Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:02 AM IST

Birthday Special: सिंपल ड्रेस में चाहती हैं शाही लुक, तो कंगना रनौत की तरह ट्राई करें ये 5 चोकर

आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कंगना के स्टाइलिश चोकर की। जी हां, कंगना सिर्फ बॉलीवुड की ही क्वीन नहीं है बल्कि वह अपने शाही लुक को असल जिंदगी में भी बरकरार रखती है।
Updated:- 2020-03-23, 10:14 IST
try these chokar style of kangana ranaut tips

कंगना रनौत बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया की हर फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। कंगना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो तारीफें बटोरती ही हैं साथ ही उनका फैशन सेंस भी काफी कमाल का है। कंगना के फैशन की सबसे अलग और खास बात यह है कि वह किसी का ड्रेसिंग सेंस या स्टाइल कॉपी नहीं करती हैं। वह जो भी करती है उसे खुद बनाती हैं। यही कारण है कि आम लड़कियां ही नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस भी कंगना को मोस्ट फैशनेबल सेलेब मानती हैं।23 मार्च को कंगना का बर्थडे है।

आज स्टाइलिश कंगना के जन्मदिन पर हम बात कर रहे हैं उनके चोकर स्टाइल की। आउटफिट से लेकर ऐक्सेसरीज हर वह हर चीज इतने परफ़ेक्शन के साथ पहनती हैं कि फैशन की दुनिया में चर्चा का एक अलग ही विषय बन जाती हैं। आज हम आपको कंगना के कुछ ऐसे नैकपीस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कंगना का हर स्टाइल होता है खास, इन लुक्स को कर सकती हैं आप भी फॉलो

सिल्क की साड़ी के साथ

try these  chokar style of kangana ranaut inside five

ये तो आपको पता ही होगा कि सिल्क की साड़ियां एक बार फिर से फैशन की दुनिया में धमला मचा रही हैं। ऐसे में अगर आप किसी फंक्शन पर इस तरह की कोई साड़ी पहनती हैं तो कंगना की तरह कुंदन का चोकर पहन सकती हैं। यह चोकर सगाई, संगीत और मेंहदी जैसे फंक्शन पर भी खूब जचता है।

 

ब्लैक साड़ी

try these  chokar style of kangana ranaut inside four

ब्लैक साड़ी लगभग हर लड़की की फेवरेट होती है। इसे मैरिड के साथ ही अनमैरिड लड़कियां भी खूब पसंद करती हैं। कंगना ने गोल्ड और ब्लैक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग का चोकर पहना है। अगर आप रिसेप्शन पार्टी से लेकर किसी नॉर्मल फंक्शन पर खुद को बोल्ड दिखाना चाहती हैं तो यह लुक आपके लिए ही है।

फ्लोरल साड़ी

try these  chokar style of kangana ranaut inside three

जो लड़कियां डीसेंट लुक चाहती हैं कंगना का यह अटायर और चोकर उनके लिए ही है। फ्लोरल साड़ी के साथ कंगना ने मोतियों का चोकर कैरी किया हुआ है। अपने लुक को एलीट दिखाने के लिए आप भी इस तरह के चोकर को बिना ईयरिंग्स के साथ ही पहनें

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut Airport Look: 600 रुपये की साड़ी में कंगना दिखीं बेहद ग्लैमरस, जानिए क्या थी वजह

गोल्ड साड़ी

try these  chokar style of kangana ranaut inside two

गोल्ड के साथ वैसे तो आप किसी भी तरह का चोकर पहन सकती हैं। लेकिन अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो कंगना की तरह कुंदन और मोतियों से सजा चोकर ही पहनें। इस तरह के चोकर को आप मैचिंग ईयरिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

 

वेस्टर्न लुक

try these chokar style of kangana ranaut  inside one

किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ अगर आप चोकर ट्राई करना चाहती हैं तो सिंपल ही पहनें। क्योंकि वेस्टर्न ड्रेस पर मोतियों का या हैवी चोकर ज्यादा सूट नहीं करता है। अगर आपको कंगना का यह ब्लैक चोकर पसंद है तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।