पार्टी में पहनना है कुछ खास, पीवी सिन्धु के इन लहंगा स्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन

पीवी सिन्धु ना सिर्फ बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी है, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी काफी अच्छा है। यूं तो स्टाइल के मामले में अक्सर बॉलीवुड दीवाज का ही नाम लिया जाता है, लेकिन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिन्धु जितना अच्छा खेलती है, स्टाइल के मामले में भी वह उतनी ही बेहतरीन हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई बेहतरीन तस्वीरे हैं, जो इस बात को जाहिर करती हैं।
खेल के जरिए देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली पीवी सिन्धु की अगर आप बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी तरह ही लुक पाना चाहती हैं, तो आप उनके स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, पीवी सिन्धु के ऐसे कई लुक्स हैं, जो किसी भी पार्टी की शान बन सकते हैं। अगर आप भी बाहर पार्टी में जा रही हैं और पीवी सिन्धु जैसा ही दिखना चाहती हैं तो आप उनके इन स्टाइल्स को फॉलो कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पी वी सिंधु ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई
यूं तो पीवी सिन्धु कई तरह के एथनिक वियर पहनती हैं, लेकिन लहंगे में उनके स्टाइल का कोई जवाब नहीं। वह एक नहीं, कई मौकों पर लहंगा लुक में नजर आ चुकी हैं और हर बार उनका स्टाइल अलग ही होता है। तो चलिए देखते हैं पीवी सिन्धु के कुछ बेहतरीन लहंगा स्टाइल लुक्स-
क्रीम लहंगा
इस लुक में पीवी सिन्धु की सादगी और खूबसूरती दोनों ही एक साथ निखरकर सामने आ रही है। पीवी सिन्धु ने इस लुक में krsnacouture का क्रीम कलर लहंगा पहना है। जहां इसका लहंगा प्लेन है, वहीं स्लीवलेस टॉप पर खूबसूरत प्रिंट है। अपने लुक को पीवी सिन्धु ने नेचुरल मेकअप और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया है।
गोल्डन विद येलो

इस लुक में पीवी सिन्धु ने एकदम इंडियन अवतार में नजर आई। इस लुक में पीवी सिन्धु ने ashwinireddyofficial ब्रांड का येलो व गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। लहंगे के ब्लाउज में गोल्डन सीक्वेंस लुक है। वहीं लहंगे के साथ पीवी सिन्धु ने शीयर चुनरी कैरी की है।
अपने इस लुक में पीवी सिन्धु ने aquamarine_jewellery ब्रांड के ईयररिंग और हाथों में रिंग पहने है। मेकअप को पीवी सिन्धु ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।
पिंक लहंगा

पीवी सिन्धु का यह लहंगा बेहद यूनिक है और किसी भी पार्टी की जान बन सकता है। अगर आप लहंगे को एक मॉडर्न टच के साथ पहनना चाहती हैं तो पीवी सिन्धु के इस लहंगे से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में पीवी सिन्धु ने shriyabhupal द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहना है।
इस लहंगे में वाइव्रेंट फ्लोरल स्कर्ट के साथ पीवी सिन्धु ने वन शोल्डर रफल क्रॉप टॉप को पेयरअप करके पहना है। इसके साथ पीवी सिन्धु ने नो मेकअप लुक रखा है।
मल्टीकलर लहंगा

पीवी सिन्धु का यह मल्टीकलर लहंगा स्टाइल बेहद रिफ्रेशिंग है और आप इसे केजुअल से लेकर किसी गेट-टू-गेदर में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में पीवी सिन्धु ने shantanunikhil द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगापहना है। इस लुक में पीवी सिन्धु ने ब्लू कलर के फुल स्लीव्स शर्ट स्टाइल के साथ मल्टीकलर लहंगा कैरी किया है।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस में नहीं दिखना है बहनजी तो एथनिक लुक के लिए ये टिप्स अपनाएं और स्मार्ट कहलाएं
पीवी सिन्धु ने इसके साथ aquamarine_jewellery की एसेसरीज कैरी की है।लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स लुक में पीवी सिन्धु यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।