Pallu Style Tips: नहीं खराब लगेगा साड़ी का पल्लू, ऐसे करें इसे सेट

 जब तक साड़ी का पल्लू सही से सेट नहीं होता है, तो लुक अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप पल्लू को सेट करने के तरीके को जानें, ताकि आप अच्छी नजर आएं।   
Updated:- 2025-05-05, 19:51 IST
image

जब भी कुछ स्टाइल करने की बात आती है, तो हम सबसे पहले स्टाइलिंग के तरीके को जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अच्छा लगता है। लेकिन जब हम साड़ी को स्टाइल करते हैं, तो इसके पल्लू को सेट करने का तरीका सोचते हैं, कि किस तरह से अपनी साड़ी के पल्लू को सेट कर सके। इसके लिए आप सिंपल और आसान तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इससे आका लुक अच्छा लगेगा।

सीधा पल्लू साड़ी लुक

आप अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप सीधे पल्लू की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सीधे पल्लू को ज्यादा लंबा नहीं लेना है। छोटा पल्लू लें। इसमें प्लीट्स बनाएं। इसके बाद इसे पिन से सेट करें। इसे कमर पर टक करने की जगह पर कमरबंद से सेट करें। इससे आपका साड़ी लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको साड़ी पहनने में अच्छी लगेगी। इसते लिए आप हैवी पल्लू वाले डिजाइन वाली साड़ी को खरीद सकती हैं।

Sidha pallu

पल्लू को स्टाइलिश तरीके से करें ट्राई

अगर आप सिंपल पल्लू वाली साड़ी पहनकर आप बोर हो गई हैं, तो ऐसे में आप पल्लू को स्टाइलिश तह के वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको पल्लू को ट्विस्ट करना बै। इसेक पिन से कमर पर सेट करना है। इसके बाद इसे कंधे पर पिन से सेट करें। फिर इसे पीछे से ओपन रखें। इस तरह से आपका पल्लू फोटो में नजर आने वाले तरीके से सेट हो जाएगा। आपका लुक अच्छा लगेगा।

Twisted pallu

इसे भी पढ़ें: Saree Style Tips: गुजराती स्टाइल सीधे पल्लू की साड़ी को ऐसे करें ड्रेप, दिखेंगी पतली और लंबी

वाटरफॉल स्टाइल ओपन पल्लू लुक

आप सुंदर नजर आएंगी। जब आप वाटरफॉल स्टाइल में पल्लू को सेट कर सकती हैं। इस तरह से पल्लू को स्टाइल करके आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको सिर्फ पल्लू को टाइट करके सेट नहीं करना है। थोड़ा इसे लूज छोड़े इसके बाद इसे पिन करें। इससे आपका साड़ी का पल्लू अच्छे से सेट हो जाएगा।

Pallu look

इसे भी पढ़ें: कॉटन साड़ी का खुला पल्लू नहीं बनता इवन, तो डॉली जैन की इन टिप्स को करें फॉलो

इस तरह से आप अपने साड़ी के पल्लू को सेट करें। आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। आप चाहें तो इसके अलावा और भी तरीकों से अपनी साड़ी के पल्लू को सेट कर सकती हैं। साथ ही, आप उसे अलग तरह से पिन करके लुक को क्रिएटिव बना सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।