Sat Oct 10, 2026 | Updated 04:51 PM IST

सांवली रंगत में चार चांद लगा देंगे ये 5 कलर्स, जानिए सही शेड्स चुनने की फैशन गाइड

अगर आपकी स्किन टोन सांवली है और आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सबसे बेहतरीन एथनिक वियर चुनना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए पांच शेड्स आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं।
Updated:- 2026-10-10, 15:18 IST
image

त्योहार हो या फिर कोई खास फंक्शन, भारतीय महिलाएं एथनिक आउटफिट पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। एथनिक आउटफिट्स की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वे हर तरह की स्किन टोन पर बेहद खूबूरत लगते हैं। लेकिन कई बार सांवली या डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए सही रंग चुनना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि एक गलत रंग आपके पूरे लुक को फीका कर सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे सही शेड्स के बारे में बताएंगे, जो सांवली रंगत वाली महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

सांवली रंगत के लिए 5 बेस्ट एथनिक कलर्स

अगर आप किसी शादी, पार्टी या फिर किसी त्योहार के मौके पर साड़ी या लहंगा पहनने वाली हैं, तो खरीदारी से पहले सही कलर का चुनाव बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच कमाल के एथनिक कलर्स के बारे में, जो सांवली रंगत वाली महिलाओं पर सबसे ज्यादा जचेंगे।

1. रॉयल ब्लू कलर

डस्की स्किन टोन पर निखार लाने के लिए और भीड़ से अलग दिखने के लिए आप रॉयल ब्लू कलर ट्राई कर सकती हैं। गहरा नीला कलर वाला आउटफिट आपकी स्किन पर खूब जचेगा। इस शेड की सिल्क साड़ी या अनारकली सूट आपके लुक को बेहद आकर्षक बना देगा।

1 - 2026-10-07T214150.222

(image credit: pinterest/dorriswedding)

2. मस्टर्ड येलो कलर

अगर आप एक ब्राइट और खिला हुआ लुक चाहती हैं, तो मस्टर्ड येलो सांवली त्वचा के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। आपको मस्टर्ड येलो कलर के कई खूबसूरत आउटफिट्स बाजार में या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड या चांदबाली इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

2 - 2026-10-07T214145.361

(image credit: pinterest/the Ethnic Edit)

3. एमेरल्ड ग्रीन कलर

सांवली रंगत वाली महिलाओं के लिए 'एमेरल्ड ग्रीन' यानी पाना हरा कलर भी सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गहरे हरे रंग का यह आउटफिट आपकी स्किन टोन के साथ मिलकर एक परफेक्ट और रॉयल लुक देने में मदद करता है। इसे आप किसी भी खास मौके या त्योहार पर पहनकर सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

g

(image credit: pinterest/Vani | Aesthetic Style)

यह भी पढ़ें- फेस्टिव वियर में आउटडेटेड हुए पुराने कलर्स, इस त्योहार वार्डरोब में शामिल करें ये 8 ट्रेंडी और रॉयल शेड्स

4. वाइन और रूबी रेड

त्योहारों पर महिलाएं लाल या पीले रंग के बिना रह ही नहीं सकतीं! अगर आपकी स्किन टोन डस्की है, तो बहुत ज्यादा ब्राइट रेड पहनने के बजाय वाइन रेड या रूबी रेड चुनें। यह शेड आपको एक परफेक्ट, सोबर और बेहद खूबसूरत रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

3 (72)

(image credit: pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop )

5. रस्ट ऑरेंज कलर

मिट्टी जैसा गर्म और नेचुरल रंग यानी रस्ट ऑरेंज शेड भी डस्की स्किन वाली महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट होता है। यह रंग आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है और एक गॉर्जियस लुक देता है। इसका वार्म टेक्सचर आपके एथनिक वियर को और भी ज्यादा ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देता है। आप इस कलर की साड़ी या सूट पहनकर किसी भी खास फंक्शन को और भी ज्यादा यादगार बना सकती हैं।

4 (41)

(image credit: pinterest/girlyvibes)

यह भी पढ़ें- Dandiya Night Hairstyles: ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस

निष्कर्ष:अक्सर महिलाएं अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही आउटफिट्स न मिलने की वजह से काफी कंफ्यूज हो जाती हैं। लेकिन अब आप अपनी स्किन को समझकर सही रंग का चुनाव कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन डस्की या सांवली है, तो ऊपर बताए गए ये पांच रंग आपके लिए सबसे बेहतरीन और स्टाइलिश ऑप्शन साबित होंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।