करीना कपूर के इन गाउन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

करीना कपूर हमेशा अपने लुक्स और आउटफिट को लेकर चर्चा में रहती है। वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती है। हर कोई करीना के लुक्स और आउटफिट का दीवाना है। उनके लुक्स काफी अमेंजिग होते हैं। साथ ही वह अक्सर किसी पार्टी या फंक्शन में गाउन पहनें नजर आती हैं। उनके हर गाउन में कुछ न कुछ खास होता है। गाउन से लेकर उनका मेकअप हर एक चीज एकदम परफेक्ट होती है। अगर आप भी किसी पार्टी में डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको करीना कपूर के इन गाउन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।
रेड गाउन
इस फोटो में करीना कपूर ने रेड गाउन पहना हुआ है। यह गाउन वन साइडेड शोल्डर गाउन है। इस गाउन के साथ करीना कपूर ने न्यूड मेकअप किया है और बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होनें इस गाउन के साथ बन बनाया है। आप भी करीना कपूर के इस रेड गाउन लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। रेड गाउन ज्यादातर लड़कियों पर अच्छा लगता है।
ग्रीन सीक्वेन गाउन
सीक्वेन गाउन काफी ट्रेंड में है। इस फोटो में करीना कपूर ने डार्क ग्रीन कलर का सीक्वेन गाउन पहना है। साथ ही यह गाउन बैकलेस भी है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो आप करीना कपूर के इस सीक्वेन गाउन लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस सीक्वेन गाउन के साथ करीना ने मिनिमल मेकअप किया है। यह गाउन नाइट पार्टी के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें:जानिए करीना कपूर के जीवन से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स
नेट एंब्रॉइडी गाउन
इस नेट एंब्रॉइडी गाउन में करीना बेहद खूबसूरत लग रही है। उनका यह गाउन डीप नेक के साथ नीचे से काफी फैला हुआ है। इस गाउन के साथ करीना ने नॉर्मल मेकअप किया है। बात करें हेयरस्टाइल की तो करीना ने खुले बाल रखे है। आप भी करीना कपूर के इस गाउन लुक को कैरी कर सकती हैं। ये गाउन आउटफिट भी नाइट पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है। अगर आप कंफ्यूज है कि नाइट पार्टी में क्या पहना जाए तो आपको इस तरह का गाउन पहनना चाहिए।
ट्यूल गाउन
इस गाउन में करीना काफी ग्रेसफुल लग रही है। हल्के लैवेंडर कलर का यह गाउन रफल्ड स्लीव्स के साथ फिशटेल स्लिट कट है। अपने इस गाउन लुक को और निखारने के लिए करीना कपूरने इसके साथ डायमंड जड़ा सर्पेंटाइन नेकलेस पहना है। साथ ही न्यूड लुक देने के लिए मेकअप को भी मिनिमल रखा गया है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और आप चाहती हैं कि आपका लुक सबसे बेस्ट हो तो आपको करीना के इस लैवेंडर कलर के ट्यूल गाउन आउटफिट को रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:करीना कपूर और सैफ अली खान ने शेयर की गुड न्यूज़, बनने जा रहे हैं दूसरी बार पेरेंट्स
ब्लैक गाउन
ब्लैक गाउन आउटफिट में करीना बेहद खूबसूरत लग रही है। उनका यह ब्लैक गाउन डीप नेक के साथ-साथ सिंगल स्ट्रैप वाला है। इस गाउन के साथ करीना ने न्यूड मेकअप किया है और बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होनें इस गाउन के साथ खुले बाल रखें। आप भी आसानी से करीना कपूर के इस ब्लैक गाउन लुक आउटफिट को रिक्रिएट कर सकती हैं। आप इस ब्लैक गाउन को किसी भी पार्टी में पहन सकती है। यह गाउन आपको एलिगेंट लुक देगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिक पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।