Karwa Chauth Hairstyles: करवा चौथ पर पाना चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये सिंपल और ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स

करवा चौथ पर साड़ी या लहंगे के साथ कौन-सी हेयरस्टाइल बनाएं? जानें 4 आसान हेयरस्टाइल्स, इन्हें बनाने में लगने वाला समय और किस आउटफिट के साथ ये सबसे अच्छी लगेंगी?
Updated:- 2026-10-23, 15:22 IST
Karwa Chauth Hairstyles

करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और खास नजर आए। इसके लिए कोई अपनी पसंद की साड़ी चुनती है, तो कोई लहंगे और ज्वेलरी के साथ सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। सिर्फ अच्छे कपड़े और मेकअप से ही पूरा लुक नहीं बनता, बालों की स्टाइलिंग भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। सही हेयरस्टाइल आपके चेहरे की खूबसूरती को उभारने के साथ-साथ पूरे ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन आसान और ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स से आइडिया ले सकती हैं।

करवा चौथ पर बनाएं स्टाइलिश हेयरस्टाइल

साड़ी हो या लहंगा, करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखती हैं। ऐसे में हेयरस्टाइल को नजरअंदाज करना आपके पूरे लुक को अधूरा छोड़ सकता है। जरूरी नहीं कि हर बार पार्लर जाकर ही बालों को स्टाइल कराया जाए। कुछ आसान हेयरस्टाइल्स ऐसी भी हैं, जिन्हें आप घर पर कम समय में बना सकती हैं। खुले बालों से लेकर फूलों से सजे जूड़े और स्टाइलिश चोटी तक, आपके पास कई ऑप्शन हैं।

1. गजरे वाला क्लासिक जूड़ा

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक पाने के लिए गजरे वाला जूड़ा एक अच्छा ऑप्शन है। यह हेयरस्टाइल साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत लगेगा। इसे बनाने के लिए बालों में बीच मांग निकालें या अपनी पसंद के अनुसार साइड पार्टिंग करें। इसके बाद बालों को पीछे की तरफ समेटकर एक बन बना लें। अब इसके चारों ओर सफेद गजरा लगाकर बॉबी पिन से बंद कर दें। अगर आप लाल, मैरून या हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो सफेद गजरा आपके लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ सकता है। इसके साथ झुमके, छोटी बिंदी और मांगटीका पहनकर आप अपने लुक को और निखार सकती हैं।

1 (36)

Photo Credit: Pinterest (Created By Kaushal Thakur)

कितना समय लगेगा: इस हेयरस्टाइल को बनाने में लगभग 10-15 मिनट लगेंगे।

किन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा: बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी, हैवी लहंगा और अनारकली सूट।

2. ट्रेडिशनल चोटी में लगाएं फूल

करवा चौथ पर अगर आप कुछ ऐसा चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ ही लंबे समय तक संभालना भी आसान हो, तो फूलों से सजी चोटी अच्छा ऑप्शन है। खासकर लंबे बालों में यह हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके लिए बालों को पीछे करके नॉर्मल चोटी बनाएं। आप चाहें तो फिशटेल ब्रेड या थोड़ी ढीली चोटी भी बना सकती हैं। इसके बाद चोटी में छोटे-छोटे फूल लगाएं। इसके साथ मांगटीका और झुमके पहनने से आपका लुक और निखरेगा।

2 (33)

Photo Credit: Pinterest (Happy singh)

कितना समय लगेगा: इस हेयरस्टाइल को बनाने में लगभग 10-20 मिनट लगेंगे।

किन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा: सिल्क साड़ी, लहंगा, पटियाला सूट और एथनिक अनारकली।

3. हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल

अगर आप खुले बालों और बंधे हुए बालों के बीच कोई स्टाइल चुनना चाहती हैं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल आपके लिए सही हो सकती है। इसमें बालों का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लेकर पिनअप करें, जबकि बाकी बाल खुले रहेंगे। इससे बालों में वॉल्यूम भी दिखाई देगा और लुक भी बढ़िया लगेगा। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए आगे के बालों में हल्का ट्विस्ट या छोटी-सी चोटी बना सकती हैं। पीछे पिन लगाने वाली जगह पर छोटा फ्लोरल एक्सेसरी या स्टोन वाला हेयर क्लिप लगाएं।

3 (13)

Photo Credit: Pinterest (Aartiii)

कितना समय लगेगा: इस हेयरस्टाइल को बनाने में लगभग 8-15 मिनट लगेगा।

किन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा: हल्की साड़ी, एम्ब्रॉयडरी वाला सूट, लहंगा और मॉडर्न एथनिक ड्रेस।

4. लो बन के साथ मांग टीका

करवा चौथ पर अगर आप एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं, तो लो बन के साथ मांग टीका लगा सकती हैं। इस हेयरस्टाइल में बालों को गर्दन के पास नीचे की तरफ बांधकर बन बना लें। इसे बीच की मांग के साथ बनाने पर ट्रेडिशनल लुक मिलता है, जबकि साइड पार्टिंग में ये हेयरस्टाइल थोड़ा मॉडर्न लगेगा। सबसे पहले बालों में मांग निकालें और उन्हें पीछे की तरफ अच्छी तरह कंघी करें। इसके बाद गर्दन के पास लो बन बनाकर पिनअप कर लें। इसके बाद मांगटीका लगाएं और बाकी ज्वेलरी को अपने आउटफिट के अनुसार चुनें।

4 (3)

Photo Credit: Pinterest (RoopSetu)

कितना समय लगेगा: इसको बनाने में लगभग 10-15 मिनट लगेंगे।

किन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगेगा: बनारसी साड़ी, हैवी सिल्क साड़ी, ब्राइडल लहंगा और पारंपरिक सूट।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर नई दुल्हन जैसा लुक चाहिए? इन 5 बिंदी स्टाइल को मेकअप में करें शामिल

हेयरस्टाइल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी साड़ी या लहंगा काफी हैवी है, तो बहुत ज्यादा एक्सेसरीज वाली हेयरस्टाइल के बजाय सादा जूड़ा या सॉफ्ट कर्ल्स चुन सकती हैं।
  • अगर आप चेहरे के आसपास कुछ लटें खुली रखना पसंद करती हैं, तो मेसी बन या फ्रंट ट्विस्ट ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, हेयरस्टाइल का चुनाव अपनी पसंद और बालों की बनावट के हिसाब से करें।
  • करवा चौथ के दिन पहली बार कोई नई हेयरस्टाइल बनाने के बजाय एक दिन पहले उस स्टाइल को ट्राई कर लें। इससे तैयार होते समय जल्दबाजी नहीं होगी।
  • लंबे समय तक हेयरस्टाइल बनाए रखने के चक्कर में बालों को बहुत कसकर बांधने से सिर में खिंचाव हो सकता है। इसलिए ऐसी स्टाइल चुनें, जिसमें आप आराम महसूस करें।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर नई दुल्हन जैसा लुक चाहिए? इन 5 बिंदी स्टाइल को मेकअप में करें शामिल

करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप घंटों पार्लर में बिताएं। अपनी साड़ी, ज्वेलरी और बालों की लंबाई के हिसाब से सही हेयरस्टाइल चुनकर घर पर भी तैयार हो सकती हैं। चाहे गजरे वाला जूड़ा हो, फूलों से सजी चोटी या खुले बालों का मॉडर्न अंदाज, सबसे जरूरी है कि आपका लुक आपकी पसंद के मुताबिक हो और आप पूरे दिन सहज महसूस करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
करवा चौथ पर लंबे समय तक हेयरस्टाइल कैसे टिकेगी?
हेयरस्टाइल बनाने से पहले हल्का हेयर स्प्रे लगाएं और बॉबी पिन्स को क्रॉस में लगाएं। बहुत टाइट न बांधें, इससे स्टाइल ज्यादा देर टकेगी और सिर में दर्द भी नहीं होगा।
करवा चौथ पर लहंगे के साथ कौन सी हेयरस्टाइल ट्रेंडी लगेगी?
लहंगे के साथ मेसी लो बन, गजरे वाला जूड़ा और फिशटेल चोटी बहुत ट्रेंडी लगती है। हैवी लहंगे के साथ सिंपल हेयरस्टाइल और लाइट लहंगे के साथ थोड़ी हैवी एक्सेसरीज वाली स्टाइल अच्छी लगती है।
क्या करवा चौथ पर खुले बाल अच्छे लगते हैं?
हां, अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो हल्के कर्ल्स के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेगा। साथ में मांगटीका और झुमके पहनें तो ट्रेडिशनल टच भी बना रहेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।