करवा चौथ पर बनाएं ये हेयरस्टाइल, सुबह से लेकर चांद निकलने तक बाल रहेंगे सेट

Easy And Long Lasting Hairstyle: करवा चौथ के दिन महिलाएं नहाकर सुबह से ही व्रत की तैयारियों में जुट जाती हैं। ऐसे में बार-बार बालों को सही या हेयरस्टाइल ठीक करने का समय नहीं मिल पाता। खासकर तब, जब आपने साड़ी या सूट के साथ खूबसूरत लुक तैयार किया हो और चाहती हों कि बाल भी पूरे दिन अच्छे दिखें। ऐसे में अच्छा-खासा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में इस करवा चौथ पर ऐसी हेयरस्टाइल ट्राई करें, जो बनाने में आसान होने के साथ-साथ चेहरे पर अच्छी लगे और लंबे समय तक टिकी रहे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 4 ऐसी हेयरस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह से लेकर चांद निकलने तक आपके बाल सेट रहेंगे। जानें करवा चौथ पर कौन-सा हेयरस्टाइल बनाएं?
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं बनाएं ये 4 हेयरस्टाइल
अगर आप अपने बालों पर कोई ऐसी हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं, जो पूरे दिन सही रहे। ऐसे में आप नीचे लेख में बताई गई हेयरस्टाइल को अपने बालों में बना सकती हैं। पढ़ें तरीका-
1. साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट के लिए लो बन हेयरस्टाइल
अगर आप करवा चौथ पर साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट पहनने वाली हैं, तो लो बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसमें बालों को गर्दन के पास नीचे की ओर बांधा जाता है। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें और बीच या साइड की मांग निकाल लें।
- इसके बाद बालों को पीछे ले जाकर पोनीटेल बनाएं और उसे घुमाकर जूड़े का आकार दें।
- बॉबी पिन की मदद से जूड़े को अच्छी तरह सेट कर लें। आप चाहें तो गजरा, छोटे फूल या हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं।
- यह हेयरस्टाइल पूजा के समय भी आरामदायक रहती है और चेहरे पर बाल आने की परेशानी कम करती है।
Image Credit-ai
2. सूट या साड़ी के लिए बनाएं सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल
अगर आपको खुले बाल रखना पसंद करती हैं, तो आप करवा चौथ के शुभ मौके पर सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह हेयरस्टाइल हल्की ज्वेलरी और खूबसूरत सूट या साड़ी पर अच्छी लगती है। जानें कैसे बनाएं सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल-
Image Credit-ai
- इसके लिए बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कर्ल करें।
- फिर उंगलियों की मदद से कर्ल्स को हल्का खोल दें, ताकि बालों में प्राकृतिक घुमाव दिखाई दे।
- सामने के बालों को पिन से पीछे की ओर सेट किया जा सकता है।
- ध्यान रखें कि कर्ल्स करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें और बालों को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- आखिर में हल्का होल्ड वाला हेयरस्प्रे लगाएं। इससे बालों का आकार लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- नमी और बालों की बनावट के कारण कर्ल्स की पकड़ अलग-अलग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सुहाग के पर्व करवा चौथ 2026 पर बेहद गॉर्जियस लगेंगी ये घुंघरू साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
3. ब्रेडेड बन से पूरे दिन हेयरस्टाइल रहेगी सेट
अगर आप चाहती हैं कि बाल पूजा, घर के काम और शाम की तैयारियों के दौरान बार-बार न खुलें, तो ब्रेडेड बन बना सकती हैं। नीचे पढ़ें इस हेयरस्टाइल बनाने का तरीका-
- इसके लिए बालों को पीछे की ओर ले जाकर चोटी बनाएं। अब इस चोटी को गोल घुमाकर जूड़े का आकार दें और हेयरपिन से अच्छी तरह सुरक्षित कर लें।
- आप चाहें तो सामने से दो पतली लटें निकालकर हल्का घुमाव दे सकती हैं। इस तरह हेयरस्टाइल ज्यादा भारी लगे बिना आकर्षक दिखाई देगी।
- इसे आप छोटे मोतियों वाली पिन या फूलों से भी सजा सकती हैं। ब्रेडेड बन का फायदा यह है कि बाल एक जगह बंधे रहते हैं और आपको बार-बार उन्हें संभालने की जरूरत कम पड़ती है।
Image Credit-ai
4. हाफ-अप हेयरस्टाइल से सूट या साड़ी पर मिलेगा मॉडर्न लुक
अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, लेकिन आप यह नहीं चाहतीं कि बाल बार-बार चेहरे पर आएं, तो हाफ-अप हेयरस्टाइल बना सकती हैं। नीचे जानें इस हेयरस्टाइल को बनाने का तरीका-
Image Credit-ai
- इस हेयरस्टाइल के लिए सिर के ऊपर और दोनों तरफ के कुछ बालों को पीछे ले जाकर पिन या छोटे क्लचर से बांधें और बाकी बाल खुले रखें।
- इसे स्ट्रेट बालों या सॉफ्ट कर्ल्स, दोनों के साथ बनाया जा सकता है। मांग निकालकर सामने के बालों को हल्का पफ देने से भी अच्छा लुक मिलता है।
- ध्यान रखें कि क्लचर या पिन मजबूत हो, ताकि बाल आसानी से न खुलें। यह हेयरस्टाइल उन महिलाओं के लिए खास है, जो ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा मॉडर्न अंदाज पसंद करती हैं।
हेयरस्टाइल को लंबे समय तक सेट रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
करवा चौथ पर हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें। बहुत ज्यादा ऑयल या सीरम लगाने से बचें, क्योंकि इससे बाल फिसल सकते हैं और पिन की पकड़ कमजोर हो सकती है। जूड़ा या चोटी बनाते समय जरूरत के अनुसार बॉबी पिन और मजबूत हेयर टाई का इस्तेमाल करें।
Image Credit-pinterest/Dr. Menka Varma -Beauty Health Fitness Lifestyle Tips
हेयरस्प्रे लगाना चाहें तो उसे बालों से उचित दूरी पर स्प्रे करें और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें। साथ ही, हेयरस्टाइल को बहुत कसकर न बांधें, वरना सिर में खिंचाव या दर्द हो सकता है।
सबसे जरूरी बात यह है कि करवा चौथ के दिन वही हेयरस्टाइल चुनें, जिसे आप आसानी से संभाल सकें। त्योहार पर खूबसूरत दिखने के साथ कंफर्टेबल महसूस करना भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर कुछ नया ट्राई करना है? लाल नहीं, सफेद मेहंदी के ये 4 डिजाइन जीत लेंगे दिल
करवा चौथ के खास मौके पर परेशान होने से बचने के लिए पहले से एक बार हेयरस्टाइल बनाकर देख लें, ताकि व्रत वाले दिन जल्दबाजी न हो और आपका लुक सुबह से चांद निकलने तक खूबसूरत बना रहे।
Image Credit-ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।