Mon Oct 5, 2026 | Updated 03:53 PM IST

फेस्टिव वियर में आउटडेटेड हुए पुराने कलर्स, इस त्योहार वार्डरोब में शामिल करें ये 8 ट्रेंडी और रॉयल शेड्स

फेस्‍ट‍िवल्‍स में सबसे ज्‍यादा टेंशन लड़क‍ियों को ये रहती है क‍ि कौन से कलर के आउटफ‍िट्स पहने जाएं। ऐसे में हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ट्रेंडी कलर ऑप्‍शंस दे रहे हैं।
Updated:- 2026-10-05, 14:42 IST
replace traditional festive shades with these trendy colour options

त्योहार आते ही मह‍िलाएं कपड़ों की शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। ऐसे में सबसे पहले ध्यान कलर्स पर ही जाता है। अब तक फेस्टिव आउटफ‍िट के लिए रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर्स ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाते रहे हैं, लेकिन अब फैशन का मूड थोड़ा बदल रहा है। लोग ऐसे कलर्स को भी पसंद कर रहे हैं जो ट्रेडिशनल कपड़ों की खूबसूरती बनाए रखें और साथ ही लुक को थोड़ा नया और मॉडर्न बनाएं। खासकर सॉफ्ट पेस्टल, डीप ज्वेल टोन और कुछ हटकर शेड्स फेस्टिव वार्डरोब में जगह बना रहे हैं।

ये 8 कलर्स के आउटफ‍िट्स फेस्‍ट‍िव लुक को करेंगे इंहैंस

अगर आप इस त्योहार कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो अनुज मुंद्रा (नंदनी क्रिएशन और जयपुर कुर्ती के फाउंडर) ने 8 कलर्स के बारे में जानकारी दी है। इसे आप अपने वार्डरोब में शाम‍िल करें और फेस्‍ट‍िव लुक को शानदार बनाएं।

1. डीप प्लम कलर

अनुज मुंद्रा ने बताया क‍ि डीप प्लम एक रिच और रॉयल शेड है। यह कलर साड़ी, सूट, लहंगा या कुर्ती में काफी अच्छा लगता है। खासकर रात की पार्टी या फेस्टिव गेट-टुगेदर के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

festive shades to get royal look

image credit- pinterest/Neha&tanu collection

2. बर्न्ट ऑरेंज

ऑरेंज का थोड़ा डार्क और म्यूट शेड यानी बर्न्ट ऑरेंज भी फेस्टिव लुक में बहुत खूबसूरत लगता है। इसे गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनकर आप ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

festive shades to get royal look (1)

image credit- pinterest/Reena’s Ethnic Edit

3. आइवरी

अगर आपको बहुत चटक रंग पसंद नहीं हैं, तो आइवरी ट्राई कर सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ काफी क्लासी दिखता है और दिन के फंक्शन या पूजा के लिए अच्छा ऑप्शन है।

festive shades to get royal look (2)

image credit- pinterest/Prachi Anjana

4. डस्टी रोज

अगर आप हर बार वही रेड, प‍िंक या गोल्‍ड कलर के आउटफ‍िट्स पहनती हैं, तो पिंक का सॉफ्ट और थोड़ा म्यूट शेड डस्टी रोज इस बार फेस्टिव सीजन में ट्राई करें। यह‍ कपड़ों में नया टच देगा। यह कलर साड़ी, अनारकली और सूट में खासकर अच्छा लगेगा।

festive shades to get royal look (3)

image credit- pinterest/SAARVIYA

5. एमराल्ड ग्रीन

ज्वेल टोन पसंद करती हैं तो आपके ल‍िए एमराल्ड ग्रीन अच्छा ऑप्शन है। इसका डीप शेड फेस्टिव आउटफ‍िट को रिच लुक देगा और इसे रात में आप पहन सकती हैं।

festive shades to get royal look (4)

image credit- pinterest/Koraah

6. पाउडर ब्लू

पाउडर ब्लू बहुत सॉफ्ट और फ्रेश शेड है। दिन की पूजा या किसी छोटे फेस्टिव फंक्शन के लिए यह कलर आप पर अच्‍छा लग सकता है। इसके साथ आप सिल्वर या लाइट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।

festive shades to get royal look (5)

image credit- pinterest/meena

7. लैवेंडर

लैवेंडर शेड भी आजकल खूब पसंद क‍िया जा रहा है। यह उन लोगों के लिए है जो फेस्टिव लुक में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं। यह लाइट कलर है, इसलिए इसे दिन के फंक्शन में पहनना सही रहेगा।

festive shades to get royal look (6)

image credit- pinterest/swathi

यह भी पढ़ें: वेलवेट सूट के नए डिजाइंस, जो बना देंगे Festive लुक को खास

8. बेज

बेज भी एक ऐसा कलर है जिसे आप अलग-अलग फेस्टिव मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे गोल्डन या मेटैलिक एक्‍सेसरीज के साथ पहनेंगी तो आपका लुक ज्यादा रॉयल लगेगा।

festive shades to get royal look (7)

image credit- pinterest/Andaaz Fashion

फेस्‍ट‍िव शेड के आउटफ‍िट्स और स्‍टाइल‍िंंग गाइड 

कलर पहनने का समय आउटफ‍िट ऑप्‍शंस ज्‍वेलरी एंंड एसेसरीज स्‍टाइल‍िंंग ट‍िप्‍स
डीप प्लम रात की पार्टी या डिनर सिल्क साड़ी, अनारकली, वेलवेट सूट कुंदन या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी बालों का जूड़ा (बन) और डार्क कलर की लिपस्टिक के साथ पहनें
बर्न्ट ऑरेंज शाम की पूजा या गेट-टूगेदर बांधनी साड़ी, चंदेरी कुर्ता सेट गोल्‍ड ज्‍वेलरी गोल्‍डन दुपट्टे और जूती के साथ रॉयल लुक पाएं
आइवरी दिन की पूजा या हवन शिफॉन/जॉर्जेट साड़ी, चिकनकारी सूट पर्ल या एमराल्ड ज्वेलरी ब्राइट लिपस्टिक और मैटेलिक पोटली बैग के साथ कैरी करें
डस्टी रोज दिन के पारिवारिक कार्यक्रम प्रिंटेड लहंगा, ऑर्गनजा साड़ी रोज गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ फ्रेश लुक मिलेगा
एमराल्ड ग्रीन रात के फेस्‍ट‍िव प्रोग्राम कांजीवरम साड़ी, हैवी सूट पोल्की ज्वेलरी या बड़े झुमके डार्क कलर होने के कारण इसके साथ न्यूड मेकअप सबसे अच्छा लगेगा
पाउडर ब्लू दिन के छोटे-मोटे कार्यक्रम कॉटन-सिल्क सूट, पेस्टल साड़ी ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी स‍िल्‍वर फुटव‍ियर और लाइट मेकअप के साथ फेस्‍ट‍िव लुक पाएं
लैवेंडर दिन का प्रोग्राम शरारा सेट, फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न मोतियों के झुमके या कोई चांदी की ज्वेलरी लाइट प‍िंंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स के साथ यह कलर काफी खिलता है
बेज दिन या रात दोनों समय टिशू सिल्क साड़ी, ब्रोकेड कुर्ती गोल्‍डन एक्‍सेसरीज और क्लच हैवी मैटेलिक क्लच और कोल्हापुरी हील्स के साथ स्टाइल करें।

एक्सपर्ट की राय

''फेस्टिव ड्रेसिंग अब सिर्फ रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर्स तक ही सीमित नहीं रह गए है। लोग ऐसे कलर्स पसंद कर रहे हैं जो मॉडर्न होने के साथ इंडियन फैशन की रिचनेस भी बनाए रखें। उनका कहना है कि पेस्टल शेड्स दिन की पूजा और फंक्शन के लिए, जबकि ज्वेल टोन रात के लिए अच्छे लगते हैं।'' - अनुज मुंद्रा

फेस्टिव कपड़ों के लिए कलर चुनते समय ये बातें रखें ध्यान

अगर आप फेस्‍ट‍िव आउटफ‍िट्स के ल‍िए कलर चुन रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • दिन के फंक्शन के लिए पाउडर ब्लू, लैवेंडर और डस्टी रोज जैसे कलर्स ट्राई करें।
  • रात की पार्टी के लिए डीप प्लम और एमराल्ड जैसे शेड देख सकती हैं।
  • आइवरी और बेज को गोल्डन या मेटैलिक एक्‍सेसरीज के साथ स्टाइल करें।
  • एक ही आउटफिट को अलग ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ दोबारा भी पहन सकती हैं।
  • अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो नए कलर के साथ सिल्क, जरी या एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट लें।

यह भी पढ़ें: त्योहारों पर ऑफिस के लिए परफेक्ट हैं ये 3 शॉर्ट काफ्तान टॉप्स, देखें डिजाइंस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
क्या फेस्‍ट‍िव सीजन में लाल और मैरून जैसे पारंपरिक रंग पहनना पुराना फैशन हो गया है?
नहीं, लाल और मैरून जैसे पारंपरिक रंग हमेशा क्लासिक और एवरग्रीन रहते हैं। हालांकि, इस बार फैशन ट्रेंड्स में बदलाव आया है और लोग ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ मॉडर्न टच के लिए पेस्टल शेड्स (जैसे डस्टी रोज, पाउडर ब्लू) और डीप ज्वेल टोन्स (जैसे एमराल्ड ग्रीन, डीप प्लम) को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
दिन के फंक्शन या पूजा के लिए किस तरह के रंग चुनने चाहिए?
दिन की पूजा, हवन या पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए हल्के और सौम्य रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं। आप आइवरी, पाउडर ब्लू, लैवेंडर और डस्टी रोज जैसे पेस्टल शेड्स चुन सकती हैं। ये रंग दिन की रोशनी में बहुत फ्रेश और एलिगेंट लुक देते हैं।
रात की फेस्टिव पार्टी या शाम के कार्यक्रमों में कौन से कलर्स ज्यादा आकर्षक लगते हैं?
रात के फंक्शन और पार्टियों के लिए गहरे व रिच शेड्स जैसे डीप प्लम, एमराल्ड ग्रीन और बर्न्ट ऑरेंज बेहतरीन विकल्प हैं। ये रंग आर्टिफिशियल लाइट्स में काफी खिलते हैं और आपके लुक को एक शाही (रॉयल) टच देते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।