इन ट्रेंडी तरीकों से शू लेस बांधे और फ्लॉन्ट करें अपना स्टाइल।

स्ट्रेट बार लेसिंग स्टाइल

Straight Bar Lacing Style

जूते के फीते बांधने का ये तरीका उन शूज के लिए बेहतर ढंग से काम करता है जिसमें समान संख्या में फीते डालने वाले शू आइलेट (जूते के फीते डालने वाले छेद) होते हैं। दरअसल, इस लेसिंग स्टाइल में जूते के फीते छेद को इस तरह से क्रॉस करते हैं कि ये सिरे बीच में मिलाकर एक साथ बांधे जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन चीजों को बाहर फेंकने से पहले दोबारा सोच लें, इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

समान संख्या में शू आइलेट वाले जूतों के लिए जूते के फीते बांधने का ये तरीका पूरी तरह से काम करता है। इसका कारण यह है कि जूते के फीते को जूते को सम संख्या में पार करना चाहिए ताकि सिरे बीच में मिलें और एक साथ बंधे जा सकें। शू लेस बांधने का ये पैटर्न काफी आसान है और इसे आसानी से बांधा जा सकता है।

  • जूते के फीते का सिरा नीचे की तरफ रखते हुए इसे पहले शू आइलेट (छेद) में डालें।
  • यह सुनिश्चित करने के लिए फीते के दोनों सिरों को खींचे कि इसके सिरे बराबर हैं।
  • शू लेस के बाएं छोर को शू आइलेट से सीधे अंदर की तरफ ले जाते हुए बाहर की तरफ लाएं।
  • दोनों सिरों को सीधे अंदर की ओर ले जाएं, प्रत्येक शू आइलेट में एक को छोड़ कर और दो शू आइलेट के ऊपर की ओर ले जाएं।
  • आखिर के 2 स्टेप्स को तब तक दोहराएं जब तक आप अंतिम शू आइलेट तक नहीं पहुंच जाते।

इसे जरूर पढ़ें: वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

लेडर लेसिंग स्टाइल

Ladder Lacing Style

लेडर लेसिंग स्टाइल, स्ट्रेट बार लेसिंग स्टाइल की तुलना में थोड़ी मुश्किल है। स्थिरता और सपोर्ट के लिए जूते बांधने का ये तरीका काफी मुफीद है। ये काफी टाइट रहता है और जूतों को एक अलग लुक देता है। अगर आप कई शू आइलेट वाले हाई बूट्स (हाइकिंग बूट्स) पहनना पसंद करते हैं तो इस शू लेसिंग स्टाइल को जरूर ट्राई करें।

  • शू लेस का सिरा नीचे की तरफ रखते हुए इसे पहले आइलेट में डालें।
  • शू लेस के दोनों सिरे बराबर हैं यह सुनिश्चित करने के लिए दोनों सिरों को खींचे।
  • शू लेस के सिरों को सीधे ऊपर की तरफ ले जाएं और आइलेट के अगले सेट में ऐसे ही डालें।
  • उल्टी दिशा में फीतों को वर्टीकल लेस सेक्शन का ध्यान रखते हुए शू लेस के सिरों को सीधे पार करें।
  • इसे सीधे ऐसे ही ले जाना जारी रखें और शू आइलेट के ऊपरी सेट में ऐसे ही डालें।
  • आखिर के 2 स्टेप्स को तब तक दोहरायें जब तक कि आप अंतिम शू आइलेट तक नहीं पहुंच जाते।

जालीदार लेसिंग स्टाइल

Lattice Lacing Style

जालीदार लेसिंग शैली (Lattice Lacing Style) शू लेस बांधने का काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश तरीका है। हालांकि ये थोड़ा सा मुश्किल भी है। इसे ऐसे करें।

  • शू लेस के सिरों को ऊपर रखते हुए इसे पहली आइलेट में डालें।
  • शू लेस के सिरों को बाहर की तरफ क्रॉस करें और उन्हें जूते के ऊपर तीन पंक्तियों में आइलेट के सेट के जरिए ले जाएं।
  • आईलेट्स के अगले ऊपरी सेट के जरिए से जूते के फीते के दोनों सिरों को सीधे अंदर और बाहर ले जाएं।
  • शू लेस के सिरों को बाहर की तरफ क्रॉस करें और उन्हें जूते के नीचे तीन पंक्तियों में आईलेट्स के सेट के जरिए ले जाएं।
  • आईलेट्स के अगले ऊपर वाले सेट के जरिए शू लेस के दोनों सिरों को सीधे अंदर ले जाएं और फिर बहार निकल लें।

इन तरीकों से शू लेस बांधकर आप दिख सकती हैं सबसे हटकर, यह लेख यदि आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ।

image credit: shutterstock/freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।