Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

करीना कपूर और सैफ अली खान ने शेयर की गुड न्यूज़, बनने जा रहे हैं दूसरी बार पेरेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने अपने फैन्‍स को दी है।
Updated:- 2020-08-12, 18:26 IST
image

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान, सैफ अली खान के अलावा उनके बेटे तैमूर से जुड़ी खबरों का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में करीना कपूर और सैफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेट पर करीना कपूर खान के प्रेग्नेंट होने को लेकर चर्चा हो रही है। जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने अपने फैन्‍स को दी है। हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। अपने स्टेटमेंट में करीना और सैफ ने परिवार में नए सदस्य के जुड़ने की बात कही है। करीना-सैफ ने अपने बयान में कहा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जल्द ही हमारे परिवार में नया सदस्य जुड़ने जा रहा है। हमारे सभी शुभ चिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया।'

इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर खान ने शेयर किया अपना फिटनेस मंत्र, अच्‍छी फिगर के लिए आप भी अपनाएं

kareena kapoor khan inside

इस न्‍यूज से करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने फैन्‍स को एक बहुत ही अच्‍छा सरप्राइज दिया। अब सैफ की छोटी बहन सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम के माध्‍यम से इस गुड न्‍यूज को शेयर करते हुए कपल को बधाई दी। सैफ की एक फोटो शेयर करते हुए सोहा ने कैप्‍शन में लिखा, 'द क्वॉडफादर', "न्‍यूज सुनकर खुशी के मारे रुका नहीं गया! बधाई @kareenakapoorkhan सुरक्षित और हेल्‍दी रहें और हमेशा की तरह चमकती रहें!" 

 

 

 

View this post on Instagram

Coming soon!! Couldn’t resist! Congratulations @kareenakapoorkhan be safe and healthy - and radiant as ever ! ❤️

A post shared by Soha (@sakpataudi) onAug 12, 2020 at 4:20am PDT

इससे पहले करीना के पिता रणधीर कपूर ने उनकी प्रेग्‍नेंसी की अफवाहों के बारे में पूछा गया था तो उन्‍होंने कहा कि ''अभी तक उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी है। मुझे तो ये बात पहली बार पता चल रही है। उम्मीद करता हूं ये सच हो और यदि ऐसा है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। एक दूसरे को कंपनी देने के लिए दो बच्‍चे तो होने ही चाहिए।'' 

इससे पहले दूसरे बच्चे की प्‍लानिंग के बारे में बोलते हुए, करीना ने 2018 में कहा था, "दो और साल"। दिसंबर 2019 में, करीना ने कहा था, "मेरे जीवन में एक दूसरे बच्चे से संबंधित कोई अच्छी खबर नहीं है। सैफ और मैं दोनों हमारे बच्चे तैमूर अली खान के साथ खुश हैं। फिलहाल, हमारे पास दूसरे बच्‍चे के लिए कोई प्‍लानिंग नहीं है। हम दोनों अपने काम में बहुत बिजी रहते हैं और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं।"

kareena kapoor khan saif ali khan inside

सैफ और करीना अक्टूबर 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। वे 3 साल के बेटे, तैमूर के पेरेंट्स हैं। तैमूर अली खान जो साढ़े तीन साल के हैं जल्द ही बड़े भाई बन जाएंगे। जब तैमूर का जन्म हुआ था, तो एक दिन के बाद से ही वह बड़ा स्टार बन गया था। तैमूर अक्‍सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती है। फैन्‍स से उनको बहुत प्यार मिलता है। 'कॉफी विद करण' के शो के एक एपिसोड में करण ने कहा था, ''तैमूर की फोटोज बम की तरह होती हैंं और किसी भी सेलेब्‍स की फोटोज से ज्‍यादा उन्‍हें पसंद किया जाता है।''  

 

तैमूर को सैफ के बड़े बच्चे एक्‍ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम भी प्यार करते हैं। तीनों की एक साथ कई मनमोहक तस्वीरें हैं जो किसी का भी दिल आसानी से जीत सकती हैं। सारा के लिए खूबसूरत खबर है कि एक और बच्चे की बड़ी बहन बनने जा रही है।

इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर ने तैमूर की जगह किसकी क्यूट तस्वीर शेयर की, आप भी जानिए

 

काम के बारे में बात करें, तो करीना फिल्‍म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म इस दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन दिसंबर 2021 तक के लिए टाल दी गई है। साथ ही करीना कपूर खान फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर हैं। और दूसरी ओर, सैफ अमेजन प्राइम शो दिल्‍ली, भूत पुलिस और बंटी और बबली 2 में दिखाई देंगे।

इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।