इंडियन वियर में दिखना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें पोल्की नेकपीस

अगर आप अपनी एसेसरीज के जरिए फंक्शन में स्टेटमेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पोल्की नेकपीस पहन सकती हैं। 
Updated:- 2020-12-23, 13:37 IST
polki jewellery main

जब भी हम किसी खास फंक्शन के लिए तैयार होती हैं, तो हम यही चाहती हैं कि हमारा लुक एकदम परफेक्ट हो। हालांकि इसके लिए सिर्फ आउटफिट पर ध्यान देना ही काफी नहीं है। आपका आउटफिट तभी अच्छा लगता है, जब उसे सही तरह से एसेसराइज किया गया हो। अगर आप इंडियन वियर साड़ी पहन रही हैं और उसमें एक गार्जियस लुक पाना चाहती हैं तो उसके साथ पोल्की नेकपीस पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। पोल्की नेकपीस एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट करता है और यही कारण है कि कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस इसे कैरी कर चुकी हैं। इंडियन वियर साड़ी के साथ नेकपीस का यह डिजाइन कभी भी फेल नहीं होता। ऐसे में अगर आप एक स्टेटमेंट व एलीगेंट लुक चाहती हैं तो पोल्की नेकपीस पहना जा सकता है। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप पोल्की नेकपीस को किस तरह स्टाइल करें तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के नेकपीस डिजाइन लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

करीना कपूर खान

 

polki jewellery inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस लुक में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई  सीक्वेंस साड़ी पहनी है। इस साड़ी का लूज पल्लू के अलावा पोल्की नेकपीस काफी स्टाइलिश लग रहा है। करीना ने लेयर्ड पोल्की नेकपीस के साथ लाइट मेकअप किया है। वहीं हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन वेव्स लुक दिया है।

इसे जरूर पढ़ें: आप भी जल्द बनने वाली हैं दुल्हन, तो सारा अली खान से लें वेडिंग ड्रेस इंस्पिरेशन

जान्हवी कपूर

 

polki jewellery inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी पोल्की नेकपीस को बेहद ही एलीगेंट तरीके से कैरी किया है। इस लुक में जान्हवी ने रेड कलर की साड़ी के साथ हाईनेक स्लीवलेस ब्लाउज को टीमअप किया है। जिसके साथ उन्होंने पोल्की चोकर नेकपीस को कैरी किया है। वहीं मेकअप को जान्हवी ने नो मेकअप लुक रखा है, जो उन्हें बेहद एलीगेंट लुक दे रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में हो रही है ड्राई स्किन तो इन 5 ग्लिसरीन हैक्स से मिलेगी राहत

कियारा आडवाणी

 

polki jewellery inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का यह पोल्की नेकपीस बेहद ही ब्यूटीफुल व स्टाइलिश है। इस लुक में कियारा ने लाइट पिंक व स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना है। फ्लोरल पैटर्न के सीक्वेंस स्टाइल लहंगे के साथ कियारा ने थ्री लेयर पोल्की स्टाइल नेकपीस को टीमअप किया है। यह पोल्की नेकपीस कियारा के लुक को हैवी बना रहा है और उनके नेक एरिया को कवर कर रहा है। इसके साथ कियारा ने एसेसरीज में बैंगल्स को भी कैरी किया है। वहीं मेकअप में कियारा ने पिंक मैट लिप्स लुक रखा है और हेयर्स को ओपन वेव्स लुक दिया है।

 

सोनम कपूर

 

polki jewellery inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पोल्की नेकपीस को अपने संगीत फंक्शन के लिए चुना था। वैसे तो सोनम कई बार पोल्की नेकपीस में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस लुक में सोनम ने हैवी पोल्की चोकर पहना, जो एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर रहा था। इसके साथ सोनम ने झूमके और मांगटीका भी कैरी किया है। ज्वैलरी को हैवी लुक देने के बाद सोनम ने मेकअप को लाइट व नेचुरल ही रखा, जो उनके लुक में एक फ्रेशनेस एड कर रहा था।

 

आपको इनमें से किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का पोल्की नेकपीस डिजाइन सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: pinkvilla, instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।