फैशन के इस दौर में सब कुछ ट्रेंड के हिसाब से लोग हर चीज को फालो करते है। जैसे आज के समय में न्यूड लुक ट्रेंड में है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस लुक को खूब फालो कर रही हैं। फिर चाहे वो आलिया हो या जान्हवी कपूर ये सब न्यूड लुक में काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस लुक में आप नेचुरल लुक में नजर आती हैं और इसे आप कभी भी कहीं भी करके जा सकती है क्योंकि ये लुक आपको ओवर नहीं दिखाता है। न्यूड लिपस्टिक आपकी नॉर्मल स्किन टोन से मैच करती है, जो आपको सच में खुबसूरत, आकर्षक और हटके लुक देती है।
इन दिनों एक अवॉर्ड शो के दौरान आलिया भट्ट का रेड कार्पेट लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया ने न्यूड गाउन पहना और इसके साथ उनका ब्रॉन्ज टच के साथ न्यूड मेकअप लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है । आलिया के लिप्स का कलर उनकी स्किन से मैच कर रहा हैं। जो उनके लुक को और खूबसूरत दिख रहा था। अगर आप भी ऐसा लुक पाना चाहती हैं। तो कुछ बेसिक बातों को फॉलो करना पड़ेगा। आप न्यूड लिप कलर्स को पार्टी में, कैजुअल डे, और ऑफिस वियर के लिए ट्राय कर सकती हैं। अगर आप सही तरीके से न्यूड लिप कलर अप्लाई नहीं करती हैं तो यह आपके चेहरे के पूरे लुक को खराब कर सकता है। इससे आपके लिप्स फ्लेकी और ड्राय दिखते हैं, साथ ही यह आपके बाकी फीचर्स के लुक को भी बिगाड़ सकता है। इसलिए लुक को अगर परफेक्ट दिखाना है तो अपनी स्किन टोन को समझना होगा।
इसे भी पढ़ें: अब अपने चेहरे के हिसाब से पसंद करें बिंदी, जो देगी आपको एक ब्यूटीफुल लुक
न्यूड लिप लुक पाने बेसिक चीजों का ख्याल रखें
सबसे पहले आपको अपनी स्किन टोन को पहचानना होगा और उसी के अनुसार सही शेड चुनना और सही तरीके से इसे अप्लाई करेंगी तभी आपको मनचाहा लुक नहीं मिल पाएगा।
सबसे पहले तो अपने होठों को एक्सफोलिएट करें और हाइड्रेट करें। फ्लेकी लिप्स के ऊपर न्यूड कलर बिलकुल भी नहीं सूट करता है।
Recommended Video
अपने लिप और फेस के टोन में बैलेंस रखना बहुत जरुरी हैं और ऐसे कलर को चुनाव करना है जो आपके फेस पर खिले इसके लिए पिंक या ब्राउन टोन न्यूड शेड चुनें।
हमेशा अपने लिप्स के ऑरिजनल कलर से एक शेड डार्क कलर चुनें। आप अपने निचले होठ पर लगाकर इसे टेस्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बीमारी की वजह से चेहरे की रंगत उड़ गई है तो अपनाएं ये 5 टिप्स और दिखे खूबसूरत
अक्सर देखा गया हैं न्यूड लिप कलर लगाने से चेहरा डल और थका हुआ लग सकता है। अगर ऐसा लगे तो ग्लॉस लिप कलर का इस्तेमाल करें जो आपके चेहरे को ब्राइट बनाता है। जिससे लुक उभर कर आएगा।
अगर न्यूड कलर लगाने से आपका चेहरा डल दिखने लगे तो थोड़ा सा मेक-अप लगाएं। अपनी आंखों और गालों पर टच-अप देकर लुक बैलंस करें।
लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए पानी पीना बहुत जरुरी है।
लिप्स पर हमेशा अच्छी क्वालिटी की ही लिपस्टिक लगाएं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।