Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

इस विंटर ब्लैक नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें कलर्ड जैकेट

इस बार अगर आप विंटर में एक डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ब्लैक की जगह कलर्ड जैकेट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं। 
Updated:- 2021-01-07, 12:02 IST
shimmer outfit main

ठंड के मौसम में हर लड़की अपने स्टाइल में जैकेट को कैरी करती है। आमतौर पर यह ठंड से बचाने और खुद को स्टाइलिश दिखाने का एक आसान तरीका है। अमूमन देखने में आता है कि लड़कियां अपने विंटर वार्डरोब में ब्लैक जैकेट को शामिल करती हैं। यकीनन ब्लैक जैकेट आपके लुक्स को स्टाइलिश बनाती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट होना चाहती हैं और जैकेट के जरिए अपने लुक्स को निखारना चाहती है, तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह कलर्ड जैकेट को पहन सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड से लेकर निऑन कलर जैकेट को अपने स्टाइल का हिस्सा बना चुकी हैं। कृति सेनन से लेकर भूमि पेडनेकर तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेस कलर्ड जैकेट को कई बार कैरी कर चुकी हैं। ऐसे में अगर आप विंटर में कलर्ड जैकेट पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ कलर्ड जैकेट लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

सोनम कपूर

 shimmer outfit inside

अगर आप इंडियन वियर के साथ एक लॉन्ग जैकेट कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में सोनम ने प्रिंटेड लॉन्ग आउटफिट के साथ ब्लू लॉन्ग जैकेट को कैरी किया है। ब्लू एंड गोल्डन पोल्का डॉट लॉन्ग जैकेट के बार्डर पर येलो स्ट्राइप्स और भी ज्यादा कलरफुल बना रहा है।

कृति सेनन

 shimmer outfit inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का यह कलर्ड जैकेट लुक भी बेहद खास है। इस लुक में कृति ने येलो कलर के आउटफिट के साथ रेड कलर जैकेट को स्टाइल किया है। इसके साथ कृति ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर वेव्स लुक रखा है।

इसे जरूर पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के 2020 के बेस्ट एथनीक लुक्स

अनन्या पांडे 

 shimmer outfit inside

अगर आप अनन्या पांडे को पसंद करती हैं तो आपको उनका यह लुक भी जरूर पसंद आएगा। इस लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ सिल्वर कलर की पफर जैकेट पहनी है। यह जैकेट उनके लुक को बेहद ब्राइट लुक दे रही है। वहीं मेकअप को अनन्या ने नेचुरल रखा है और हेयर्स को ओपन ही रखा है।

परिणिति चोपड़ा

 shimmer outfit inside

अगर आप विंटर में किसी ऑफिस पार्टी या आउटिंग का मन है तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा का यह लुक देख सकती हैं। इस लुक में परिणिति चोपड़ा ने ग्रीन कलर की जैकेट को कैरी किया है। ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ ग्रीन और ब्लैक कलर की जैकेट काफी स्टाइलिश लग रही है। इस जैकेट के साथ परिणिति चोपड़ा ब्लैक एंड गोल्डन बेल्ट को कैरी किया है। मेकअप में परिणिति चोपड़ा ने काफी ब्राउन कलर की लिप शेड को चुना है और हेयर्स को ओपन वेव्स लुक दिया है।

इसे जरूर पढ़ें: कॉकटेल पार्टी हो या शादी, हर फंक्शन के लिए खुशी कपूर से लें ड्रेस स्टाइलिंग टिप्स

 

सोनाक्षी सिन्हा

 shimmer outfit inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का यह जैकेट लुक बेहद ही स्टाइलिश है और इसलिए अगर आप एक एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक को देख सकती हैं। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने शार्ट आउटफिट के साथ ग्रीन कलर की लॉन्ग जैकेट कैरी की है। इस लॉन्ग जैकेट पर पोल्का डॉट लुक काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। इसके साथ सोनाक्षी ने ब्लैक बेल्ट और गॉगल्स पहने हैं। नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर्स लुक में सोनाक्षी बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।