करवा चौथ स्पेशल: साड़ी से लेकर लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये 5 ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल्स

Karwa Chauth Special: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं खूबसूरत साड़ी, लहंगा, ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपने लुक को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना सकती है? चाहे आप ट्रेडिशनल साड़ी पहनें या डिजाइनर अनारकली सूट, सही हेयरस्टाइल आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल के बारे में, जो आपके करवा चौथ आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करेंगी और आपको देंगी एक आकर्षक, स्टाइलिश और फेस्टिव लुक।
1. क्लासिक बन हेयरस्टाइल से पाएं रॉयल और सबसे खास लुक
करवा चौथ के अवसर पर बन हेयरस्टाइल सबसे आसान और पारंपरिक मानी जाती है। चाहे साड़ी हो या लहंगा, हर आउटफिट के साथ यह खूब जँचती है। यह हेयरस्टाइल न सिर्फ आपके ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत बना सकती है, बल्कि आपके चेहरे और ज्वेलरी को भी खास अंदाज में उभारने में मदद करती है। इसमें गजरा, गुलाब के फूल या छोटे-छोटे हेयर एक्सेसरीज लगाकर अपने लुक को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। बन के साथ आप मांगटीका और झुमके भी पहन सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ करें ट्राई: आप इस हेयरस्टाइल को बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी, हैवी लहंगा और एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
2. रोमांटिक और ग्लैमरस लुक पाने के लिए बनाए सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल
अगर आप खुले बालों में अपनी खूबसूरती दिखाना चाहती हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स आपके Karwa Chauth लुक के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। इस हेयरस्टाइल की खासियत यह है कि इसे बनाना आसान है और यह कई तरह के एथनिक आउटफिट के साथ मैच हो जाती है। आप चाहें तो बालों को एक तरफ करके साइड पार्टिंग रख सकती हैं या बीच की मांग निकालकर अपने लुक को ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ करें ट्राई: फ्लोरल लहंगा, शरारा सूट, डिजाइनर साड़ी और हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक आउटफिट के साथ यह हेयरस्टाइल आसानी से मैच हो जाएगी।
3. चोटी वाली हेयरस्टाइल से पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक
2026 के करवा चौथ पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ब्रेडेड यानी चोटी वाली हेयरस्टाइल जरूर ट्राई कर सकती हैं। लंबी चोटी, फिशटेल ब्रेड या फूलों से सजी पारंपरिक चोटी आपके एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगेगी। इस हेयरस्टाइल में आप चोटी के बीच छोटे-छोटे फूल, मोती या गोल्डन हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ करें ट्राई: चोटी लगभग सारे ही ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर जाती है, चाहे आप ट्रेडिशनल लहंगा पहन रही हो या फिर पटियाला सूट। इसके अलावा, आप सिल्क साड़ी और हैवी एथनिक सूट के साथ भी इसे आराम से बना सकती हैं।
4. हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल से पाएं मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक
आपको बता दें, हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है जिसमें बालों के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर पिन किया जाता है, जबकि बाकी बाल खुले रखे जाते हैं। यह छोटे, मध्यम और लंबे हर तरह के बालों के लिए सही होती है और चेहरे को खूबसूरती से निखारने का काम करती है। इस हेयरस्टाइल को और खास बनाने के लिए आप क्राउन एरिया यानी सिर के ऊपरी हिस्से में हल्का पफ बना सकती हैं या पीछे की ओर ट्विस्टेड सेक्शन तैयार कर सकती हैं। इसके साथ पर्ल क्लिप, स्टोन वाले हेयर पिन या छोटे फूल आपके लुक को काफी खास बनाने में मदद करेंगे।
किस आउटफिट के साथ करें ट्राई: यह हेयरस्टाइल इंडो-वेस्टर्न लहंगा से लेकर डिजाइनर साड़ी, गाउन स्टाइल अनारकली और हल्के-फुल्के एथनिक सूट के साथ भी बढ़िया लगेंगे और चेहरा खूबसूरती से उभरकर सामने आएगा।
5. मॉडर्न के साथ-साथ सादगी भरा लुक चाहिए तो पोनीटेल हेयर स्टाइल ट्राई करें
अगर आप इस करवा चौथ पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो पोनीटेल आपके लिए एक स्टाइलिश विकल्प हो सकती है। यह हेयरस्टाइल खासकर उन महिलाओं के लिए अच्छी है, जो अपने पारंपरिक आउटफिट में मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं। आप अपने चेहरे के आकार और आउटफिट के हिसाब से हाई पोनीटेल से लेकर लो पोनीटेल को चुन सकती हैं। साथ ही, इस हेयरस्टाइल के साथ बड़े झुमके या चोकर पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।
किस आउटफिट के साथ करें ट्राई: क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा कि पोनिटेल भला Karwa Chauth 2026 पर किस आउटफिट के सतह बढ़िया लगेगा? तो आपको बता दें, इसे आप मॉडर्न साड़ी से लेकर प्री-ड्रेप्ड साड़ी, पेस्टल रंगों वाले लहंगा और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर बनाएं ये हेयरस्टाइल, सुबह से लेकर चांद निकलने तक बाल रहेंगे सेट
करवा चौथ पर आप भी अपनी आउटफिट के हिसाब से हेयर स्टाइल बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- करवा चौथ पर साड़ी के साथ कौन-सी हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी?
- करवा चौथ पर साड़ी के साथ लो बन, गजरे वाला जूड़ा और खुले बाल बेहद खूबसूरत लगेंगे। आप अपनी साड़ी के डिजाइन और ज्वेलरी के हिसाब से हेयरस्टाइल चुन सकती हैं, जो आपके पूरे लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।
- करवा चौथ पर लहंगे के साथ कौन-सी हेयरस्टाइल ट्राई करनी चाहिए?
- लहंगे के साथ हाफ-अप हाफ-डाउन, सॉफ्ट कर्ल्स, चोटी वाली हेयरस्टाइल और फूलों से सजा जूड़ा अच्छा विकल्प हो सकते हैं। अगर आपका लहंगा हैवी है, तो सिंपल हेयरस्टाइल चुनकर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
- करवा चौथ पर खुले बालों में कौन-सी हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी?
- अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं, तो बालों को कर्ली या हल्की वेवी करके खुला छोड़ सकती हैं या फिर हाफ बालों में कल्चर लगा सकती हैं। इसके साथ खूबसूरत हेयर क्लिप या छोटे फूल लगाकर अपने फेस्टिव लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।
- करवा चौथ के लिए हेयर एक्सेसरीज का चुनाव कैसे कर सकते हैं?
- आपको बता दें, करवा चौथ पर अगर आप अपने बालों में हेयर एक्सेसरीज लगाने का सोच रही हैं तो इसे अपने आउटफिट के रंग और उसपर किए गए काम के अनुसार मैचिंग गजरा, हेयर पिन या मांग टीका चुन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।