herzindagi
parineeti chopra looks style

परिणीति को करती हैं पसंद, तो देखें उनके यह स्टाइलिश लुक्स

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फैन हैं तो आपको उनके यह लुक्स जरूर पसंद आएंगे।
Editorial
Updated:- 2020-06-08, 08:30 IST

लेडीज वर्सेज रिक्की बहल फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली परिणीति चोपड़ा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। परिणीति अब तक इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, केसरी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह साइना नेहवाल की जिन्दगी पर बन रही फिल्म में भी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। परिणीति के एक्टिंग स्किल्स तो बेहतर हैं ही, साथ ही उनके स्टाइल का भी कोई जवाब नहीं है। परिणीति अक्सर अपने स्टाइल को एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। परिणीति के वार्डरोब में इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक कई बेहतरीन आउटफिट मौजूद हैं। अगर आप भी परिणीति को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखने की चाहत रखती हैं तो आप उनके अलग-अलग लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको परिणीति के कुछ स्टाइलिश लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी अच्छे लगेंगे-

पहला लुक

parineeti chopra looks inside

परिणीति चोपड़ा का यह लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश है। इस लुक में परिणीति ने ग्रे कलर का पैंट सूट पहना है। इस लूज पैंट स्टाइल में परिणीति यकीनन काफी अलग लग रही है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए परिणीति ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए है। वहीं सटल मेकअप और वेव्स हेयर्स से परिणीति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें: शार्ट ड्रेस से लेकर साड़ी तक में देखें परिणिति का ब्लैक ब्यूटीफुल अवतार

दूसरा लुक

parineeti chopra looks inside

इस लुक में परिणीति ने इंडियन वियर साड़ी को एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। लाइट कलर की फ्लोरल पिं्रट साड़ी के साथ परिणीति ने मैचिंग ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए परिणीति ने थिन बेल्ट भी कैरी की है। मेकअप में परिणीति ने लिप्स को डीप रेड कलर दिया है और हेयर्स में पोनीटेल बनाया है।

तीसरा लुक

parineeti chopra looks inside

यह लुक परिणीति के हॉलिडे की है, जिसमें वह बेहद ही केजुअल वियर में नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी उनका लुक काफी स्टाइलिश है। इस लुक में परिणीति ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक बूट्स टीमअप किए है। इसके अलावा परिणीति ने गॉगल्स और बैग भी कैरी किया है। ओपन वेव्स हेयर्स में परिणीति काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

यह विडियो भी देखें

 

चौथा लुक

parineeti chopra looks inside

इस लुक में परिणीति ने कोरसेट स्टाइल टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट को टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में परिणीति ने लाइटवेट नेकपीस और हैंड एसेसरीज कैरी की है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स में परिणीति का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा का फैशन है कूल, स्टाइल के साथ कम्फर्ट भी है उन्हें पसंद

 


पांचवां लुक

अगर आप समर्स में ब्लैक कलर को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो आप परिणीति के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में परिणीति ने ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसे फुल स्लीव्स लुक दिया गया है। इसके साथ परिणीति ने पम्पस कैरी किए है। वहीं नो मेकअप और ओपन हेयर्स से परिणीति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

आपको परिणीति का स्टाइल कैसा लगा, यह हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@parineetichopra,Insta) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।