करवा चौथ के लिए परफेक्ट हैं ये 7 हेयरस्टाइल, साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ करें ट्राई

करवा चौथ पर सबसे सुंदर दिखना हर महिला की चाहत होती है। खासकर जो महिलाएं पहली बार यह व्रत रख रही हैं,उनके लिए पोशाक, गहनें और हेयरस्टाइल सब कुछ खास है। आप किस पोशाक के साथ कैसी हेयरस्टाइल करेंगी बता रही हैं हेयरस्टाइलिस्ट कनिका टंडन....
Updated:- 2026-10-29, 12:38 IST
image

करवा चौथ पर महिलाएं क्या पोशाक पहन रही हैं, मेकअप हल्का रखेंगी या भारी, गहनें कैसे होंगे, इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर अगर हेयरस्टाइल की जाए, तो परफेक्ट लुक आ सकता है। कई बार समझ नहीं आता कि बाल खुले रखें, जूड़ा बनाएं या फिर गजरा लगा लें। दरअसल, कोई भी हेयरस्टाइल बनाने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप पोशाक में इंडो-वेस्टर्न पहन रही हैं या माडर्न। इसके साथ बालों की लंबाई कितनी है, यह भी महत्वपूर्ण पहलु है।

करवा चौथ पर बनाने के लिए हेयरस्टाइल 

करवा चौथ लुक में चार चांद लगाने के लिए आप नीचे बताएं गए हेयर स्टाइल को ट्राई करें। 

1. जूड़े पर लगाएं फूल या गजरा- अगर आप सिल्क, बनारसी या कोई हैवी साड़ी पहन रहीं हैं तो अपने बालों का जूड़ा बनाएं और फिर उसमें गुलाब का फूल या सफेद फूलों का गजरा लगाएं। इस हेयरस्टाइल पर मांग टीका या नथ बहुत अच्छी लगेगी। यह हेयरस्टाइल सदाबहार और पारंपरिक लुक देती है। 

This may contain: a woman in a white dress is wearing a flowered headpiece and bracelets

image credit: pinterest/Kskzwoosn_owzjo9299

2. परांदी के साथ चोटी- अगर आप लहंगा या अनारकली सूट पहनना चाहती हैं तो पहले बालों को गूंथकर चोटी कर लें। फिर पोशाक के साथ मेल खाता हुआ परांदी चोटी पर बांध लें। इससे आपका लुक एथनिक आएगा।

comment link 🔗for paranda ✨️
follow me for more fashionalaccessories ✨️ 

#paranda #panjabicollection #fypppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppppp #hairideas #reachmorepeople

image credit: pinterest/Nishastore4u

3. साइड पार्टेड कर्ल्स- बालों को साइड पार्टिंग करके साफ्ट कर्ल्स बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एक तरफ बालों को आगे की ओर रखा जाता है। आप चाहें तो इसमें हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ स्पेशल: साड़ी से लेकर लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये 5 ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल्स

This may contain: a woman with long hair wearing a white sari and holding her hands on her chest

image credit: pinterest/Instagram

4. हाफ-अप हाफ-डाउन कर्ल्स- अगर आप बाल खुले रखना पसंद करती हैं, तो यह स्टाइल अच्छा विकल्प है। सामने के बालों को पीछे से पिन करें और बाकी बालों में साफ्ट कर्ल्स बनाएं। इससे बालों में वाल्यूम दिखता है और चेहरा भी खुला नजर आता है। 

Story Pin image

image credit: pinterest/The wedding Room

5. स्लीक बन- यह एक तरह की क्लासिक हेयरस्टाइल है। जिनके बाल कम हैं वे भी इसे कर सकती हैं। अगर आप इंडो वेस्टर्न पोशाक पहन रही हैं तो यह स्टाइल सूट करेगा। 

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Hairstyles: करवा चौथ पर पाना चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये सिंपल और ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स

Story Pin image

image credit: pinterest/Bridal Looks Idea

6. बालों को आधा बांध लें- आप चाहें तो हाफ टाइ हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें बाल आधे खुले और आधे बंधे रहते हैं। यह हेयरस्टाइल हर तरह की पोशाक पर अच्छी लगती है।

Story Pin image

image credit: pinterest/vibrent_spring

7. मेसी हाई बन- अगर आप थोड़ा माडर्न लुक चाहती हैं, तो मेसी हाई बन ट्राई कर सकती हैं। बालों को ऊपर की तरफ बांधकर ढीला बन बनाएं और चेहरे के पास कुछ लटें छोड़ दें। इसके साथ हैवी झुमके पहनें ताकि आपका लुक पारंपरिक लगे। 

Story Pin image

image credit: pinterest/vibrent_spring

निष्कर्ष: अगर आपको भी इस लेख में बताई गई इन 7 हेयरस्टाइल में से कोई पसंद है, तो आप इस करवा चौथ साड़ी या सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल आपके लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।