Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

हल्दी और मेहंदी फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लोरल साड़ी से लें इंस्पिरेशन

वेडिंग सीजन में हर महिला सुंदर दिखना पसंद करती है और शादी के पहले होने वाले फंक्शन की भी हम खूब तैयारियां करते हैं। यहां आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लोरल साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
Updated:- 2021-01-07, 13:56 IST
haldi mehndi floral saree Main

वेडिंग सीजन में हर महिला अपनी ज्वेलरी, ड्रेस और मेकअप के लिए काफी रिसर्च करती है। इससे पता रहता है कि ट्रेंडिंग क्या है और किस ड्रेस को कैसे फंक्शन में कैरी करना है। बॉलीवुड एक्ट्रेस को साड़ी लुक बेहद पसंद आता है और इस वेडिंग सीजन आप उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। शादी से पहले जब हल्दी और मेहंदी फंक्शन होते हैं, तो उनका मजा ही अलग होता है। अगर इस बार आप भी हल्दी और मेहंदी के लिए कोई नई ड्रेस ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं, तो फ्लोरल साड़ी बेस्ट रहेगी। फ्लोरल साड़ी आपको एक रिफ्रेशिंग लुक देती है और आरामदायक भी मेहसूस करती हैं।

रफल फ्लोरल साड़ी

 haldi mehndi floral saree inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि वह ट्रेडिशनल लुक्स बेहद पसंद करती हैं। रेड कलर कभी-भी पुराना नहीं दिखता है और इससे फेस पर एक अलग ग्लो आता है। कृति सेनन ने रेड कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी है, जिसमें व्हाइट, पिंक और रेड प्रिंट के साथ रफल डिजाइन दिया गया है। वेवी हेयरस्टाइल और सिल्वर इयरिंग के साथ कृति सेनन का लुक गॉर्जियस दिख रहा है। आप इसे मेहंदी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।

पिंक फ्लोरल साड़ी

 haldi mehndi floral saree inside

कैटरीना कैफ अपने लुक्स से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं, फिर वो वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल। कैटरीना कैफ ने लाइट पिंक कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें डार्क पिंक और ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंट दिया गया है। अपने लुक को डिफ्रेंट बनाने के लिए कैटरीना ने मैचिंग बेल्ट कैरी की है और फुल स्लीव्स का ब्लाउज पेयर किया है। इस तरह की साड़ी हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट रहती हैं, क्योंकि लाइट कलर हमेशा अच्छा लगता है। बता दें कि यह फ्लोरल साड़ी सब्यसाची की है।

इसे जरूर पढ़ें: Winter Wedding: इन खूबसूरत फ्लोरल ज्वेलरी से हल्दी सेरेमनी को बनाएं कुछ ख़ास

ब्लैक फ्लोरल साड़ी

 haldi mehndi floral saree inside

प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखती हैं और यही कारण है कि इन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें लाइट कलर से फ्लोरल प्रिंट दिया गया है। प्रियंका ने सिंपल कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ ब्लैक बैंगल्स स्टाइल की हैं। इस तरह का लुक आप मेहंदी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं, क्योंकि डार्क कलर मेहंदी फंक्शन में अच्छा दिखता है।

फ्लोरल वेलवेट साड़ी

 haldi mehndi floral saree inside

वेलवेट साड़ी का ट्रेंड कभी न खत्म होने वाला है, क्योंकि यह आपको एक रिफ्रेशिंग लुक देता है। शिल्पा शेट्टी की साड़ी में ऊपर की ओर वेलवेट और फ्लोरल डिजाइन दिया गया है। इतना ही नहीं गोल्डन कलर का एंब्रॉयडरी बॉर्डर इस साड़ी में चार चांद लगा रहा है। अगर आप इस साल मेहंदी या हल्दी फंक्शन में कोई हैवी साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इस विंटर ब्लैक नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें कलर्ड जैकेट

पिंक रफल साड़ी लुक

 haldi mehndi floral saree inside

सोनाक्षी सिन्हा अपने ट्रेडिशनल वीयर को डिफ्रेंट तरह से कैरी करना पसंद करती हैं। इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा ने पिंक कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी है, जिसमें नीचे की ओर रफल डिजाइन दिया गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस साड़ी के साथ कट स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है, जिसमें एंब्रॉयडरी की गई है। अगर आप इस लुक को फॉलो करना चाहती हैं, तो सिल्वर कलर की चांदबालियां कैरी कर सकती हैं।

 

शिफॉन फ्लोरल साड़ी

 haldi mehndi floral saree inside

हल्दी फंक्शन में हम अक्सर सोचते हैं कि ऐसी ड्रेस कैरी की जाए, जो दिखने में अच्छी हो और आरामदायक भी हो। जाह्नवी कपूर ने पीच कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें पीले और हरे रंग से फ्लोरल प्रिंट दिया गया है। अगर आप सिंपल प्रिंटिड साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो वेवी हेयरस्टाइल के साथ सिल्वर इयरिंग कैरी कर सकती हैं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।